"मेरे मित्र एवं पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव जी की सगाई समारोह में शामिल होकर उन्हें बधाई दी।
इस नए सफर की शुरुआत के लिए आप दोनों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
ईश्वर आप दोनों का जीवन खुशियों से परिपूर्ण रखे।"
@LJP4India@iChiragPaswan
देश के माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में भारत की रक्षा व्यवस्था निरंतर सशक्त और आत्मनिर्भर बनती रहे तथा राष्ट्र नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।
@rajnathsingh@LJP4India@iChiragPaswan
बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी से आज पटना में भेंट की। अनुभवी मार्गदर्शक के साथ सार्थक चर्चा हुई।
@LJP4India@iChiragPaswan
कल माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र बेलसंड के विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें मांग-पत्र सौंपा:
१. तरियानी छपरा शहीद स्मारक: शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक 'तरियानी छपरा शहीद स्मारक' को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और वहाँ यात्रियों हेतु बुनियादी सुविधाओं के निर्माण का आग्रह किया। यह स्थल हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है और इसे संजोना हमारी जिम्मेदारी है।
२. बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर: सीतामढ़ी जिले की लोहासी पंचायत स्थित प्राचीन 'बाबा ईशान नाथ महादेव मंदिर' के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण हेतु विशेष निधि आवंटित करने का निवेदन किया। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहाँ बेहतर सुविधाओं के विकास की अत्यंत आवश्यकता है।
मुझे विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी इन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही उचित निर्णय लेंगे।
@LJP4India@iChiragPaswan@samrat4bjp
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा मध्य विद्यालय वंशीपचरा में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित देवतुल्य जनता जनार्दन के समस्याओं से अवगत हुआ एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
@LJP4India@iChiragPaswan
आज लखनऊ हवाई अड्डे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी का भव्य स्वागत किया गया।
कुछ रिश्ते समय के साथ नहीं बदलते, बल्कि हर दिन और गहरे होते जाते हैं।
मेरे नेता, मेरे पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की स्मृतियाँ, उनके संस्कार और जनसेवा का मार्गदर्शन आज भी मेरे लिए हर संकल्प और हर निर्णय की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
#राजनीति_के_महानायक#RajneetiKeMahanayak #RamVilasPaswanJayanti2026
#NavSankalp
आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव सह नव-संकल्प सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सेवा, सामाजिक न्याय और समता के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
#राजनीति_के_महानायक
#RajneetiKeMahanayak #RamVilasPaswanJayanti2026
#NavSankalp
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, गरीबों, वंचितों, दलितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़, सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी, पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।🙏
#RamVilasPaswanJi@LJP4India@iChiragPaswan
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
📍 स्थान: IGP लखनऊ (इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान)
🗓️ तिथि: 05 जुलाई
🕘 समय: 11:00 बजे दिन
गरीबों, वंचितों, दलितों एवं शोषितों के हक़ और सम्मान की बुलंद आवाज़, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📍 स्थान: 1, व्हीलर रोड, प्रदेश कार्यालय, पटना
🗓️ तिथि: 05 जुलाई
🕘 समय: प्रातः 9:00 बजे
कल 05 जुलाई को हाजीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री हमारे अभिवावक पद्मभूषण श्रद्धेय स्व. रामविलास पासवान जी की जयंती के अवसर होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
कानून का राज तभी मजबूत होगा, जब कानून के रक्षक स्वयं कानून का सम्मान करेंगे। भारत तिवारी जी की जिस तरह से हत्या हुई, वह किसी भी सभ्य समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी ही कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे, तो आम जनता का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। मेरी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो तथा जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएं, उन्हें बिना किसी दबाव या पक्षपात के कठोरतम सजा दी जाए। बिहार में कानून का राज सर्वोपरि है और निर्दोष को न्याय दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : @iChiragPaswan
विगत दिनों आरा में बिहार पुलिस द्वारा श्री भरत तिवारी जी की हुई निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही, उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
कानून से ऊपर कोई नहीं है। किसी भी निर्दोष के साथ अन्याय या कानून का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। हमारी पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और सत्य एवं न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
#BharaTiwari #Justice #LawAndOrder #Bihar
राजगीर के मलमास मेले में हुई दुःखद घटना में श्री पिंटू पासवान एवं श्री श्रवण कुमार जी की भीड़ द्वारा की गई निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय, दुःखद एवं हृदयविदारक है।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने, दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।