उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा प्रचलित भर्तियों के सम्बन्ध में कतिपय भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा पी0ई0टी0 प्रवेश पत्र जारी न होने व भूतपूर्व सैनिक पात्रता का लाभ न मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में सर्व सम्बन्धित को अवगत कराना है कि जो भूतपूर्व सैनिक स्वंय के प्रार्थना पत्र पर निर्मुक्त या दुराचरण या अदक्षता के कारण सेवामुक्त हुए हैं, ऐसे भूतपूर्व सैनिक राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत भर्ती में आरक्षण हेतु भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से आच्छादित नहीं हैं।
इस सम्बन्ध में उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रकाशित सरकारी गजट संख्या - 1694/सत्रह-वि-1-1(क) 27/1993 लखनऊ : 30 दिसम्बर,1993 के प्रस्तर- 2(ग) एवं भर्ती बोर्ड द्वारा विज्ञप्ति संख्या- पीआरपीबी-बी(आरक्षी पीएसी एवं अन्य संवर्ग) – 07/2025 दिनांक- 31/12/2025 के प्रस्तर- 4(4.1)(vi)(ख)(2) तथा 4(4.4) (iv) के माध्यम से अवगत कराया गया है ।
प्रार्थना पत्र प्रेषित करने वाले सम्बन्धित अभ्यर्थियों को ई-मेल अथवा सार्वजनिक सूचना के माध्यम से निश्चित समय पर सूचित किया जायेगा ।
विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की वेबसाइट- https://t.co/IGN26c3mXs का अवलोकन करें।
-परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,
लखनऊ ।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@homeupgov@dgpup@Uppolice
सुगम आवागमन, सुव्यवस्थित यातायात और सुरक्षित आयोजन!
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने व्यापक यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की है।
प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, यातायात की लगातार निगरानी और सुव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट के जरिए आगंतुकों को सुविधाजनक अनुभव देने का प्रयास जारी है।
🚦 ट्रेड शो के लिए निकलने से पहले UPPolice के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी अवश्य देखें और उसका पालन करें।
#UPPolice #UPITS2026 #NoidaPolice #TrafficAdvisory
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टॉल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
सुबह से शाम तक यहां आगंतुकों का तांता लगा है। अत्याधुनिक हथियार, स्मार्ट पुलिसिंग के नवाचार और आधुनिक सुरक्षा तकनीक को करीब से देखने के लिए हर उम्र के लोग उत्साह से पहुंच रहे हैं।
इसी भीड़ के बीच पहुंचीं एक महिला आगंतुक स्टॉल पर उमड़े जनसैलाब को देखकर हैरान रह गईं। अत्याधुनिक हथियारों को देखकर वे प्रभावित हुईं और सराहा कि हमारे पुलिसकर्मी हर हथियार और उसकी हर खूबी को पूरे धैर्य से समझा रहे हैं। आयोजन स्थल की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की भी उन्होंने दिल खोलकर प्रशंसा की।
आप भी आइए, देखिए और जानिए कैसे तकनीक बन रही है सुरक्षा की नई ताकत।
#UPITS2026 #UPPolice #TechnologyAndInnovation #SmartPolicing #सुरक्षित_उत्तर_प्रदेश
नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक स्टॉल सबकी नज़रें खींच रहा है—UPPolice का।
यहाँ आगंतुकों को UPPolice के अत्याधुनिक उपकरणों, तकनीक और शस्त्रों की झलक मिल रही है। उपनिरीक्षक प्रदीप निषाद सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दे रहे हैं, जबकि आगंतुक अपने अनुभव साझा करते हुए नोएडा पुलिस के इंतज़ामों की सराहना कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में लोगों और वाहनों की चेकिंग से लेकर सुचारु यातायात प्रबंधन तक, सुरक्षा पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
UPPolice on guard, ताकि हर आगंतुक का अनुभव सुरक्षित और सुखद रहे।
#NoidaPolice #InternationalTradeExpo #UPPolice
ट्रेड शो का उत्साह, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम!
ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show 2026 में आने वाले आगंतुकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस मुस्तैद है।
सुचारु यातायात व्यवस्था, वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग और प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सतर्क निगरानी के साथ हर आगंतुक को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव देने का प्रयास जारी है।
आपका सफर सुगम हो, ट्रेड शो का अनुभव यादगार हो!
#UPPolice #UPITS2026 #NoidaPolice
चार्जिंग फ्री है, पर खतरे की कीमत भारी पड़ सकती है!
सफर के दौरान फोन की बैटरी कम हो जाए तो सार्वजनिक USB चार्जिंग पोर्ट किसी राहत से कम नहीं लगता। लेकिन यही सुविधा Juice Jacking के जरिए आपकी निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकती है।
इसलिए चार्जिंग के साथ सावधानी भी जरूरी है।
अपना चार्जर या पावर बैंक साथ रखें। अनजान USB पोर्ट से बचें और डेटा ट्रांसफर की अनुमति न दें।
याद रखें, फोन की बैटरी दोबारा चार्ज हो सकती है, लेकिन चोरी हुआ डेटा वापस मिलना मुश्किल है।
चार्जिंग में सुविधा चुनें, सुरक्षा से समझौता नहीं।
#UPPolice #CyberAwareness #JuiceJacking #CyberSafety
रेस्क्यू के बाद भी साथ है ख़ाकी!
आजमगढ़ के शम्भूपुर में हुई दर्दनाक घटना में अपने माता-पिता और भाई को खो चुकी दो मासूम बच्चियों के लिए आजमगढ़ पुलिस परिवार आगे आया है।
एडीजी वाराणसी जोन श्री नवीन अरोड़ा एवं डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 8 घंटे तक चले संवेदनशील ऑपरेशन को एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने अपनी टीम के साथ कुशल रणनीति, धैर्य और साहस के साथ अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में दोनों बच्चियों को सकुशल बचाया गया।
एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने एक अत्यंत सराहनीय पहल करते हुए अपना एक माह का वेतन बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए देने की घोषणा की है। उनके इस प्रयास में जनपद के समस्त पुलिसकर्मी भी अपना एक दिन का वेतन देंगे। यह राशि बच्चियों के नाम FD में जमा कराई जाएगी।
पुलिस परिवार उनकी शिक्षा, पालन-पोषण और आवश्यक मनोवैज्ञानिक सहयोग भी सुनिश्चित करेगा। घटना में जान गंवाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के परिवारों को भी पात्रतानुसार सरकारी सहायता दिलाने की पहल की गई है।
डीजीपी यूपी श्री राजीव कृष्ण ने पुलिस के कुशल ऑपरेशन और मानवीय पहल की सराहना की है।
रेस्क्यू के बाद अब प्रयास है कि दोनों बच्चियों को एक सुरक्षित भविष्य और आगे बढ़ने का संबल मिल सके।
#UPPolice #UPPCares #BeyondTheCallOfDuty
यमुना की तेज़ धार, खाकी बनी जीवन की पतवार!
प्रयागराज के बलुआ घाट पर स्नान के दौरान यमुना की गहराई में डूब रहे युवक के लिए PAC के दो जवान जीवनरक्षक बनकर पहुँचे।
चतुर्थ वाहिनी PAC के आरक्षी अमरेश चन्द्र और रजनीश कुमार गौड़ ने बिना समय गँवाए लाइफबॉय की मदद से युवक को सकुशल बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
साहस, सूझबूझ और सेवाभाव की मिसाल बने दोनों जवानों को सैल्यूट !
#UPPolice #UPPCares #PAC #Prayagraj
Heading to the UP International Trade Show 2026? Check your route and parking plan before you leave.
Gautam Buddh Nagar Police has issued a detailed Traffic Advisory for the Trade Show being held at India Expo Mart, Greater Noida, from 25 to 29 September 2026.
Visitors are advised to check the creatives for their designated entry gate, route and parking location according to their vehicle and category. Heavy-vehicle drivers must follow the notified diversions and no-entry restrictions.
