जयपुर। मुख्यमंत्री जी @BhajanlalBjp ने मुकुंदरा
टनल से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य सचिव, PWD एवं NHAI के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
@RajCMO@KumariDiya@svoruganti1466@NHAI_Official
सभी युवा बेरोजगार अभियांत्रिकी साथी , JEN 2022 व 2025 के साथ साथ AEN - 2018 भर्ती में चयनितों को आगे आना होगा। हमारा नवचयनित कनिष्ठ तकनीकी सहायक संघ से भी अनुरोध है कि आपकी ताकत से @RajGovOfficial वाकिफ हैं।
हम तमाम अभियांत्रिकी साथियों के कैरियर के दुश्मन JEN भर्ती 2020 के अंतर्गत पेपर लीक बेईमानी से चयनित वो लगभग 500 लोग हैं जो आज विभिन्न विभागों में बैठकर आम जनता की गाढ़ी कमाई को दीमक तरह चाट रहे हैं।
आप सभी से पुनः निवेदन हैं कि 11/07/2026 को जयपुर पहुंचने का अभी से कार्यक्रम बना लेवें।
कुछ लोग जो नागेश यादव की तरह अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए कहते थे कि पेपर इतने बड़े पैमाने पर लीक नहीं हुआ कि उसे रद्द किया जाए,
ये ख़बर परीक्षा रद्द होने के बाद भी बता रही हैं कि ऐसा बोलने वाले अधिकांश लोग इसी तरह अपनी जगह बना पाए होंगे!
जो अब भी जारी एसओजी जाँच में सामने आ रहे हैं!
“अब नहीं देनी प्रतियोगी परीक्षा।”
लखीमपुर खीरी के 21 साल के ऋतिक मिश्रा के ये आख़िरी शब्द थे। तीसरी बार NEET देने वाला यह बच्चा, परीक्षा रद्द होते ही टूट गया।
गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने जान दे दी।
ये बच्चे परीक्षा से नहीं हारे, इन्हें एक भ्रष्ट तंत्र ने मारा है।
यह आत्महत्या नहीं - यह सिस्टम द्वारा हत्या है।
आंकड़े देखिए:
2015 से 2026 तक - 148 परीक्षा घोटाले।
87 परीक्षाएँ रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
148 घोटालों में सज़ा हुई - सिर्फ़ 1 को।
CBI ने 17 मामले लिए, ED ने 11 - किसी को सज़ा नहीं।
NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में अकेले 15 घोटाले।
और सबसे शर्मनाक बात:
इन घोटालों में जिम्मेदार किसी अधिकारी या मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं हुआ। हटाए जाते हैं - फिर चुपके से बड़े पद पर बैठा दिए जाते हैं। चोरी कराने वालों को इनाम मिलता है, और परीक्षा देने वाले बच्चे जान गँवाते हैं।
मोदी जी - कितने ऋतिक चाहिए आपकी जवाबदेही जगाने के लिए?
मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है। आपकी मेहनत मेरी मेहनत है। आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना ही होगा। चाहे जितना वक्त लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा - ये मेरा वादा है।
यह लड़ाई हम साथ लड़ेंगे - और जीतेंगे भी।
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 पुनः परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण संख्या - 03/2026 में एक बेईमानी से चयनित JEN जो अब पदोन्नत होकर PWD में AEN बन चुका है, उसने पूरी @Sog_Rajasthan को विटामिन - M की ताकत पर नचा रखा है।
एक तरफ @Sog_Rajasthan में काबिल व सक्षम ऑफिसर्स की पूरी टीम है , विशाल बंसल (ADG), @AjayLamba_IPS (IG) व परिस देशमुख (DIG) उसके बावजूद भी बेईमानों की Over Confidence व Vit-M के बलबूते पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण विंग को चुनौती देना बेहद चिंताजनक है।
हमारा @RajGovOfficial से अनुरोध है कि इस पेपर लीक के बेईमानों को बचाने में पर्दे के पीछे लगी ताकतों को सामने लाकर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए पेपर लीक से प्रभावित समस्त अभियांत्रिकी Community को न्याय दिलावें।
@BhajanlalBjp@RajCMO
राजस्थानी में कहावत है कि
" बहुओं सूं चोर मरवा रिया हो, जबकि चोर बहुओं के भाई हैं"
यही कहावत शिक्षा विभाग की इस प्रस्तावित ऑडिट के लिए चरितार्थ हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 के अंतर्गत चयनित JEN खुद पेपर लीक से बने हैं और उन्होंने पहले ही विभागीय कार्यों की गुणवत्ता का भट्टा बैठा रखा है जिसको लेकर विभाग खुद चिंतित है। यहां तक की Arts बैकग्राउंड के लोग फर्जी डिग्रियां लेकर PWD में पेपर लीक से JEN बन बैठे हैं। इन बेईमानी से चयनित JENs में से अधिकतर AEN में पदोन्नत भी हो गये ।
अब एक ही शर्त पर यह ईमानदारी से ऑडिट हो सकती है वो कि कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 से चयनितों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाये
आखिरकार आज #si_भर्ती_2021 पेपर लीक से प्रभावित लाखों बेरोजगार युवाओं को न्याय मिला जिसमें सबसे बड़ा योगदान उन बेरोजगार युवाओं का हैं जिन्होंने चारों तरफ नाउम्मीदी के माहौल में भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी पढ़ाई के लिए घर से मिलने वाले सिमित पैसे में से कुछ पैसे के साथ साथ समय भी इस संघर्ष में लगाया और कानूनी लड़ाई को मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर हमें उन हजारों पुलिस के जवानों के योगदान को भी याद रखना चाहिए जिन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई व घर के खर्चों में कटौती कर पैसा न्यायिक लड़ाई के जुटाया।
एक तरफ वर्तमान व पूर्व सरकार की पूरी ताकत थी अर्थात महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 की पूरी चांडाल चौकड़ी खड़ी थी तो दूसरी तरफ महज बेरोजगारों की उम्मीद एवं @Sog_Rajasthan के मुखिया VK सिंह व उनकी टीम की दिन रात मेहनत से बना कागजों का पुलिंदा था। हम इस अवसर पर युवा वकील हरेंद्र नील के योगदान को भी appreciate करते हैं।
अगर ईमानदारी से आकलन करें तो राजस्थान की भाजपा के नेतृत्व वाली @RajGovOfficial
, मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp व कैबिनेट मंत्री @DrKirodilalBJP जी भी धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने इस भर्ती घोटाले की जांच करवाई, नहीं तो पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 ने तो बेरोजगार के सपनों की नीलाम कर समस्त अधिकारियों व नेताओं ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे दिया था।
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी राज्य में लगातार अभियंताओं के साथ मारपीट और जानलेवा हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही है,इस संदर्भ में आपसे अनुरोध है कि कड़े से कड़े नियम कानून बना कर दोषियों की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए , राज्य की रीढ़ इंजीनियर्स के साथ ऐसा बर्ताव निंदनीय है
#Jaipur: SOG की बड़ी कार्रवाई
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2020 प्रकरण, SOG ने आरोपी गणपत लाल मालवाड़ा को किया गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक 20 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, SOG कर रही आरोपी से पूछताछ
@jaipur_police@satyatv99_news
PTI भर्ती में अपात्र उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का मामले में बांसवाड़ा में 18 को नौकरी से हटा दिया है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर समेत 8 जिलों में कुल 35 शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने वाली है।सवाल ये है कि फर्जी डिग्री लेकर स्कूलों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले कितने साल से बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे थे?
भर्ती प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? कौन-कौन से अधिकारी और नेता इसमें शामिल थे?
क्या सिर्फ इन 35 लोगों को सजा मिलेगी या पूरा सिस्टम और ऊपर तक की मिलीभगत भी उजागर होगी?
ये कोई छोटी-मोटी गलती नहीं है।
ये बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है।
जब फर्जी डिग्री वाले लोग शारीरिक शिक्षा दे रहे थे, तो बच्चों की फिटनेस और अनुशासन की क्या हालत रही होगी?
भीम सिंह को गिरफ्तार किया गया है परन्तु भीष्म को कौन बचा रहा है ...?
एक तरफ आज भास्कर में भीम सिंह के गिरफ्तारी की खबर छपी है तो दूसरी तरफ कल भीष्म का @DainikBhaskar के जिला अंकों के पहले पृष्ठ पर बधाई संदेश छपा था ।
क्या वाकई में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 पुनः परीक्षा पेपर लीक प्रकरण संख्या 03/2026 में @Sog_Rajasthan के जांच अधिकारी घी पीकर सो गये हैं ?
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 पुनः परीक्षा 2021 पेपर लीक जांच प्रक्रिया को पेपर लीक के मार्फत चयनित कुछ भ्रष्टाचारी JEns द्वारा धनबल के आधार पर manipulate किया गया है परन्तु यह प्रयास क्षणिक है । PWD , PHED व WRD जैसे महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी विभाग भी चाह रहे कि यह एक Engineers कौम के नाम पर काला दाग है जो हर हाल में साफ होना ही चाहिए।
अभी हम सभी लोग मिलकर चयनित बेईमानों के नाम , पता सहित यथासंभव सबूत ( नहीं होंगे तो भी चलेंगे) उपलब्ध करवाते रहें।
याद रखें, झूठ 99 हो सकते हैं परन्तु अन्तिम 100 वां सत्य यही है कि 10-12 % छोड़कर शेष समस्त चयनित बेईमान है जिनकी उचित जगह सरकारी कुर्सी नहीं बल्कि जेल की सलाखों के पीछे हैं और उसके लिए आप सभी का एक एक प्रयास व गुप्त सूचना बेहद महत्वपूर्ण हैं।
हम सभी अभियांत्रिकी युवाओं का @RajGovOfficial से भी अनुरोध है कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों व घी पीकर आंख बंद करने वाले जांच अधिकारियों को इससे बाहर कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करावें।
मेरा @Sog_Rajasthan , विवेक बंसल साहब @AjayLamba_IPS जी व परिस देशमुख जी से भी निवेदन हैं कि उक्त पेपर लीक के संदर्भ में दिनांक19/01/2026 को SOG थाना में दर्ज 03/2026 में बहुत कुछ manipulation कर जांच पर पर्दा डाला जा रहा है जिसको आप स्वयं व्यक्तिगत रुचि लेकर आगे बढ़ाएं ताकि बेईमानों को सलाखों के पीछे धकेला जा सके।
SOG ने SI भर्ती 2021 के फरार कैंडिडेट को गिरफ्तार किया। आरोपी ने डमी कैंडिडेट बैठाकर SI भर्ती परीक्षा पास की थी। एग्जाम पास करवाने के एवज में 15 लाख रुपए में सौदा तय किया था। एसओजी ने सोमवार को आरोपी सियाराम मीणा को गिरफ्तार किया, अब उससे पूछताछ की जा रही है।
अक्सर मेरी अभियांत्रिकी जमात के कुछ बेईमानी से चयनित JEn साथियों द्वारा अक्सर कहा जा रहा है कि JEn भर्ती परीक्षा पेपर लीक से संबंधित कोई सबूत नहीं है तो @Sog_Rajasthan क्या ही बिगाड़ लेगी ? उनको अपनी आर्थिक ताकत पर भी पूरा भरोसा है कि वो किसी भी जांच को manipulate कर सकते हैं और यह उनके पिछले दिनों के कुछ अंदाज भी बता रहे हैं!
मेरा उन सभी के लिए स्पष्ट संदेश है कि आपकी गोबी खोदने के लिए सबूतों की भी कमी नहीं है और धरती ने अपना बीज गंवाया नहीं है तो अभी तक व्यवस्था में 4-5% ईमानदार लोग भी हैं। For eg:- अगर आर्थिक ताकत ही सब कुछ तय करती है तो @RPSC1 के सचिव राम निवास मेहता जी को अपने कर्तव्य पथ से डिगाकर बतायें तो ऐसे लोग @Sog_Rajasthan में भी है।
उम्मीद है कि अब JEn भर्ती की जांच भी रफ्तार पकड़ेगी।