देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री, भाजपा परिवार के अभिभावक एवं मेरे जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
आदरणीय आडवाणी जी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की निरंतर साधना का प्रतीक रहा है। उन्होंने भाजपा को एक सशक्त वैचारिक आधार दिया और देश की राजनीतिक संस्कृति में नए मानक स्थापित किए। उनके मार्गदर्शन, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि वे आडवाणी जी को सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें।