आस्था संस्था के सहयोग से ग्राम पंचायत बेहड़ा (हरसिया बिंद) में संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। समुदाय की महिलाएँ स्वयं इस पहल का सफल संचालन कर रही हैं।
#WomenEmpowerment#SkillDevelopment#SelfReliance
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किशोरियों के साथ वृक्षारोपण किया गया।
प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण हेतु किशोरियों ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर Dabur द्वारा उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी सामग्री का भी वितरण किया गया।
थानागद्दी धर्मशाला में आयोजित किशोरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में लैंगिक समानता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं मौलिक अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाई गई। चार्ट लेखन, Power of Walk एवं एकता-समानता गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों ने सक्रिय सहभागिता की।
#GenderEquality#KishoriShakti
जनपद मिर्जापुर में आयोजित बाल श्रम उन्मूलन बैठक में आस्था टीम द्वारा सहभागिता करते हुए बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के नामांकन एवं रेस्क्यू जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रभावी रणनीति तैयार की गई। बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु सामूहिक प्रयास जारी हैं।
11 साल की इस यात्रा में आपका सहयोग और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत रहा है
आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान समाज में बदलाव के लिए आगे भी ऐसे ही काम करता रहेगा 🙏
#Aabhar#Sahyog#11YearsJourney
A commendable initiative on International Labour Day. Listening to workers’ concerns and working toward solutions is true service.
Wishing that every worker receives their rights and benefits from welfare schemes. #LabourDay#WorkersRights
Celebrating 11 years of impact!
Aastha Mahila Evam Bal Vikas Sanstha thanks all supporters, partners & communities for their trust. Together, we continue working on child marriage elimination, child labour rescue, health,education, women empowerment.
#11YearsOfImpact#Gratitude
बराई में किशोरियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता पर चर्चा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
सशक्त बेटी, मजबूत भविष्य
#GirlsEmpowerment#Awareness
Health Camp organized on 18 March 2026 in Kanuwani Gram Panchayat for किशोरियाँ
Focused on menstrual hygiene, health awareness & gender equality. Sanitary pads distributed and guidance given on anemia & nutrition.
#HealthCamp#AdolescentHealth#MenstrualHygiene
आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के निदेशक संतोष कुमार पांडेय को Radio Mirchi के पॉडकास्ट में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने संस्था द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी रोकथाम और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों पर अपने विचार साझा किए। 🎙️
#AasthaSanstha
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मेरी मुस्कान’ प्रोजेक्ट के तहत डांस-नाटक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बालिकाओं व महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।”
#InternationalWomensDay#WomenEmpowerment
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कैंडल मार्च के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, सशक्तिकरण, बाल विवाह व लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर समुदाय को जागरूक किया गया। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता का संदेश दिया गया।”
#InternationalWomensDay#WomenEmpowerment
“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिर्जापुर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व पोषण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी पवन कुमार, विधायक कीर्ति कोल व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।” #WomenRights#EmpoweringWomen
धर्म सिर्फ पूजा नहीं,
धर्म है सही के लिए खड़ा होना।
उस दिन एक धर्मगुरु ने सवाल पूछा…
और दो बच्चों की ज़िंदगी बच गई।
बाल विवाह अधर्म है।
सलाम उन पंडित जी को और आस्था महिला बाल विकास संस्था को,
जिन्होंने मिलकर एक गलत कदम को रोका।
#childmarriagefreeindia