Heartiest congratulations to all my dear students who have successfully cleared the CBSE examination this year. May your future endeavours be filled with even greater achievements.
A special 'thank you' note and heartfelt wishes to the parents/ guardians and teachers who have been behind your achievements.
To those who experienced setbacks, please don't be discouraged – I am sure and confident about your future success.
My blessings and best wishes are always with all of you.
श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।
आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।
प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए #भाजपा_बिहार_विधानमंडल_दल के #नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
जय बिहार,
जय भारत!
#NDA4Bihar
चैत्र मास में आयोजित होने वाले पारंपरिक लोक संस्कृति एवं लोक संगीत के कार्यक्रम चैता का आज आवास पर श्रद्धा और धूमधाम से आयोजन किया गया।
सनातन धर्म में चैत्र मास को मधुमास भी कहा जाता है। हम किसान भाई लोग खुशहाली के लिए गायन-वादन संग हिंदू नववर्ष का उल्लास मनाने के अलावा राम नवमी के आसपास चैता का आयोजन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म की भी खुशियां मनाते हैं। इस आयोजन में लोग प्रेम रस, वीर रस और भगवान राम की लीलाओं से भरे आनंदमय गीतों का गायन व श्रवण करते हैं।
चैता और फगुआ के आयोजन सामुदायिक सद्भाव, आपसी सहयोग, अपनापन, परस्पर विश्वास व प्रेम का संचार कर लोक संस्कृति और भरोसे को बढ़ावा देते हैं। #LaluYadav #RJD #TejashwiYadav
सुप्रीम कोर्ट ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि - अगर कोई OBC, SC,ST, EWS वर्ग का अभ्यर्थी सामान्य वर्ग के कटऑफ को पार करता है तो उसका चयन सामान्य सीट पर होगा।
माँ की परछाई तो नहीं है, पर माँ का एहसास आज भी उसी तरह जीवंत है। पिछले 5 वर्षों में कई मुकाम और प्रतिष्ठा मिली, पर उन सब के बीच में कुछ खालीपन का एहसास हमेशा दिल को कचोटता भी है। मेरे मंत्री बनने के कुछ दिन बाद माँ हम सब को छोड़कर चली गई, लगता है जैसे वो उसी दिन के इंतजार में थी, मुझे आशीर्वाद दिया फिर अपनी अंतिम यात्रा पर चली गई।
माँ के होने और न होने का अंतर शायद वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने माँ को खोया हो। मित्रों, जब तक माँ है उसको पूरा सम्मान एवं समय दो, दुनिया की सबसे कीमती चीज़ माँ है। जब तक वो है उसको हमेशा खुश रखो और पूरा समय दो, क्योंकि जो उसने दिया है वो तुम्हें कोई दे ही नहीं सकता। माँ तुम्हारे अंदर का विश्वास है, माँ हर खुशी है, माँ तुम्हारी ऊर्जा है जिससे तुम दुनिया से लड़ते हो। माँ के श्री चरणों को शत्–शत् बार नमन।
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है।
हम राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। अब बिहार और अधिक विकसित होगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
@narendramodi
देश-विदेश में रहने वाले बिहार के सभी लोगों को बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्व के प्रथम गणराज्य की भूमि होने के साथ-साथ, गौरवशाली साम्राज्यों और महान सांस्कृतिक-आध्यात्मिक धाराओं को जन्म देने वाली इस धरती ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे कर, भारत-भूमि को सदैव समृद्ध किया है। मुझे विश्वास है कि राज्य के निवासी अपनी असीम प्रतिभा और परिश्रम से, बिहार और पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मैं राज्य के, तथा सभी निवासियों के, स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करती हूँ।
Champions!
Congratulations to the Indian team on winning the ICC Men’s T20 World Cup!
This remarkable triumph reflects exceptional skills, determination and teamwork. They have shown outstanding grit through the tournament.
This victory has filled every Indian heart with pride and joy.
Well done, Team India!
Not just a team. A family.
Not just a trophy. A dream for a billion of us.
PROUD to lead this group, PROUD to represent my India 🇮🇳🏆 A huge thank you to everyone standing beside me. You are the pillars of my strength 💙🙌🏼🫶🏻
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन जी को बिहार के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं स्वागत।
देश सेवा में आपका गौरवपूर्ण सैन्य अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन निश्चित ही बिहार के विकास, सुशासन और संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त करेगा।
बिहार की जनता की ओर से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#Bihar #Governor #SyedAtaHasnain #BiharRajBhavan
145 करोड़ भारतीयों के जीवन को सहज, सरल एवं सुगम बनाने में अविराम सेवारत विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का क्रांतिधरा मेरठ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
#WATCH | इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए आईएमएफ की प्रबंध निदेशक @KGeorgieva भारत पहुंची। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
जॉर्जीवा का भारत दौरा एआई की भविष्यवाणी और समावेशी विकास के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
कॉपीराइट-फ्री कंटेंट पाएँ केवल #PBSHABD पर। अभी रजिस्टर करें: https://t.co/0uMyeVb8Eq
#IndiaAI #AIImpactSummit2026 #IMF #KristalinaGeorgieva #InclusiveGrowth
World Radio Day is about celebrating a medium that is a trusted voice for people, be it in remote villages or bustling cities. For years, the radio has delivered timely information, amplified talent and encouraged creativity. This is a day to acknowledge the efforts of all those associated with this medium.
Through #MannKiBaat, I have experienced the potential of the radio firsthand in bringing out the societal strength of our people. This month’s programme will take place on Sunday, 22nd February. Do share your inputs for the programme.
https://t.co/t768K8SroU
आदरणीय लालू जी कितने ही लाखों लाख बहुजनों को अपने सामाजिक न्याय से "जीवित" कर दिया!
"अगर आदरणीय @laluprasadrjd जी नहीं होते तो आज यहाँ सदन में आई पी गुप्ता नहीं होता!"
- मा० विधायक श्री आई पी गुप्ता जी।
#LaluYadav@laluprasadrjd#RJD#TejashwiYadav
As the Parikshas are approaching, #ParikshaPeCharcha is back too!
This time, the Charcha happened with #ExamWarriors in Devmogra, Coimbatore, Raipur, Guwahati and at 7, LKM in Delhi. As always, it is refreshing to interact with my young friends and discuss stress free exams and several other things.
Do watch the PPC Episode on 6th February!
मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।
समतामूलक समाज, सामाजिक न्याय और दबे कुचलों के उत्थान के लिए जीवनपर्यंत प्रयास करने एवं सबकी चिंता और दुर्बल-असहाय के लिए विशेष करुणा रखने वाले समावेशी नीतियों व विचारों के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी जननायक स्व॰ कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। #KarpooriThakur #Bihar