CAPF Are Armed Forces Of The Union
Government Should Restore Old Pension Scheme (OPS) For CAPF
Daily Post For #OPSFORCAPF
DAY - 2/365
By - NEWS OF PARAMILITARY (CAPF)
#BoycottUPS#UPS कर्मचारियों के अंशदान को हड़प करने का जरिया है। एक तरफ पहले के कर्मचारी आज भी 20 साल की सेवा के बाद वॉलंटरी रिटायरमेंट लेकर जा सकते हैं, दूसरी तरफ UPS ऑप्ट करने वालों को 25 वर्ष की सेवा के बाद भी VRS में पेंशन नहीं। कैसे बिना पेंशन के कोई 10 से 12 वर्ष तक इंतजार करेगा? क्या वो जिंदा भी रहेगा? इसकी गारंटी सरकार ले रही है? #ManjeetSinghPatel
@narendramodi@nsitharaman@BBCHindi@journo_jitendra@Aamitabh2@AshwiniVaishnaw
We #BoycottUPS
इसमें तो कर्मचारियों के अंशदान को ही हड़पने की तैयारी कर ली गई है और वॉलंटरी रिटायरमेंट पर तो हद ही कर दी गई है। वॉलंटरी रिटायरमेंट के बाद भी पेंशन के लिए दस से पंद्रह वर्ष करना होगा इंतजार। यह कैसी ओल्ड एज सोशल इनकम सिक्योरिटी की गारंटी! जिन्होंने इस काले कानून को बनाया है उन्हें देशभर के लाखों लोग कभी माफ नहीं करेंगे।
#ManjeetSinghPatel
@narendramodi@nsitharaman@PTI_News@journo_jitendra@ashwinijourno
@61BNCRPF celebrated the #76thRepublicDay with zeal. Sh Sudhanshu Shekhar,CO, hoisted the tricolor, honored freedom fighters and saluted the brave soldiers who got GMs&distributed sweets to the persl.Conducted an 'At Home' function in GOsMess, fostering traditional bond with SOs.
सभी साथी इस पोस्ट को REPOST करें ll और इस अभियान को जिस भी माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं पहुंचाने की कोशिश करें ll
और बताएं के 22 सितंबर 2024 ( रविवार) को PARAMILITARY FORCES के जवानों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग के समर्थन के लिए " तख्ती दिखाओ अभियान " चलाया जाएगा जिसमें आप तख्ती पर "PARAMILITARY FORCES के जवानों के लिए पुरानी पेंशन लागू करो " लिख कर SOCIAL MEDIA पर पोस्ट डालें ll
NOTE - कोई भी ON DUTY जवान वर्दी में "तख्ती दिखाओ अभियान " के लिए फोटो नहीं डालें
CAPF: आतंकियों-नक्सलियों से लोहा लेने वाले और बॉर्डर के रक्षक, सीएपीएफ जवान इसलिए कर रहे UPS का विरोध
नई पेंशन योजना 'यूनिफाइड पेंशन स्कीम' (यूपीएस) पर केंद्र एवं राज्यों के कर्मचारी संगठनों की नाराजगी के बाद अब केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तरफ से भी आवाज उठने लगी है। चूंकि ये अनुशासित बल हैं और यहां पर किसी तरह की कोई एसोसिएशन भी नहीं होती, इसलिए सीएपीएफ के जवान सोशल मीडिया के जरिए अपने मन की बात आगे ला रहे हैं।
हाल ही में एक जवान द्वारा यूपीएस के प्रावधानों को लेकर व्यक्त गई पीड़ा, एक्स पर वायरल हो रही है। जवान ने लिखा, जयहिंद, मैं सीआरपीएफ में तैनात हूं। मेरी सेवा के 18 वर्ष पूरे हो चुके हैं। मैं 20 वर्ष बाद पेंशन (वीआरएस) जाना चाहता हूं। वजह, इस बल में बढ़ती आयु के साथ बल की डिमांड, शारीरिक रूप से पूरी कर पाना मुश्किल हो रहा है। अब सरकार ने यूपीएस में ऐसा प्रावधान कर दिया है कि पेंशन जाने के लिए न्यूनतम सेवा कार्यकाल 25 वर्ष कर दिया है। ऐसे में अगर 45 वर्ष की आयु में वीआरएस लेते हैं तो पेंशन साठ वर्ष की आयु में शुरु होगी। इस परिस्थिति में जवानों का परिवार क्या करेगा। गुजारा कैसे होगा, परिवार की जरुरतें, जैसे बच्चों के शादी ब्याह व मकान बनाना आदि कार्य कैसे पूरे होंगे।
बहुत ही विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है
