@ranvijaylive वीडियो बनाने वाले को तत्काल उसे रोकना और जरूरत पड़े तो ठोकना चाहिए था, मगर उसने वीडियो बनाना ज्यादा उचित समझा... कम से कम उसे रोककर उसका नाम तो जान ही लिया होता, ताकि उसे अपने किए का दंड मिले और अगर न भी मिले, जैसा कि कई बार होता है तो कम से कम घर वालों की आंखों में तो गिर जाए.
#TheBottomLine
इस व्यवस्था पर किसे दिक्कत होगी कि जीवन बीमा धारकों को बीमा पॉलिसी सरेंडर के समय यानी वक्त से पहले पॉलिसी बंद करते हुए चुकाये गए प्रीमियम की उचित वापसी हो. देश का बीमा नियामक भी यही चाहता है मगर LIC को दिक्कत है ! सरकारी बीमा कंपनी को, जो लोक कल्याण की पगड़ी बांधती है..
किस के सितम का ग़िला करें किससे ?
- Life Insurance (जीवन बीमा) धारकों जब समय से पहले पॉलिसी बंद करनी पड़ती है तो उन्हें मिलने वाली रकम न के बराबर होती है. कट के रह जाते हैं पॉलिसी धारक. एक तो बीमा बंद और ऊपर जमा प्रीमियम का बडा हिस्सा कंपनी ले गई.
- इस साल जून बीमा नियामक (IRDAI) ने कंपनियों की लगाम कसी. सरेंडर वैल्यू तय करने के नए नियम बनाये, नया फार्मूला तय किया.
- नए फार्मूले के बाद बीमा धारकों को चुकाये गए प्रीमियम की करीब 70% तक रकम वापस मिल सकती है जो अभी केवल 30% हैं.- अभी तो यदि कोई पॉलिसी एक साल के बाद बंद हो जाती तो बीमा धारक को कुछ नहीं मिलता मगर नई व्यवस्था में उसे भी चुकाए गए प्रीमियम का एक हिस्सा मिल जाएगा.
- बीमा नियामक ने सरेंडर वैल्यू तय करने के लिए सरकार के दस साल के ट्रेजरी बिल पर ब्याज को आधार बनाने का निर्देश दिया है ताकि बीमा धारक को सही मूल्य मिल सके. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC इसे लेकर नियामक से उलझ गई है. इस फार्मूले से उसे बीमा लेने वालों को उनके प्रीमियम का बड़ा हिस्सा जो वापस करना होगा.
- एलआईसी के तेवरों पर शेयर बाजार ठुमक उठा. मंगलवार को एलआईसी का स्टॉक करीब 2.68% चढ़ गया. जाहिर है बीमा धारकों की सरेंडर वैल्यू काटने पर LIC को मुनाफा होगा.
- अगर नियम बदला तो केवल एलआईसी नहीं सभी बीमा कंपनियों को फायदा होगा सो जीवन बीमा बेचने वाली अन्य कंपनियों के स्टॉक्स भी चमक गए.
- बीमा धारक हैं तो नुकसान का हिसाब लगाइये और शेयर धारक हैं तो फायदे का.. वैसे याद रहे कि एलआईसी जनकल्याण के लिए बनी सरकारी कंपनी है.
तेरे दस्त ए सितम का इज्ज़़ नहीं
दिल ही काफिर था जिसने आह न की -
32 साल के सफर में पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, मगर ऊबड़-खाबड़ सफर पर कभी स्लो कभी तेज साइकिल हमेशा दौड़ती रही.... UP में दमदार जीत के लिए बधाई @yadavakhilesh जी
दुनिया में बढ़ रहा फाइटर प्लेन तेजस का रुतबा, खरीदने के लिए कतार में खड़े ये चार देश
👉https://t.co/5S3GMG74rl | रिपोर्ट : @ambarbajpai#Tejas#FighterJet#TV9Card