The kindest thing you can do for yourself is to become a reader. Read the romance. Read the fantasy. Read the mystery. Read all kinds of literature. But never pick up a self-help book
आख़िरी मुग़ल : सम्राट नहीं, एक टूटा हुआ इंसान ...... बहादुर शाह ज़फ़र की दास्तान
यह कहानी सिर्फ एक सम्राट के पतन की नहीं एक पिता के टूटे हुए दिल की भी है
बहादुर शाह ज़फर की।
ब्रिटिशों ने दया का वादा किया था बदले में आत्मसमर्पण माँगा।
ज़फर ने किया भी पर बदले में मिला विश्वासघात।
उनकी आँखों के सामने उनके बेटों को गोली मार दी गई।
मुग़ल वंश का गर्व एक पल में ख़ामोश हो गया।
अब वो सम्राट नहीं रहे बस एक क़ैदी थे
जो अपने ही वतन से बैलगाड़ी में निर्वासन पर निकला
रंगून की ओर
वहाँ उन्होंने लिखा
ना किसी की आँख का नूर हूँ,
ना किसी के दिल का क़रार हूँ
जो किसी के काम ना आ सके
मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ।
एक सम्राट की तन्हाई, एक कवि का दर्द
ज़फर ने सब कुछ खो दिया सिवाय अपने शब्दों के।
और वहीं रंगून में उनका बेटा मिर्ज़ा जावान बख्त
एक बर्मी मछुआरे की बेटी से प्रेम कर बैठा।
शायद उसी ने समझा
बग़ावत सिर्फ तलवार से नहीं
कभी-कभी प्रेम से भी होती है।
पिता ने अफ़ीम में सुकून ढूँढा
और बेटे ने प्रेम में।
👉 आख़िरी मुग़ल सम्राट — बहादुर शाह ज़फर।
एक शायर एक पिता और एक टूटा हुआ इंसान।
हौसले की उड़ान: पैरों की उँगलियों से लिखी ज़िंदगी की नई इबारत
तेलंगाना के मंजेरियल ज़िले के कृष्णापल्ली गाँव के एल्लुरी शंकर ने साबित कर दिया कि हौसले के आगे मुश्किलें छोटी पड़ जाती हैं।
बचपन में बिजली के करंट से दोनों हाथ खोने के बाद भी शंकर ने हार नहीं मानी।
सहायक लेखक (scribe) लेने से इनकार कर उन्होंने अपने https://t.co/BPldK894vl (Computers) की परीक्षा अपने पैरों की उँगलियों से लिखी।
उनका यह जज़्बा आज पूरे देश को प्रेरणा दे रहा है 🙏
वीडियो वायरल हो चुका है और लोग उनकी अदम्य इच्छाशक्ति को सलाम कर रहे हैं।
सच्चे मायनों में हीरो वही हैं, जो हार नहीं मानते। 💪🔥
पानी में भी डूबी मोहब्बत: बुलेट की सवारी और जोड़ी की जिंदादिली
ये हैं उमाशंकर और उनकी बोल्ड बीवी, लखनऊ से अयोध्या की तरफ बुलेट पर धूम मचाते हुए जा रहे थे। रास्ते में बीवी ने फरमाइश की,
आज मैं चलाऊँगी!
उमाशंकर ने सलीके से कहा :
ले लीजिए जी, बुलेट भी आपकी, स्टीयरिंग भी आपकी, और मेरी जान भी आपकी! 😎
बीवी ने ठाठ से हैंडल पकड़ लिया, पीछे बैठे उमाशंकर मोहब्बत और गर्व से लबरेज़। बाइक हवा में उड़े जैसी लग रही थी, जब तक कि सामने वाली बाइक वाली दिलेरी दिखाने वाली मोहतरमा ओवरटेक करने आई।
और फिर धमाका! 🚨
बुलेट, मिया और बीवी तीनों सीधे शारदा नहर में 15 फीट नीचे!
लेकिन कहानी में ट्विस्ट है पास से गुज़रते लोग नायक बनकर दौड़े, पानी में कूदे और दोनों को बचा लिया।
और अब तस्वीर में वो मोमेंट जो दिल जीत ले पति-पत्नी गीले कपड़ों में जोर से एक-दूसरे को पकड़े हुए, जैसे कह रहे हों :
पानी में भी हमारी मोहब्बत डूबेगी नहीं!
बुलेट दूसरी आ जायेगी, लेकिन ये रोमांस मिस नहीं होने वाला!