जवान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, जयहिंद, मैं सीआरपीएफ में तैनात हूं। मेरी सेवा के 18 वर्ष पूरे हो चुके हैं। मैं 20 वर्ष बाद पेंशन (वीआरएस) जाना चाहता हूं। वजह, इस बल में बढ़ती आयु के साथ बल की डिमांड, शारीरिक रूप से पूरी कर पाना मुश्किल हो जाता है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 4-5 दिनों तक जंगलों में दिन-रात एक बड़े जोखिम के बीच चलना पड़ता है। साथ में 15-20 किलोग्राम वजन भी रहता है। जंगल में भोजन, पीने का पानी, नहाना और मौसम की मार जैसे गर्मी, लू व ठंड, आदि ये सब दिक्कतें भी झेलनी पड़ती है। बरसात में तो जवानों को बहुत ही विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। पानी के तेज बहाव के बीच रोजमर्रा का सामान कैंप तक लाना, एक बड़ी चुनौती होती है। इन सबके बीच, नक्सली हमले का खतरा बना रहता है। कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेना या उत्तर पूर्व में फैले उग्रवाद से लड़ाई, इन कठोर हालात में जवानों का जीवन अत्यधिक संघर्षशील होता है। जब आयु ज्यादा हो जाती है तो कई कारणों की वजह से जवान का शरीर, फोर्स की डिमांड पूरी नहीं कर सकता। इसके चलते जवान, दुर्भावना की दृष्टि से देखे जाते हैं। इन सबके बीच घरेलू समस्याएं, अलग से परेशान करती हैं
सरकार जवानों की वेदना को समझ कर जरूरी कदम उठाए
जवान, कई माह तक अपने घर नहीं जा पाता। ऐसे में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान, अपनी मर्यादा के साथ 20-21 साल में पेंशन चले जाते हैं। यानी वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 'वीआरएस' ले लेते हैं। इस स्थिति में जवानों की पीड़ा को समझने का प्रयास करें। इन्हें बीस वर्ष की सेवा में वीरआरएस दिया जाना चाहिए। अब यूपीएस में 25 साल की सेवा के बाद ही वीआरएस मिलेगी, लेकिन पेंशन के लिए 15 साल का इंतजार करना पड़ेगा। जवान ने लिखा है, वीआरएस के दिन से ही 50 प्रतिशत पेंशन देने का काम प्रारंभ हो। राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए जवान ने लिखा, इस लेख को केवल मेरा नहीं, बल्कि सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों का आग्रह समझा जाए। हमारा कोई संगठन नहीं है। हम अनुशासित बल के सदस्य हैं। हम आशान्वित हैं कि सरकार जवानों की वेदना को समझ कर जरूरी कदम उठाएगी।
15 वर्ष तक परिवार का गुजारा कैसे होगा?
बता दें कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान को ओपीएस नहीं मिलती। वे भी केंद्र सरकार के सिविल कर्मियों की भांति एनपीएस में शामिल हैं। इन बलों में 'पुरानी पेंशन बहाली' का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इन बलों को 'भारत संघ के सशस्त्र बल' मानकर ओपीएस में शामिल करने के लिए कहा था, मगर केंद्र सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चली गई। अब यूपीएस के प्रावधानों से इन बलों के जवानों का दर्द छलक उठा है। अर्धसैनिक बलों में सिपाही 'जीडी' के लिए ज्यादातर नियुक्तियां 18 से 20 वर्ष की आयु में हो जाती हैं। यूपीएस के तहत उन्हें अब 25 साल की सेवा में वीआरएस मिलेगी। अगर वे 45 साल की आयु में वीआरएस लेते हैं तो उनकी मासिक पेंशन 60 वर्ष की आयु में शुरु होगी। ऐसे में 15 वर्ष तक परिवार का गुजारा कैसे होगा। ये कोई छोटी अवधि नहीं है।
CREDIT- @journo_jitendra
#OPSFORCAPF #CRPF #BSF #SSB #ITBP #NSG #CISF #asamrifle
@61 BN CRPF Celebrated the 78th #Independence day with zeal. Sh. Sudhanshu Shekhar, CO, Unfurled the tricolor and saluted the brave soldiers who sacrificed their lives for the nation. An"At home" function also conducted in SOs Mess,fostering traditional bond with GOs.
@crpfindia
कल सुप्रीम कोर्ट में 12 अगस्त को #CAPF के जवानों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की सुनवाई है , सुनवाई के सम्बंध में केस लड़ रहे लोकेश कुमार आर्या द्वारा एक AUDIO MESSAGE दिया गया है l उम्मीद है फैसला जवानों के हित में आए ll
#CRPF#BSF#CISF#SSB#ITBP#ASAMRIFLE#NSG #PARAMILITARY FORCES #OPS #OPS_लागू_करो #OPSFORCAPF