"तुम्हारा प्रेमी होना मेरे लिए वैसा ही सौभाग्य है,
जैसे माँ के आंचल की ठंडी छाँव।
जिस तरह माँ की ममता हर दुख हर लेती है,
वैसे ही तुम्हारा साथ हर अधूरापन मिटा देता है।"
तुम्हारी आँखों में जो स्नेह झलकता है,
वो मुझे माँ की ममता जैसा ही निष्कलंक लगता है।
अगर मेरा जीवन एक उपहार है,
तो माँ और तुम, दोनों ही मेरी नियति का सबसे सुंदर हिस्सा हो।
जब मैंने पहली बार अपनी माँ की उँगली थामी थी,
तब शायद मैंने भरोसे और प्रेम का पहला सबक सीखा था।
आज जब तुम्हारा हाथ थामा है,
तो वही एहसास दोबारा जाग उठा है—
निस्वार्थ, निश्छल और अनमोल।
माँ के आशीर्वाद के बिना मेरा अस्तित्व अधूरा है,
और तुम्हारे प्यार के बिना मेरा जीवन अधूरा।
जीवन में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं,
जो हमारी पहचान का हिस्सा बन जाते हैं।
एक तरफ माँ का बेटा होना,
जो मेरा पहला सम्मान है—
जिसने मुझे संस्कार, प्रेम और बलिदान सिखाया।
और दूसरी तरफ तुम्हारा प्रेमी होना,
जो मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास है।
अगर दुनिया की सबसे पवित्र भावनाओं को गिनूं,
तो माँ की ममता और तुम्हारा प्रेम,
दोनों ही मेरी आत्मा के सबसे करीब हैं।
अभि............ ✍️
स्वामी विवेकानंद ने कहा था -- तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा -- सीएम योगी आदित्यनाथ !
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि - मैं नॉन बायोलॉजिकल रूप से आया हूँ धरती पर 🙄
बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कहा था -- भारत देश 2024 में आजाद हुआ था !
बीजेपी युवा नेत्री रुचि पाठक ने कहा था -- नेहरू जी ने आजादी पूरी नहीं ली थी 99 साल के पट्टे पर आजादी
ली थी !
बीजेपी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था -- भगत सिंह ने कांग्रेस की असेंबली में बम फेंका था !
बीजेपी सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा था -- फसल मात्र 25 दिन के तैयार हो जाती है और मोदी जी बहुत अच्छे एक्टर है !
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि मैं बिहारी हूं!
सुधांशु त्रिवेदी और किरण रिजु गाय को मिथुन बता रहे है !
मिथुन खुदको कोबरा बता रहा है , कोबरा खुदको छिपकली बता रहा है छिपकली खुदको मगरमच्छ बता रही है मगरमच्छ के आंसु चिचा रो रहे है। 😳
कोई गटर की गैस से चाय बना रहा है , कोई मूत्र गोबर खाने के फायदे गिना रहा है , परिसीमन बिल को महिला आरक्षण बिल बता रहे है।
हो क्या रहा है देश में पता नहीं ??
🤣🤣🤣🤣🤣
जानती हो…
तुम्हारे जाने के बाद
ज़िंदगी ने मुझे बहुत कुछ सिखा दिया।
पहले लगता था कि
तुम्हारे बिना हर चीज़ में कमी रह जाएगी,
हर खुशी में कोई कसर रह जाएगी,
और दिल के हर कोने में
तुम्हारे होने का ही अभाव खलता रहेगा।
सच कहूँ तो...
कुछ समय तक ऐसा ही लगा…
जैसे ज़िंदगी रुक सी गई हो।
लेकिन फिर समझ आया कि
घाव चाहे कितना भी गहरा क्यों ना हो,
उसे भरने के लिए
वक्त को अपना काम करने देना पड़ता है।
कभी थोड़ा रोकर,
कभी खुद से बातें करके,
कभी खामोश रहकर
मैंने अपने दिल को ही समझाया है।
क्योंकि अब जान गया हूँ कि
दुनिया कितनी भी दिलासा दे,
हमारे टूटे हुए हिस्सों को....
आख़िर में जोड़ना
हमें खुद ही पड़ता है।
हाँ…
तुम्हारी यादों की कमी आज भी है,
तुम्हारे साथ की कसर आज भी महसूस होती है,
और कई बार तुम्हारे होने का अभाव
दिल को चुपचाप रुला भी देता है।
लेकिन अब मैंने
एक और बात सीख ली है...
हर अधूरी कहानी
ज़िंदगी की हार नहीं होती।
इसलिए अब मैं
उन लोगों को देखता हूँ
जिनके जीवन में मुझसे भी ज़्यादा
दर्द, कमी, अभाव और कसर है,
फिर भी वो मुस्कुराते हैं…
और तब लगता है कि
शायद जो मिला है
वो भी किसी नेमत से कम नहीं।
इसलिए अब शिकायत कम
और शुक्रिया ज्यादा करता हूँ।
क्योंकि तुमसे प्यार करना
मेरी ज़िंदगी की गलती नहीं थी…
बस शायद हमारी कहानी में
थोड़ी सी कसर रह गई थी....!!💔🥀
#बज्म