आज पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ
विनोद साहनी जी के अंतिम यात्रा में गोंडा जाते वक्त
प्रशासन ने पुलिस बल लगाकर हम सभी को रोक दिया, ये स्पष्ट है की सरकार अन्याय और संवेदनहीनता का नया अध्याय रच रही है और इसमें किसी की कोई सुनवाई नहीं।
16 मार्च को मिर्जापुर से 15 साल के एक लड़के का वीडियो सामने आया। लड़का कुत्ते की तरह भौंक रहा था। लगातार लार टपक रही थी। पानी तक नहीं पी पा रहा था। यह सब इसलिए हो रहा था, क्योंकि लड़के को दिसंबर में एक कुत्ते ��े काटा था। तब उसने रेबीज के इंजेक्शन नहीं लगवाए थे।
डॉक्टर ने कह दिया- इसे कालकोठरी में बंद कर दो, 3-4 दिन में खत्म हो जाएगा। अपाहिज पिता यह सुनकर हिम्मत हार बैठे। इस घटना को 4 महीने बीत चुके हैं। अब करन पूरी तरह से स्वस्थ्य है, स्कूल पढ़ने जाता है। रेबीज की लास्ट स्टेज को मात देकर जिंदा बचने की यह यूपी की पहली घटना मानी जा रही है।
हमने इस दुर्लभ मामले पर मिर्जापुर से ग्राउंड रिपोर्ट की है। आप भा��्कर पर देख व पढ़ सकते हैं: https://t.co/qTOKUMmh3q