समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 18.10.2026
फर्रूखाबाद जनपद के कायमगंज विधानसभा में आयोजित पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल का आगमन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने नौकरियों एवं उच्च पदों पर पीडीए वर्गों के आरक्षण से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने विभिन्न भर्तियों में पीडीए वर्गों के आरक्षण से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही, उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को नुकसान पहुँचाए जाने की घटनाओं का भी उल्लेख कि���ा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कायमगंज की ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी धरती का उल्लेख करते हुए यहाँ के सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आयोजक सर्वेश अंबेडकर ने अपने सभी समाजवादी साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कायमगंज विधानसभा की जनसमस्याओं को भी प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।
इनमें बाढ़ की समस्या, कायमगंज के व्यापारियों को ईडी एवं जीएसटी विभाग की अवैध वसूली पर कड़ी आपत्ति दर्ज की, फैक्ट्री से जुड़े मुद्दे, रोजगार, सड़कों की स्थिति, भ्रष्टाचार, अधिकारियों की कार्यप्रणाली तथा क्षेत्र की अन्य जनसमस्याएँ शामिल रहीं। प्रदेश अध्यक्ष जी को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठा���े की बात रखी गई।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद जनपद के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
माननीय सांसद श्री रामजी लाल सुमन जी के आवागमन पर पाबंदी है और हमलावर आज़ाद घूम रहे हैं। उप्र में एक पीडीए सांसद जब सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कितनी सुरक्षित होगी। उप्र की पुलिस न तो अपराध रोक पा रही है, और न ही अपराधियों की वारदातें और गतिविधियाँ। उप्र में क़ानून-व्यवस्था शून्य है क्योंकि यहाँ अधिकारी कार्यवाहक हैं और सरकार अकार्यवाहक।
नेता हो तो मा0 अखिलेश यादव जी जैसा जो अपने दलित समाज से सांसद मा० रामजी लाल सुमन के पक्ष में पार्टी सहित सीना तान कर और पांव रोप कर खड़े हैं।
और कोई पार्टी होती तो भाजपा के दबाव में रामजी लाल को ही पार्टी से निष्कासित कर देती!
@yadavakhilesh @
मैनपुरी
➡करहल में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का बयान
➡करहल समाजवादी पार्टी का था,और रहेगा
➡बीजेपी जुमलेबाजी से बाज आए
➡बीजेपी के लोग उपचुनाव से घबराए है
➡समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी.
#Mainpuri@MPDharmendraYdv@samajwadiparty
आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के ख़िलाफ़ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि ��ंविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी। सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा।
जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।
प्रिय ‘उप्र के समझदार मतदाताओं’
उप्र में इंडिया गठबंधन की ‘जन-प्रिय जीत’ :
- उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उ���ेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है।
- ये PDA के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी मजबूत बनाते हैं।
- ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है।
- ये नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है।
- ये किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नयी उम्मीदों की जीत है।
- ये सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोचवाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है।
- ये निष्पक्ष, निष्कलंक मीडिया के निरंतर, अथक, निर्भय, ईमानदार प्रयासों की जीत है।
- ये संविधान को संजीवनी मानने वाले संविधान-रक्षकों की जीत है।
- ये लोकतंत्र के हिमायती-हिम्मती लोगों की जीत है।
- ये ग़रीब की जीत है।
- ये लोकतंत्र की जीत है।
- ये सकारात्मक राजनीति की जीत है।
- ये मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है।
ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है।
प्रिय मतदाताओं आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं।
जनता जीतती रहे…!!!
आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएँगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद-दिल से शुक्रिया और आनेवाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
जनता ज़िंदाबाद!!!
आपका
अखिलेश
फ़र्रुख़ाबाद में ज़िलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन सपा के जीतते हुए प्रत्याशियों को हराने में लगा है। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर सही परिणाम घोषित करे @ECISVEEP@ceoup
लोकसभा आजमगढ़ की विधानसभा में मेहनगर के ग्राम भोरामपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद @MPDharmendraYdv जी को भ��री मतों से जिताने की अपील की
मैनपुरी पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सर्वेश अंबेडकर
➡दलित समाज को साधने के लिए पहुंचे सर्वेश
➡डिंपल यादव रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजय होगी
➡देश तबाही और बर्बादी की तरफ जा रहा है
➡यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है
➡भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है
#Mainpuri #LokSabhaElections2024 #UttarPradesh @samajwadiparty@sarveshambedkar
जब एक फ़रियादी सबके सा��ने अपनी माँ के इलाज के लिए भाजपा के सांसद-विधायक के से मदद माँग रहा है, ऐसे दुख-दर्द के समय में भी जब हृदयहीन भाजपा सांसद चुनाव में वोटों की सौदेबाज़ी का हवाला देते हुए किसी को झूठा कह रहे हैं तो समझिए भाजपा के लोग अकेले में कैसे पेश आते होंगे।
बुरे वक़्त में किसी की मदद करना सपा सबसे नेक फ़र्ज़ मानती रही है। सपा फिर आएगी, और मदद का हाथ बढ़ाएगी।
#नहीं_चाहिए_भाजपा
"यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के सपनो को बचाने का है, यह चुनाव आजादी बचाने का, संविधान बचाने का है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
1. एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान आदि में मतदान पूर्व ’चाहे भाजपा जीत जाए किन्तु कांग्रेस को नहीं जीतना चाहिए’ जैसा विशुद्ध गलत व फर्जी वीडियो का कांग्रेस द्वारा प्रचारित करना दुर्भाग्यपूर्ण व उनकी हताशा का प्रतीक। यह षडयंत्र बीएसपी की मजबूत स्थिति को देखते हुए है। लोग सावधान रहें।
भाजपा सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा और संग्रहालय की क्या दुर्गति की है, सारे देश-प्रदेश को ये देखना चाहिए। ये एक स्वतंत्रता सेनानी का भी अपमान है और समाजवादी चिंतक का भी। आज़ादी की जंग में भाग न लेनेवाली भाजपा स्वतंत्रता के संघर्ष का मोल क्या जाने।
जो इतिहास का सम्मान नहीं करते, इतिहास उन्हें माफ़ नहीं करता है।
कौशांबी में दलित समाज के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सोते समय गोली मारकर की गयी हत्या व उसके बाद भड़के गुस्से और आगजनी से आसपास के सभी स्थानों में तनाव व्याप्त है। इस जघन्य हत्याकांड की उच्च स्तरीय जाँच हो और दलित समाज को इंसाफ़ मिले।
भाजपा काल में दलित-उत्पीड़न बढ़ने के कारणों की भी गहरी जाँच-पड़ताल होनी चाहिए।