ज्ञानेश कुमार को लगा था कि SIR के नाम पर करोड़ों लोगों के वोट काट देंगे। जो कहानी सुनाएँगे, जनता सुनकर सो जाएगी? पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए समय नहीं था मगर SIR करना ही था। प्रक्रियाओं और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में वोट छीनने के अपराध से बच नहीं सकते। शर्म आनी चाहिए कि उनके इस्तीफ़े, SIR रद्द करने की माँग को लेकर जनता सड़क पर है। पिछले साल राहुल गांधी ने शालीन शब्दों में महादेवपुरा और अलंद में वोट चोरी का उदाहरण दिया था तब ज्ञानेश कूमार प्रेस कांफ्रेंस करने आए और राहुल गांधी से हलफनामा और माफीनामा मांगने लगे थे। इस बार राहुल गांधी ज्ञानेश कुमार को चोर बोल रहे हैं, ज्ञानेश कुमार चुप हैं। क्योंकि जनता को चोरी की यह कहानी समझ आ गई है। यह दिन भी देखना था। चुनाव आयुक्त इस देश के हीरो हुआ करते थे, आज उन्हें चोर कहा जा रहा है।
बताइये सब सबूत है तब भी कार्रवाई नहीं। मार्च सुप्रीम कोर्ट तक नहीं, कम से कम सुप्रीम कोर्ट को यहाँ आकर देख लेना चाहिए कि उसके आदेश का किस तरह पालन हो रहा है। गाड़ी में लाठी लेकर आए हैं तब भी पुलिस ने सामने चेकिंग नहीं की।
हमने CJI को पत्र लिखा था। उन्होंने हमें याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया।
अब ‘वोट चोरी’ के खिलाफ INDIA गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और याचिका दाखिल करेंगे।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की इस लड़ाई में देशवासियों, आइए हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। कनॉट प्लेस पहुँचें और इस मार्च का हिस्सा बनें। अगर नहीं आ सकते, तो जहाँ हैं, वहीं से अपनी आवाज़ बुलंद करें!
#ChaloDilli
MPSC के अध्यक्ष को आखिर जाना पड़ा - अब भ्रष्टाचार की पूरी जांच होगी।
ये छात्रों की बड़ी जीत है,
ये युवाओं की बड़ी जीत है,
ये सत्याग्रह की बड़ी जीत है।
#Satyagraha
हज़ारों पुलिस बुलाकर भी गुंडों की मदद लेनी पड़ रही है। गुंडों को पुलिस की वर्दी और सैलरी दी जाए। कनॉट प्लेस पर गुंडों का क़ब्ज़ा हो गया है क्या जो प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों को मार रहे हैं? इसमें भी किसी को कुछ ग़लत नहीं लग रहा? कमाल है ऐसे लोगों के सही नज़रिए का जो गुंडों के पीछे छुपे हुए हैं।
याम मीरा सिंह जो बता रहे हैं उसके लिए भयावह शब्द भी कम पड़ जाए। जब पुलिस ही आपको भीड़ के हवाले कर दे तब क्या करेंगे? यह तो भीड़ पुलिस को चला रही है। फिर कुछ दिनों बाद पुलिस क्या करेगी।
SIR पर RC की 35 रिपोर्ट का लिंक। कभी समय निकाल कर सारी रिपोर्ट पढ़ जाइये। किस तरह से वोट काटे गए हैं, हेराफेरी की गई है, आप जान सकेंगे। सभी इतनी ठोस रिपोर्ट हैं कि इन्हीं की गूंज आपको SIR के विरोध में सुनाई देगी। इसी तरह द वायर, स्क्रोल, न्यूज़लॉड्री को भी स्टोरी रील बनानी चाहिए। आपको ऐसी रिपोर्ट गोदी मीडिया में नहीं मिलेगी। तो यह सवाल पूछिएगा गोदी मीडिया सीपी में गुंडों और SIR से वोट चोरी पर क्या ऐसी रिपोर्टिंग कर रहा था?
सभी देशवासियों को आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जगतजननी मां जगदम्बा आप सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति का संचार करें। जय माता दी 🙏