बीजेपी सरकार के आप कमाल देखिए,
पार्टी के लिए, पिलरों का इस्तेमाल देखिए,
पेपर लीक,बाहरी उम्मीदवार और भारी पैसा,
उसके बाद सेवा विस्तार का भी ख्याल देखिए,
पूर्वमंत्री का पत्र पढ़कर हुई कोर्ट भी हैरान,
जो उठे रहे है मुख्यमंत्री पर वो सवाल देखिए
कहां से आई पर्ची - किसको मिली खर्ची
बुजुर्गों को पेंशन के लिए भटकाने वाली सरकार,
जिंदा लोगों को रिकॉर्ड में मुर्दा बताने वाली सरकार,
80 की उम्र में सैंकड़ों काग़ज़ मांगने वाली सरकार,
हरियाणा में चल रही प्रताड़ना देने वाली सरकार,
ऐसा बहुत से बुजुर्गों के साथ हो रहा है, दरअसल इस सरकार की संवेदनाएं मर चुकी हैं।
Good news! Alisha Choudhary from Pundri, Kurukshetra has received all clearances to represent India at the 2026 Asian Games. 🥋🇮🇳
Heartfelt thanks to Hon'ble Sports Minister Shri @mansukhmandviya ji, IOA President Smt. @PTUshaOfficial ji, @YASMinistry, @Media_SAI and @WeAreTeamIndia for their swift and positive action.
Proud of you, Alisha. Go make Kurukshetra and India proud this September! 🇮🇳
आज छात्र हित महापंचायत में सांगवान खाप से वयोवृद्ध नेता 97 वर्षीय मास्टर ताराचंद सांगवान जी के आगमन के लिए हम सभी उनके विशेष आभारी हैं। उन्होंने इस उम्र में और इतनी गर्मी में भी हम सभी को जिस धैर्य से सुना यह न केवल काबिल-ए-तारीफ है बल्कि हम सब के लिए प्रेरणा भी है। अपने सामजिक संकल्प को निभाने के बाद उन्होंने मुझे पास बैठा कर आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं उनका बहुत धन्यवाद करता हूँ। इस कार्यक्रम में पहुंचे समस्त खाप प्रतिनिधियों का मैं सभी छात्र संगठनों की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने न केवल हमारी मुहीम का समर्थन किया बल्कि उसे नई धार देकर उसे और मजबूत बनाया। सभी प्रतिभागी महानुभावों का बार बार धन्यवाद....
GJU हिसार में हमारे खिलाफ FIR तो तुरंत दर्ज कर रातोंरात हमारे साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन FIR को अब तक 'गुप्त' क्यों रखा जा रहा है?
6 दिन बीत गए, ना ऑनलाइन अपलोड हुई, ना अर्जी देने पर कॉपी मिली। सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि 24 घंटे में FIR ऑनलाइन हो।
क्या हमें कानूनी बचाव से रोकने के लिए ये खेल खेला जा रहा है?
आज हिसार में दुष्यंत चौटाला जी पर बंदूक़ तानना सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम डरने वाले नहीं हैं सच और संघर्ष की आवाज़ बुलंद रहेगी।
जरा सोचिए! जब CIA वाले इतने कद्दावर नेता पर बिना किसी खौफ के हथियार दिखा सकते हैं, तो बंद कमरों और थानों में गरीब और आम आदमी के साथ ये क्या सुलूक करते होंगे? पुलिस अब रक्षक नहीं, भक्षक बन चुकी है। इस गुंडाराज का अंत जनता के हाथों निश्चित है। #PoliceBrutality#Haryana
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री के काफिले को हिसार सीआईए की एक गाड़ी ने रोकने और बदतमीजी करने की कोशिश की है.
इतना ही नहीं, आज हिसार पुलिस ने मीडिया के साथ भी दुर्व्यवहार किया है.
प्रदेश में चल क्या रहा है?
ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण शुल्क को 1080 रुपए से बढ़ाकर 10,485 रुपए करना किसानों की कमर तोड़ने वाला फैसला है। यह पूरी तरह किसान विरोधी और अव्यवहारिक बढ़ोतरी है।
सरकार को बताना चाहिए कि आखिर किस आधार पर यह 10 गुना शुल्क बढ़ाया गया? क्या किसानों की आय भी 10 गुना बढ़ी है?
सरकार तुरंत इस निर्णय को वापस ले और किसानों पर डाला गया यह अतिरिक्त बोझ खत्म करे।
होनहार शिक्षिका मनीषा की गला रेतकर हत्या हुए कई दिन बीत गए, लेकिन आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। यह प्रदेश सरकार की नाकामी है। मुख्यमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और तुरंत कठोर कार्रवाई कीजिए। #JusticeForManisha