UPDATE:
I am in detention. The movement is not.
People are assembling at SAFDARJUNG FLYOVER right now. If you can, reach.
If you are stopped, sit down where you are and hold the line.
इस आंदोलन में आपके फ़ेवरिट क्रिकेटर्स कहाँ हैं? आपके प्रिय भजन गायक, कथावाचक, कवि और कवियत्री कहाँ ग़ायब हैं? क्या उन्हें करोड़ों भारतीयों के वोटों की डकैती पर कुछ भी नहीं कहना है? कहाँ गायब हैं आपके कनाडा कुमार जी? कहाँ हैं आपके क्रिकेट के भगवान? सदी के महानायक कहाँ सोए हैं?🤔
उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत विशेषरपुर नई बस्ती भरदुआ में लगभग 50 वर्षों से निवास कर रहे अनुसूचित जनजाति के गोंड/मांझी समुदाय के लोगों के साथ हुई कार्रवाई बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
पीड़ितों का कहना है कि 19 अगस्त को, स्थानीय भाजपा नेता के दबाव में प्रशासन ने उनकी खेती की भूमि पर खड़ी मिर्च व अन्य फसलों को ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया, धान की रोपाई बर्बाद कर दी और खेतों में बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए। उनका आरोप है कि उक्त नेता के दबाव में इन परिवारों को पहले भी कई बार परेशान किया गया है।
पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा गया। ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज कर कुछ लोगों को जेल भेजा गया है। लगातार पुलिस दबिश से गांव में भय का माहौल है और कई परिवार घर छोड़ने को मजबूर बताए जा रहे हैं।
गांव का मुख्य रास्ता भी खराब कर दिया गया, जिससे लोगों को पानी भरी मेड़ से आवागमन करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आदिवासी परिवारों और उनकी जमीन व फसल पर इस तरह की कार्रवाई वनाधिकार अधिनियम, 2006 का गंभीर उल्लंघन है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
@UPGovt तत्काल पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराए, महिलाओं और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई करे, नष्ट फसलों का उचित मुआवजा दे, मुकदमों की समीक्षा करे और वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी परिवारों के अधिकार सुनिश्चित करे।
@CMOfficeUP@ncsthq@India_NHRC@AntarsinghArya
Cockroach Janta Party (CJP) convenor Abhijeet Dipke said Maharashtra School Education Minister Dada Bhuse should resign, government schools are in a pitiable condition and that even "ministers’ dogs get better facilities" than students.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वीडियो के साथ यह बात बड़े ही व्यथित मन से लिख रहा हूं कि मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यह 16 वर्षीय बच्ची का शव नहीं, पेड़ से उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था लटकी हुई है।
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में 16 वर्षीय सबरीन बानो का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
परिजनों के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे सबरीन घर से लापता हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 12 अगस्त को दोबारा सूचना देने के बावजूद पुलिस का रवैया नहीं बदला।
14 अगस्त को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं से संपर्क करने और पुलिस पर दबाव बनने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। उसी शाम बच्ची का शव बरामद हुआ।
परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई। यह बेहद गंभीर आरोप है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि 11 अगस्त को बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद 14 अगस्त तक पुलिस ने क्या कार्रवाई की? अगर समय रहते पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती, तो शायद आज एक परिवार अपनी बेटी को न खोता।
14 अगस्त को उसका शव मिलने के बावजूद अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आज जब हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, तब एक मां-बाप अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह कैसी आजादी है, जहां एक बेटी की सुरक्षा के लिए भी परिवार को पुलिस पर दबाव बनाना पड़े?
@UPGovt पुलिस की लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराए, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और सबरीन बानो को न्याय मिले।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं और न्याय की इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं
पहाड़ को चीर कर रख देने का हौसला देने वाले अभूतपूर्व साहस कि बेमिसाल मूरत माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
संघर्ष की जीत हुई।
आज दिल्ली मे धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा की मांग को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद #चंद्रशेखर_आज़ाद_जी के दिशा निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश की टीम ने #LG_house का घेराव किया।
#उप_सचिवालय को ज्ञापन सौंपा।
@LtGovDelhi
इस ढोंगी बाबा का असली चेहरा देखिए।
मात्र ₹200 के लिए एक युवक को उल्टा लटकाकर डंडों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। साथ खड़ा व्यक्ति भी उसके पैर पकड़कर इस अमानवीय कृत्य में शामिल है।
यदि यह वीडियो वास्तविक है, तो दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।