वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
जगद्धात्री माँ भगवती की उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' के प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में संयम, साहस और संकल्प का बीज अंकुरित हो। माँ की कृपा से अखिल विश्व सुख, शांति और समृद्धि की किरणों से आलोकित हो।
जय माँ शैलपुत्री!
स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।
स्कूल मर्जर/विलय के खिलाफ़ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आज के ट्वीटर महाअभियान का हैशटैग👇👇
#Justiceforschoolschildren
कृपया इस हैशटैग के साथ अधिक से अधिक रिपोस्ट/पोस्ट्स करें।
#Justiceforschoolschildren
हमीं जब न होंगे तो क्या रंग-ए-महफ़िल
किसे देख कर आप शरमाइएगा,
जुनूं की 'जिगर' कोई हद भी है आख़िर
कहां तक किसी पर सितम ढाइएगा!!!
#Justiceforschoolschildren
हमीं जब न होंगे तो क्या रंग-ए-महफ़िल
किसे देख कर आप शरमाइएगा,
जुनूं की 'जिगर' कोई हद भी है आख़िर
कहां तक किसी पर सितम ढाइएगा!!!
#Justiceforschoolschildren
आजादी से अब तक तमाम सरकारों, जनसेवकों, माननीयों की कोशिशों और बड़ी मुश्किल से गांव- गांव तक विद्यालय पहुंचें हैं। अब कुछ संसाधन बचाने, कुछ धन बचाने के चक्कर में इन्हें बंद मत कीजिए।
@DrDCSHARMAUPPSS
#Justiceforschoolschildren
आजादी से अब तक तमाम सरकारों, जनसेवकों, माननीयों की कोशिशों और बड़ी मुश्किल से गांव- गांव तक विद्यालय पहुंचें हैं। अब कुछ संसाधन बचाने, कुछ धन बचाने के चक्कर में इन्हें बंद मत कीजिए। एक बार बंद हुए विद्यालय फिर दुबारा खोलने में बहुत मशक्कत होगी। बच्चे आज कम है उस गांव में, कल को हो सकता है बढ़ जाए।
इतना भीषण कदम मत उठाइए।
विद्यालय बंद करना कहीं से कोई समाधान नहीं है, समस्या का। ग्रामीणों, छात्रों और शिक्षकों के लिए यह विद्यालय एक स्थान नहीं बल्कि हजारों बाल स्मृतियों का कल्प- वृक्ष है। इसे न काटिए।
🙏
सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश देते, सूर्योपासना और लोक-आस्था के महापर्व छठ की प्रदेश वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!
भगवान भास्कर और छठी माता की कृपा सभी के ऊपर बनी रहे।
जय छठी मइया!