छत्तीसगढ़ में मांझी जनजाति के गरीब परिवारों की नाबालिग बेटियाँ गरीबी, बेरोजगारी और बदहाल सामाजिक परिस्थितियों के बीच 3 हजार से 12 हजार रुपये तक में बेची जाने को मजबूर हैं। कई परिवारों को यह तक पता नहीं कि उनकी बेटियाँ कहां हैं।
हमारे रहबर मान्यवर कांशीराम साहब ने अपने फटे कोट पर सवाल किए जाने पर कहा था कि मेरा कोट फटा है तो क्या हुआ, मेरे समाज की लाखों गरीब औरतों की सलवारें इससे ज्यादा फटी हैं और उनके पास उन्हें सिलने के लिए न सुई है, न धागा। साहेब के इस कथन में सदियों से दबे-पीड़ित समाज का दर्द और उसकी वास्तविकता समाई थी।
आज मैनपाट की मांझी जनजाति की बेटियों की यह स्थिति उसी सामाजिक और आर्थिक पीड़ा की भयावह तस्वीर है। यह केवल गरीबी की समस्या नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर विफलता है।
सरकार तत्काल इन बच्चियों को सुरक्षित वापस लाए, पूरे मामले की जांच कर दोषियों और बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करे तथा मांझी जनजाति के परिवारों के लिए शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे।
बेटियों का बचपन बिक रहा है। इससे बड़ी सरकार की विफलता और क्या होगी?
ब्रेकिंग चंदौसी विधानसभा में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद, भीड़ देखकर विरोधियों को आया पसीना नगीना सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निशाने पर रही केंद्र और प्रदेश सरकार, कहा आज शोषितों और वंचितों को अपने अधिकार छीनने की जरूरत, मांगने से भीख मिलती है, अधिकार छीनने पड़ते हैं, चंद्रशेखर आजाद की रैलियों में उमड़ रही भीड़ दे रही बड़ी गवाही @BhimArmyChief@VinayRatanSingh@SunilChittodASP@GulzarSiddiqui_
राजस्थान के दौसा में भीम आर्मी चीफ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम भी उमड़ा जनसैलाब, भीड़ भी ऐसी की रिकॉर्ड टूट गया, भीषण गर्मी फिर भी भीड़ एक झलक देखने और सुनने पहुंची, इस भीड़ ने कई दलों की उड़ाई नींद, क्या सियासी हवा बदल रही है @BhimArmyChief@VinayRatanSingh
आजाद समाज पार्टी की सीतापुर में सामाजिक न्याय यात्रा में उमड़ा सैलाब, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की रैली में भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, मैदान पड़ा छोटा, उम्मीद से कई गुना पहुंची भीड़, जमकर गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद @BhimArmyChief@VinayRatanSingh@SunilChittodASP
मा.चंद्रशेखर आजाद जी के काफिले पर हुए हमले के विरोध में पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी मेरठ मुख्यालय पर धरना देने के बाद जिला अधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया @BhimArmyChief@VinayRatanSingh@SunilChittodASP
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh. @SunilChittodASP@GulzarSiddiqui_ आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को प्रदेश कार्यालय पर समीक्षा मीटिंग में रहना हुआ , जिसमें मुख्य अतिथि श्री सुनील चित्तौड़ जी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एड अच्छन अंसारी बरेली जी के साथ !