प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने आज जालंधर, पंजाब से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही, विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर देश के बुनियादी ढांचे को नई गति दी।
आत्मनिर्भर भारत की हरित रेल क्रांति🇮🇳
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के करकमलों से आज हरियाणा से देश की पहली Hydrogen Powered Train राष्ट्र को समर्पित।
यह नई शुरुआत स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक क्षण है। नवाचार, प्रौद्योगिकी और टिकाऊ विकास के इस पथ पर भारत निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यही नए भारत की नई पहचान है।
आज दतिया भाजपा कार्यालय में देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को संबोधित कर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी जी को विजयी बनाने एवं भाजपा की प्रचंड विजय के लिए तन, मन और प्राण से जुटने का संकल्प दिलाया। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी शक्ति और पूंजी है। जब तक शरीर में प्राण हैं, मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधुओं और दतिया की जनता-जनार्दन की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा हूं और सदैव समर्पित रहूंगा।
@BJP4MP@BJP4India
'ICAR ने 98 वर्षों की यात्रा में चमत्कार किया है'
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी ने आज पूसा, नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR के 98वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री @LalanSingh_1 जी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री @RNK_Thakur जी एवं श्री @mpbhagirathbjp जी, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री @spsinghbaghelpr जी सहित अन्य गणमान्यजन, कृषि वैज्ञानिक, शोधार्थी तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
@icarindia
#98foundationday
अशोकनगर का विकास अब नई गति पकड़ रहा है..
"आज, जिला निगरानी एवं सतर्कता समिति (दिशा) की बैठक में लगभग ₹5,200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, खेल, सौंदर्यीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा कर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
अशोकनगर के युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी Call Centre Project है। प्रथम चरण में 592 युवाओं को रोजगार मिल चुका है जबकि दूसरे चरण में 2,000-सीटर अत्याधुनिक कॉल सेंटर विकसित किया जाएगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि अशोकनगर के युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।
विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब उसका लाभ हमारे अशोकनगर के हर परिवार और हर युवा तक पहुँचे।"
- केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी
केन्द्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी ने आज अशोकनगर के सहराई में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश लोढ़ी जी के निवास पर पहुंचकर उनके बेटे के असामयिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
माननीय मंत्री जी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
ICAR के 100वें स्थापना वर्ष की ओर बढ़ते हुए हम कुछ संकल्प लें...
• 100 क्लाइमेट स्मार्ट विलेज
• 100 यंग साइंटिस्ट ग्रांट चैलेंज
• वन इंस्टीट्यूट, वन ग्रैंड इनोवेशन
• हर ICAR संस्थान एक आकांक्षी जिला गोद ले
• KVK बनें इनोवेशन और टेक्नोलॉजी सेंटर
• ICAR ओपन डिजिटल नॉलेज प्लेटफॉर्म की स्थापना
• सौवें स्थापना वर्ष तक 10 करोड़ किसानों तक वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक कृषि समाधानों की पहुँच
#98foundationday
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं शांति का संचार हो। यह पावन रथ यात्रा राष्ट्र में एकता, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को निरंतर सशक्त बनाए।
जय जगन्नाथ!
#JagannathRathYatra
#Jagannath
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा भारतीय आत्मा की वह अविराम गति है, जो युगों से लोक के हृदय में चल रही है।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र और देवी माँ सुभद्रा की कृपा सभी पर अनवरत बरसती रहे।
जय जगन्नाथ🙏
#JaiJagannatha#RathaJatra2026
जय जगन्नाथ 🙏🚩
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, वीर बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की यह दिव्य रथ यात्रा हमें आस्था, सेवा, समर्पण, समानता और लोकमंगल के पथ पर चलते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।
इस शुभ अवसर पर प्रभु श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि उनका पावन आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो।
In Jalandhar tomorrow, works worth over Rs. 5400 crore will be inaugurated or their foundation stones would be laid. Tomorrow’s programme is important for India’s railway infrastructure because 75 redeveloped railway stations from all over India will be dedicated to the nation under the Amrit Bharat Station Scheme. These stations will ensure an improved passenger experience. At the same time, they reflect the spirit of 'Vikas Bhi, Virasat Bhi.'
The other railway projects will improve connectivity to Sri Anandpur Sahib and the Maa Chintpurni Temple. At the same time, the train service between Amritsar and Varanasi will connect two vibrant religious and cultural centres of India.
ICAR ने 98 वर्षों की यात्रा में चमत्कार किया है। इसलिए मैं उस तपस्या को प्रणाम करता हूँ, भूख को पराजित किया।
उस तपस्या को प्रणाम, जिसने अभाव को आत्मनिर्भरता में बदल दिया।
उस तपस्या को प्रणाम, जिसने संकट को समाधान में बदल दिया।
उस तपस्या को प्रणाम, जिसने किसानों को समृद्धि का रास्ता दिखाया।
#98foundationday
केन्द्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी ने आज अशोकनगर के घाट बमुरिया में भाजपा युवा कार्यकर्ता श्री वीरेंद्र दांगी जी के निवास पर पहुँचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
माननीय मंत्री जी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
दतिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ, आज दतिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 एवं 19 में घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी जी के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा।
@BJP4India@BJP4MP