भारत की प्रथम महिला, राष्ट्रपति, आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका जीवन संघर्ष, संकल्प और सादगी की एक अद्भुत गाथा है। जिस तरह आपने जमीनी स्तर से उठकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का सफर तय किया है, वह देश के करोड़ों नागरिकों के लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत बना रहेगा।
महाप्रभु जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और सुखद भविष्य की कामना करता हूँ। आप इसी तरह पूरे देश का मार्गदर्शन करती रहें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाती रहें।
@rashtrapatibhvn
राष्ट्रनायक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के #12_साल_बेमिसाल पूर्ण होने पर जनसंपर्क एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं अन्य कार्यक्रमों हेतु आप सभी के बीच आ रही हूं।
#chhattisgarh_ki_laxmi#chhattisgarh
भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..!!
भगवान बूढ़ादेवा जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हूं।
#chhattisgarh_ki_laxmi
बिजली दरों में संशोधन के साथ जनहित का पूरा ध्यान रखा गया है।
बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के अस्पतालों, नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों को ऊर्जा प्रभार में 10% की छूट जारी रहेगी। वहीं, इन क्षेत्रों के मोबाइल टावरों को ऊर्जा शुल्क में 25% की छूट का लाभ मिलता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में नवनिर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जनजातीय देवस्थल देवठाना में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति की प्रतीक कचना धुरवा की इस पवित्र भूमि पर बनकर तैयार हुआ यह भवन आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कचना धुरवा गोंडवाना भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 27 लाख रुपए, छात्र-छात्राओं के लिए ग्रंथालय हेतु 20 लाख रुपए, भगवान कचना धुरवा की मूर्ति स्थापना हेतु 6 लाख रुपए एवं भवन सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद के जिले को 600 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी ।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 86.75 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 46 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने 516.70 करोड़ की लागत के 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
इन विकास कार्यों से जिले में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाएं और मुफ्त में बिजली पाएं। केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं और ऊर्जा आत्मनिर्भर बनें।
- श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों के प्रभावी विकल्प के रूप में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग बढ़ रहा है।
नैनो उर्वरक के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है तथा किसानों को बेहतर कृषि परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
- श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री
किसानों को बड़ी राहत, बिजली दरों में बढ़ोतरी का नहीं पड़ेगा असर
सुशासन सरकार ने कृषि उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि बिजली दरों में संशोधन का किसानों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। @ChhattisgarhCMO@BJP4CGState
अद्वितीय शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन...
उनका त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
दूरस्थ वनांचलों तक विकास की किरण, पीवीटीजी परिवारों के जीवन में नया विश्वास...
डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अब विकास का लाभ उन बस्तियों तक भी पहुंच रहा है, जो वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहीं।
सड़क, बिजली, पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से हजारों पीवीटीजी परिवारों का जीवन अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक बना है।
हमारा संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा से कोई भी परिवार पीछे न रहे और प्रदेश का हर नागरिक सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।
भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए कांग्रेस सरकार ने ₹3200 करोड़ का शराब घोटाला कर छत्तीसगढ़ के खजाने को लूटने का काम किया। वहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने वाली मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी की सरकार ने अनियमितता सामने आते ही जिम्मेदार 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
पिछली कांग्रेस सरकार ने एक सुनियोजित शराब सिंडिकेट के जरिए प्रदेश में बिकने वाली हर एक शराब बोतल पर कमीशनखोरी की थी। कांग्रेस के कुशासन को न जनता भूली है, ना भूलेगी।
छत्तीसगढ़ में निवेश का बढ़ता प्रवाह इस बात का संकेत है कि प्रदेश विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है।
'छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' के अंतर्गत हैदराबाद में आज निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान छत्तीसगढ़ को ₹9,580 करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
यह छत्तीसगढ़ की बढ़ती औद्योगिक क्षमता, निवेश-अनुकूल वातावरण और सुशासन सरकार की दूरदर्शी नीतियों पर निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
मुझे विश्वास है कि ये निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई गति देंगे और रोजगार, उद्योग तथा समृद्धि के नए अध्याय लिखेंगे।