बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर दो मासूम बेटियाँ अपनी 25 वर्षीय गर्भवती माँ काजल को जगाने की कोशिश करती रहीं… उन्हें नहीं पता था कि वह हमेशा के लिए जा चुकी हैं। कथित हत्यारे पति द्वारा रातभर शव और बच्चियों को छोड़ देना मानवता को झकझोर देने वाला है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई हो।
मध्यप्रदेश के झाबुआ में आदिवासी समाज के युवक के साथ बर्बरता👇
यहां कुछ कट्टरपंथियों द्वारा रावजी डामर नामक व्यक्ति पर ज़बरदस्ती “जय श्री राम” बोलने का दबाव डाला गया, नहीं बोलने पर उसे जमकर पीटा गया
मध्यप्रदेश में @DrMohanYadav51 के राज में जातिवाद का नंगा नाच चल रहा है....!!
Abhay Yadav,
Mukesh Yadav,
Rahul Yadav,
Shivam Yadav
These goons brutally attacked a boy named Abhishek Vishwakarma in Deoria (UP), hurled abuses at him & forced him to lick their spit.
They also pelted stones at his house. Is this your PDA? Extremely Horrifying incident!
दिवाली के दिन जब घर-घर रोशनी जल रही थी, उसी दिन सागर जिले में बहन पिंकी चौधरी और उनके परिवार का घर जातिवाद के अंधेरे में डूब गया, क्योंकि असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं तक को बेरहमी से पीटा।
पुलिस प्रशासन आज भी मौन है।
हम वहाँ पहुँचे, परिवार से मुलाकात की उनका दर्द, उनका डर और उनका संघर्ष देखा, की हमारे लोगों को मारा पिता जाता है फिर पुलिस की तरफ़ से अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती बल्कि हमारे लोगो को ही डराया धमकाया जाता है।
अब हमने तय किया है, की अब न्याय ऐसे नहीं मिलेगा, अब मुख्यमंत्री जी के आवास को घेरना पड़ेगा।
ये सिर्फ़ पिंकी बहन का नहीं,
हर उस बहन का सवाल है जो अन्याय के ख़िलाफ़ अकेली खड़ी है।
ये अत्याचार की पराकाष्ठा है।
जो नासमझ बोलते हैं कि चन्द्रशेखर आजाद ने समाज को क्या दिया है, इसे देख लो 👇
चन्द्रशेखर ने ऐसे निडर युवाओं की फौज खड़ी की है जो पीड़ित व हकवंचित समाज के अधिकारों के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं... राजनीति की वास्तविक परिभाषा समझाई है चन्द्रशेखर ने।।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty
BJP राज में दलितों की दुर्दशा!🚨⚠️
यूपी के हरदोई में मुंशीलाल पासी नामक दलित रिक्शा चालक को बाइक पर लिटाकर बेरहमी से पीटा गया है।
हमलावर आदर्श गुप्ता और शिवा गुप्ता ने युवक पर गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप लगाकर कोहनियों से पीटा। ये लोग उसे बाइक पर बिठाकर कहीं ले जाना चाहते थे।
मासूम बच्चे की जघन्य हत्या!⚠️😥
महराजगंज, यूपी में 12 साल के मासूम दलित (धोबी) बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने 5 दिन पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी, पर उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजन बच्चे की लाश मिली।
हत्यारों के साथ पुलिस भी हत्या की दोषी है। शर्मनाक!
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन किसान राम मिलन पासी के साथ हुई घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।
मिर्जापुर मस्तेमऊ गाँव में कब्ज़ा हटवाने पहुँचे नगर निगम के नायब तहसीलदार को किसान राम मिलन पासी ने अपनी ज़मीन को पुश्तैनी बताते हुए उसके कागज़ दिखाए। उन्होंने अफसरों को बताया कि “यह ज़मीन नवाबों के समय से उनके परिवार के पास है और तीन पीढ़ियों से चले आ रहे दस्तावेज़ इसके सबूत हैं।”
जब अधिकारी नहीं माने, तो किसान ने सिर्फ़ इतना निवेदन किया कि ज़मीन पर रखा भूसा सुरक्षित निकालने के लिए 1 घंटे का समय दे दिया जाए।
लेकिन इस मानवीय अपील पर सुनवाई करने के बजाय नायब तहसीलदार भड़क उठे और किसान को सबके सामने इतना जोरदार थप्पड़ मार दिया कि वे तुरंत ज़मीन पर गिर पड़े। उनके कान से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए।
इस दौरान उनकी बुजुर्ग पत्नी अपने पति को बचाने आगे आईं, लेकिन अफसरों और पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय किसान को पकड़कर धक्का दिया।
हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस बुलाकर पहले किसान को गोसाईगंज CHC पहुँचाया गया। वहाँ से सिविल अस्पताल रेफर किया गया और अंततः गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उन्हें PGI ट्रॉमा सेंटर भेजा। अभी वह ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
सबसे शर्मनाक यह रहा कि किसान पर हमला करने के बाद नायब तहसीलदार और उनकी टीम मौके से भाग गई और घायल को अस्पताल तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी तक नहीं निभाई।
इससे भी बड़ी चिंता का विषय यह है कि पुलिस मामले पर शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।
यह घटना सिर्फ़ एक किसान पर हमला नहीं, बल्कि बहुजन समाज और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है।
हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं। और @UPGovt से माँग करते है कि
1. दोषी नायब तहसीलदार और पूरी टीम पर SC/ST एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में तत्काल मुक़दमा दर्ज किया जाए।
2. पीड़ित किसान का सरकारी खर्च पर उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित कराया जाए और परिवार को मुआवज़ा व सुरक्षा दी जाए।
3. ज़मीन से जुड़े विवाद की निष्पक्ष जाँच हो और किसान का हक़ छीने जाने से रोका जाए।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लखनऊ टीम पीड़ित परिवार के साथ थाना सुशांत गोल्फ सिटी में धरने पर बैठी हुई है। यह धरना तभी उठेगा जब पीड़ित किसान को न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
Warning: Triggering Visuals ⚠️🚳
Arvind Yadav+Sundar Pandey abducted Harsh Maurya (class 8) in Gorakhpur, held him hostage and beat him with iron rods.
