#FireService~Official X account of Amethi Fire & Emergency Services. Do not report incidents here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of fire/emergency.
आज दिनांक 18.5.2026 को प्रातः 08:33 मिनट पर फायर स्टेशन अमेठी कंट्रोल रूम पर दुर्गापुर,थाना क्षेत्र पीपरपुर में बस में आग लगने की सूचना पर FS अमेठी यूनिट व FS सुल्तानपुर यूनिट के फायर टेंडरों द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।कोई जनहानि नहीं हुई है।
आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत श्रीमती पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों के मुख्य अग्निशमन अधिकारियों के साथ अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांवड़ मार्गों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया, संसाधनों की उपलब्धता एवं विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसके सम्बंध में प्रिंट मीडिया कवरेज।
#कांवड़_यात्रा_2026 #UPFireService #UPPolice #FireSafety #Agnishaman #EmergencyServices
आज दिनांक 24.07.2026 को ADG महोदया, UPF&ES के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में जनपद अमेठी के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 22.07.2026 को ADG महोदया, UPF&ES के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में जनपद अमेठी में विशेष अभियान के तहत हॉस्टल/आवासीय विद्यालयों में अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया l
श्रीमती पद्मजा चौहान, एडीजी फायर सर्विस द्वारा मुड़िया मेला के दृष्टिगत संपूर्ण मेला क्षेत्र (बड़ी परिक्रमा एवं छोटी परिक्रमा मार्ग) का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत गोवर्धन में आयोजित बैठक में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान ड्यूटी पॉइंट, जल स्रोतों की सुलभता, आपातकालीन निकास मार्गों को अवरोधरहित रखना, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त अग्नि सुरक्षा प्रबंध, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता तथा फायर फ़ाइटिंग के साथ ही फायर प्रिवेंशन पर अधिक ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निरंतर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी प्रतिकूल परिस्थिति का सामना न करना पड़े ।
बैठक में एसएसपी मथुरा श्री श्लोक कुमार, एसपी (ग्रामीण) मथुरा श्री सुरेश चंद्र रावत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मथुरा श्री अरुण कुमार सिंह सहित पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के समस्त ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आज दिनांक 21.07.2026 को ADG महोदया, UPF&ES के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में जनपद अमेठी के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल का आयोजन किया गया ।
दि.20.07.26 समय 09:53 बजे जवाहर भवन के 4th तल पर खाद्य एवं रसद विभाग के कॉन्फ्रेंस हाल में लगी आग को CFO-Lko के निर्देशन में हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म,MDRV सहित 18 फायर टेंडरों से पूर्णतः बुझाया गया। कोई जनहानि नहीं हुयी। मौके पर ADG @fireserviceup महोदया भी उपस्थित रहीं @AdminLKO
आज दिनांक 20.07.2026 को ADG महोदया, UPF&ES के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में जनपद अमेठी में विशेष अभियान के तहत हॉस्टल/आवासीय विद्यालयों में अग्निसुरक्षा निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया l
आज दिनांक 17.07.2026 को ADG महोदया, UPF&ES के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में जनपद अमेठी के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल कराई गई व फायर उपकरणों के रख-रखाव एवं संचालन का अभ्यास कराया गया।
आज दिनांक 16.07.2026 को ADG F&ES महोदया के आदेशानुसार एवं CFO रायबरेली/अमेठी महोदय के निर्देशन में स्कीम नं 5 के तहत जनपद के होटल/रेस्टोरेंट/पब्लिक क्लब/बार/बैंक्विट हॉल में निरीक्षण कर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
श्रीमान महानिदेशक, UPF&ES महोदय के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 14.07.2026 को जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल कराई गई व फायर उपकरणों के रख-रखाव एवं संचालन का अभ्यास कराया गया।
आज दिनांक 13.07.2026 को जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र जगदीशपुर के महमदपुर में हिंद टेंट हाउस में आग लगने की सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अमेठी महोदय के नेतृत्व में फायर टेंडर की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया है । कोई जनहानि नहीं हुई है।
श्रीमान महानिदेशक, UPF&ES महोदय के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में दिनांक 10.07.2026 को साप्ताहिक ड्रिल के क्रम में फायर स्टेशन पर लैडर ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान लैडर के सुरक्षित संचालन व आवश्यक सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
श्रीमान महानिदेशक, UPF&ES महोदय के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 07.07.2026 को जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर सप्ताहिक फायर ड्रिल कराई गई व फायर उपकरणों के रख-रखाव एवं संचालन का अभ्यास कराया गया।
श्रीमान महानिदेशक,UPF&ES महोदय के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में दिनांक 06.07.2026 को स्कीम नं-3 के अंतर्गत जनपद के हॉस्पिटलों में संबंधित को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कार्यशील दशा में बनाए रखने हेतु निर्देशित करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
श्रीमान महानिदेशक, UPF&ES महोदय के आदेशानुसार एवं CFO अमेठी/रायबरेली महोदय के निर्देशन में दिनांक 03.07.2026 को जनपद अमेठी के फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 02.07.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी रायबरेली/अमेठी महोदय द्वारा जनपद अमेठी के फायर स्टेशनों का आक्समिक निरीक्षण करते हुए श्रीमान महानिदेशक, UPF&ES महोदय द्वारा दिए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय के आदेशानुसार जनपद अमेठी में संचालित 200 बेड रेफरल हॉस्पिटल तिलोई में मॉकड्रिल का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान का आयोजन कर अग्निशमन व्यवस्थाओं को सदैव कार्यशील दशा में बनाए रखने, प्रवेश-निकास मार्ग को अवरोधमुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।