@murarigautammla माननीय महोदय, बहुत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि पंचायत सचिव जिसपर पूरे पंचायत का जिम्मेदारी होता है वो Level 3 यानी 21700 पर कार्यरत है।
कृपया इसे संज्ञान में ले कम से कम लेवल 5 अर्थात 2800 GP और गृह जिला में पदस्थापित करें।
आज बिहार के ग्राम टोला (शिक्षा) सेवको/ तालीमी मरकज और विकास मित्रों के लिए खुशी का दिन है।आज के कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है की बिहार के सभी ग्राम टोला सेवको/तालीमी मरकज का मानदेय 11000 से बढ़ा कर 22000 और विकास मित्रों का मानदेय 13700 से बढ़ाकर25000 कर दिया गया है।
पालीगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत दुल्हिनबाजार प्रखंड के सदावह पंचायत स्थित खपुरी गाँव के जर्जर सरकारी स्कूल की जगह नये भवन का निर्माण के संबंध में मेरा प्रश्न और सरकार का सकारात्मक जवाब!
वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसका निर्माण होगा! 🙏🏾
भाजपा का OBC प्रेम-
EWS की सीटें 529
OBC की सीटें 514
OBC आरक्षण को धीरे-धीरे अप्रासंगिक बनाया जा रहा है! इनके हिंदुत्व में दलितों-पिछड़ों के लिए कोई स्थान नहीं। वैसे भी जिन्हें संविधान से कोई मतलब नहीं, उन्हें भला OBC से क्यों मतलब होने लगा!
नरेंद्र मोदी - OBC विरोधी !!
भाजपा हत्यारों, बलात्कारियों, दंगाइयों और भ्रष्टचारियों की शरणस्थली है!
फोटो में मंच पर भाजपा के MP-MLA के साथ एक ऐसा व्यक्ति ‘शोभायमान’ है जो बिल्किस बानो मामले में हत्या और बलात्कार के लिए आजीवन कारावास में सज़ायफ़्ता था और जिसे भाजपा सरकार ने बेशर्मी से बरी करवाया था!
भाजपा विपक्ष को ख़त्म कर रही है…
एक आधारहीन मामले पर साज़िश कर संसद में विपक्ष के प्रमुख नेता राहुल गाँधी की सदस्यता समाप्त कर दिया गया गया!
#RIPDemocracy
सत्ता में बैठी भाजपा ने शोर शराबा करके कई दिनों तक संसद को चलने नहीं दिया ताकि मोदी-अडानी महाघोटाले पर चर्चा ना हो सके। फिर उसी शोर-शराबे के बीच बिना किसी बहस और चर्चा के आज 45 लाख करोड़ का बजट पास करा लिया गया!
मोदी समर्थकों को लोकतंत्र का यह #अमृतकाल मुबारक हो!
पालीगंज के परियो गाँव के निवासी शहीद रामानुज यादव के परिजनों को 'बैटल कैजुएल्टी' के आधार पर बिहार सरकार से अनुदान का मुद्दा मैंने विधानसभा में उठाया! इसके उपरान्त सरकार द्वारा 14 मार्च को उनके परिवार को 11 लाख की राशि दी गई! उनके परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की गई!
कल दानापुर दियारा का दौरा कर वहाँ की एक अहम परेशानी को क़रीब से समझा। यहाँ के 3 पंचायत- पानापुर, क़ासिमचक और मानस का राजस्व समेत सभी मामले पटना ज़िला में हैं लेकिन इनका थाना छपरा जिला में कर देने से इन्हें न्यायिक मामले में 2 किमी की बजाय 40 किमी की दूरी तय कर छपरा जाना पड़ता है!
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले
वतन पर मरनेवालों का यही बाक़ी निशाँ होगा
कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे
जब अपनी ही ज़मीं होगी और अपना आसमाँ होगा
#BhagatSingh#Rajguru#Sukhdev