Victim boy has suffered serious injuries.
These racist monsters must be dealt with urgently. This is extremely horrifying.
वीडियो बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें दो युवक "जय भीम" शब्द के प्रति नफ़रत व्यक्त करते हुए बाबासाहेब के अनुयायियों को गालियां दे रहा है
@bahraichpolice@Uppolice कृपया ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें 🙏
Technologia! 🎭
बागेश्वर धाम का ढोंगी धीरेंद्र शास्त्री...
राजमा से भी छोटा ईयरपीस, 2-way कम्युनिकेशन, डिजिटल स्क्रीन…
भीड़ में बुलाए जाने वाले नाम-नंबर पहले से फिक्स!
ये चमत्कार नहीं,
फुल-टाइम फ्रॉड और स्क्रिप्टेड ड्रामा है! 🤡💥
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के गृह जनपद गोरखपुर में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्र के घायल होने की घटना बेहद पीड़ादायक है और सोचने का गंभीर विषय भी। साथ ही, यह पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है — यह कैसा “डबल इंजन” विकास है?
बालापार स्थित सरकारी कंपोजिट स्कूल में कक्षा के दौरान प्लास्टर गिरने से एक मासूम छात्र घायल हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई।
यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत और लापरवाह व्यवस्था की पोल खोलती है — और वो भी उस ज़िले में, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का "नमूना विकास" कहा जाता है।
मैं घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ और उसके परिवार के साथ एकजुटता प्रकट करता हूँ।
मैं @UPGovt से मांग करता हूँ कि:
पूरे स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत एवं सुरक्षा जांच करवाई जाए।
इस लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
छात्र को उचित मुआवज़ा, समुचित इलाज और उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
केंद्र सरकार द्वारा देशभर के सभी स्कूलों की सुरक्षा ऑडिट के आदेश का सख्ती से पालन हो और उसे धरातल पर उतारा जाए।
यदि मुख्यमंत्री जी के जिले में भी बच्चे खुद को स्कूल में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते, तो यह पूरे राज्य की स्थिति का संकेत है।
हम बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गरिमा से कोई समझौता नहीं होने देंगे। यह मुद्दा लोकसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा।
"रोज़गार के सपनों को कुचलती डंडों की मार,
नौकरी मांगने पर क्यों होता युवाओं पर वार?
दंगाइयों पर फूल, छात्रों पर बर्बरता,
ये कैसा अन्याय, ये कैसा व्यवहार?"
SSC-CGL जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द, भ्रष्टाचार और तकनीकी गड़बड़ियों से युवा परेशान हैं। 31 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद कर रहे छात्रों व शिक्षकों पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है।
@AzadSamajParty देशभर के लाखों अभ्यर्थी और शिक्षकों के साथ इस मुद्दे पर पूरी ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आज का युवा रोजगार और न्याय की उम्मीद लेकर सड़क पर है। सरकार को चाहिए कि वह इस दमन को बंद करे, छात्रों की मांगें पूरी करे और SSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार लाए।"
मैं प्रधानमंत्री @narendramodi और @DoPTGoI मंत्री @DrJitendraSingh से मांग करता हूं कि–
1. सरकार EDUQUITY जैसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी की भूमिका की जांच कराके उसे तत्काल बैन करे।
2. SSC परीक्षा कैलेंडर और रिजल्ट की तिथियां UPSC की तरह निश्चित करने का कदम उठाए।
3. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराकर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई की जाए?
4. SSC की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाई जाए ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो?
मैं देश भर के छात्रों और शिक्षकों को भरोसा दिलाता हूं, आप इस अन्याय की लड़ाई में संगठित रहें हम संसद के माध्यम से और जरूरत पड़ी तो आपके साथ सड़क पर उतरकर इस संघर्ष को मजबूती से उठाते रहेंगे।
#SSCVendorFailure
#SSCMisManagement
#SSC_System_Sudharo
#SSC_VENDOR_FAILURE
#sscReforms2025
जो अपने अधिकार के लिए नहीं लड़ सकता वह हमेशा दबाया जाता है!
मध्यप्रदेश मे 52% प्रतिशत OBC, 27% आरक्षण भी नहीं ले पा रहा है!
#जागो_OBC_जागो_एकजुट_हो_जाओ