माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi आज दोपहर गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
लाइव देखें:
📺https://t.co/eNSJ73017n
📺https://t.co/wqxTUwwsgW
📺https://t.co/nustFCZZyN
📺https://t.co/XePdTm4UjW
नए संकल्प, नई ऊर्जा और विकास की नई दिशा के साथ बिहार में नवगठित मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है।
📍 स्थान : गांधी मैदान, पटना
📅 दिनांक : 7 मई 2026
⏰ समय : प्रातः 10:00 बजे
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#NDA4Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने बिहार के प्रति उनकी सतत, समर्पित और यादगार जनसेवा के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
वर्षों तक अपने दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ उन्होंने बिहार को विकास, सुशासन और विश्वास की नई दिशा दी। उनका हर निर्णय, हर प्रयास बिहार की प्रगति और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित रहा।
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री जी ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समूह फोटो खिंचवाकर आपसी समन्वय और टीम भावना को और सशक्त किया। इस दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @samrat4bjp जी एवं श्री @VijayKrSinhaBih जी सहित अन्य मंत्रीगण भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिवालय से प्रस्थान करते समय मुख्यमंत्री जी ने वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
#NDA4Bihar
बिहार आगमन पर एयरपोर्ट पर मा. प्रभारी श्री @TawdeVinod जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी सहित अन्य लोगों द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
#NDA4Bihar
मा. केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी का बिहार आगमन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @samrat4bjp जी तथा श्री @VijayKrSinhaBih जी द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
उनका यह आगमन संगठनात्मक सुदृढ़ता और जनसेवा के प्रति समर्पण को और गति प्रदान करने वाला है।
#NDA4Bihar
बिहार आगमन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, पटना पर भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी का माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @samrat4bjp जी तथा श्री @VijayKrSinhaBih जी द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
यह आगमन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने वाला है।
भारत के संविधान शिल्पकार, सामाजिक समरसता के महान प्रवर्तक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को प्रदेश कार्यालय में माननीय संगठन महामंत्री श्री बी०एल० संतोष जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
बाबा साहेब के विचार समानता, न्याय और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं, जो आज भी राष्ट्र को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
पटना आगमन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में माननीय राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री बी.एल. संतोष जी का गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, संगठन महामंत्री श्री @bhikhubhaidbjp जी एवं अन्य नेताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
संगठन को सशक्त बनाने की आपकी प्रतिबद्धता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
#BJP4Bihar
भारतीय संविधान के शिल्पकार, “भारत रत्न” बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर पटना उच्च न्यायालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री @samrat4bjp जी तथा श्री @VijayKrSinhaBih जी ने पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
समानता, न्याय और अधिकारों पर आधारित उनके विचार आज भी राष्ट्र को सशक्त दिशा प्रदान कर रहे हैं।
संकल्प से सिद्धि तक: राष्ट्र-प्रथम का गौरवशाली मार्ग!
भारतीय राजनीति के क्षितिज पर जब 'अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा' की गूँज हुई, तो वह मात्र एक वक्तव्य नहीं, बल्कि एक नए भारत का उदय था।
श्रद्धेय अटल जी के स्वप्न से लेकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'पंच प्राण' तक, हमारी यात्रा राष्ट्र की अस्मिता और अंत्योदय को समर्पित रही है।
#47YearsOfNationFirst
सेवा, संकल्प और समर्पण के गौरवशाली वर्ष! 🚩
'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा को आत्मसात कर, अंत्योदय के मंत्र के साथ जन-जन के कल्याण हेतु समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत माता की जय! 🇮🇳
जय भाजपा, विजय भाजपा!
#47YearsOfNationFirst
"कांग्रेस का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना है!"
चाहे वह CAA हो, UCC हो, FCRA हो या फिर The Kashmir Files, Dhurandhar और The Kerala Story जैसी फिल्में—हर जगह सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।
देश अब सच्चाई जानता है! जनता को गुमराह करने वाली राजनीति अब और नहीं चलेगी।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#ShameOnCongress
NDA सरकार के दूरदर्शी नीति से हो रहा डिजिटल बिहार का विस्तार!
डिजिटल संसाधनों से सुसज्जित होंगे विद्यालय, उज्ज्वल भविष्य का होगा नवनिर्माण!
#NDA4Bihar#DigitalBihar#शिक्षा_क्रांति#ICTLab
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में 2026 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की।