आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy New Year!
Manmohan Singh Ji led India with immense wisdom and integrity. His humility and deep understanding of economics inspired the nation.
My heartfelt condolences to Mrs. Kaur and the family.
I have lost a mentor and guide. Millions of us who admired him will remember him with the utmost pride.
We pay homage to the Ahmed Patel ji on his death anniversary.
He was a steadfast pillar of strength, standing firm through the party's most challenging moments.
Today, we pay our heartfelt tributes to his memory, honoring his legacy and contributions.
बहुजन विरोधी भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले - हम आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देंगे।
हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक
- एक विस्तृत जाति जनगणना न हो जाए
- आरक्षण पर से 50% की सीमा हटा कर हर वर्ग को उनका हक़, हिस्सेदारी और न्याय न मिल जाए
- जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों का आधार न बन जाएं
मोदी जी 'जाति जनगणना' बोलने तक से डरते हैं, वो नहीं चाहते हैं कि बहुजनों को उनका हक़ मिले!
मैं फिर से दोहराता हूं - मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बहुजनों को न्याय दिलाना ही मेरे जीवन का मिशन है।
#GintiKaro
क्यों Dunki हुए हरियाणा के युवा?
भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं।
अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं।
भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठी। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है।
10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोज़गार के अवसर छीन कर उनके साथ घनघोर अन्याय किया है।
टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं।
डार से बिछड़े इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस जीविका कमाने का मौक़ा भी मिले तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे।
हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।
जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं।
देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का statehood छीन कर उसे केंद्र शासित बनाया गया है - ये आप सभी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जम्मू-कश्मीर का अपमान है।
INDIA को दिया आपका एक-एक वोट
- आपके अधिकार वापस लौटाएगा
- रोज़गार की बहार लाएगा
- महिलाओं को मज़बूत बनाएगा
- आपको 'अन्याय काल' से बाहर लाएगा
…जम्मू कश्मीर को फिर से खुशहाल बनाएगा।
आज, बड़ी से बड़ी संख्या में अपने घरों से निकल कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करें - INDIA को वोट दें।
मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है।
भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है - और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।
अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है।
समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें - देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!
16 महीने से मणिपुर जल रहा है. आगजनी, हत्याएं, लूट हो रही हैं
• पिछले 10 दिन में 11 लोगों की मौत हुई है
• RPG लहराई जा रही है
• गांवों में ड्रोन से बम गिराए गये
• पूर्व CM के घर पर रॉकेट से हमला हुआ
• गवर्नर के घर पर पथराव हुआ
• सुरक्षाबलों पर हमला हुआ, उनके हथियार छीनने की कोशिश हुई
• कई जिलों में कर्फ्यू लगा है
• इंटरनेट बैन है, युवा सड़कों पर हैं
• इम्तिहान स्थगित हैं
मणिपुर की पूर्व गवर्नर ने कहा हालात गंभीर हैं, उनको हटाकर हाफ-टाइम गवर्नर नियुक्त कर दिया
लेकिन इस देश के प्रधानमंत्री के पास मणिपुर जाने का समय नहीं है
The caste census is now an unstoppable idea.
The critical question of whether 90% of our population is meaningfully represented in India’s institutional structure - economy, government, education - demands an answer. At its core, this is an issue of fairness and justice.
Anything less than a comprehensive caste census, along with an economic and institutional survey is unacceptable.