For traffic assistance, call 9971009001.
Please plan your journey, follow the Traffic Advisory and enjoy a smooth, pleasant and memorable experience at the UP International Trade Show 2026.
#UPInternationalTradeShow2026 #TrafficAdvisory #NoidaPolice #UPPolice
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दिल्ली के शाहबाद डेरी, थाना बेगमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने तथा उसके कब्जे से ऑनलाइन परीक्षा में धांधली में प्रयुक्त विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट।
#UPPolice
#UPSTF
वैश्विक आयोजन, अभेद्य सुरक्षा!
सुरक्षा के मोर्चे पर यूपी पुलिस मुस्तैद!
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तैयार किया बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा।
9 ज़ोन, 20 सेक्टर, 550 CCTV कैमरे, ड्रोन एवं एंटी-ड्रोन निगरानी के साथ पुलिस, PAC और RAF की तैनाती। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
देश-विदेश से आने वाले मेहमानों का स्वागत है। आपकी सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस है तैयार!
#UPPolice #UPITS2026 #GautamBuddhNagar
एक सूचना। कुछ निर्णायक पल। और समय पर पहुँची मदद।
गौतमबुद्धनगर में संकट में घिरे एक व्यक्ति की सूचना मिलते ही UP 112 PRV मौके पर पहुँची। आरक्षी सुधांशु गुप्ता और आरक्षी अर्जुन कुमार ने तत्काल CPR देकर उसे अस्पताल पहुँचाया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सुरक्षित है।
त्वरित response के साथ मानवीय संवेदनशीलता। यही है सेवा, सुरक्षा और विश्वास।
यदि कोई व्यक्ति भावनात्मक संकट में हो, तो उसे अकेला न छोड़ें। तुरंत UP 112 या नज़दीकी अस्पताल से सहायता लें।
#UP112 #UPPolice #GautamBuddhNagarPolice
हर rescue siren से नहीं—कभी-कभी संवेदनशील संवाद से शुरू होता है।
देर रात बांदा पुलिस को UP 112 के जरिये सूचना मिली कि एक युवक emotional crisis में है और स्वयं को नुकसान पहुँचा सकता है। डायल UP-112 और थाना मटौंध की संयुक्त टीम तत्काल पहुँची।
चौकी प्रभारी भूरागढ़ श्री अरविन्द कुमार व टीम ने धैर्य और सहानुभूति से युवक की बात सुनी, उसे सुरक्षित किया और परिजनों से मिलाया।
‘ऑपरेशन मुस्कान’ में पुलिस ने सिर्फ़ अनहोनी नहीं टाली—एक परिवार का भरोसा और मुस्कान भी लौटाई।
यदि आप या कोई परिचित संकट में हो, अकेले न रहें।
तत्काल सहायता: 112
Mental-health support: Tele-MANAS 14416
#OperationMuskaan #UPPolice #UPPCares
संकट rehearsal का मौका नहीं देता—इसलिए तैयारी Mock Drill में परखी जाती है।
जिला अस्पताल, हापुड़ में UP Fire & Emergency Services ने Fire and Evacuation Mock Drill के माध्यम से emergency alert, Fire Units की त्वरित तैनाती, ladder operation, धुएँ के बीच search and rescue तथा safe evacuation की तैयारियों को परखा।
स्थिति काल्पनिक थी, लेकिन हर कदम वास्तविक आपात स्थिति की तैयारी के लिए था।
अभ्यास आज। सुरक्षा हर दिन।
#UPFireServices #MockDrill #Hapur #UPPolice
दिनांक 20.09.2026 को वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में UP ATS के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान ₹30 लाख के पुरस्कार घोषित एवं 20 वर्षों से फरार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो नक्सली ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।
ब्रजेश गंझू पर NIA एवं झारखण्ड पुलिस द्वारा कुल ₹30 लाख का पुरस्कार घोषित था। उसके विरुद्ध हत्या, अपहरण, पुलिसकर्मियों की हत्या एवं अवैध हथियार/विस्फोटक रखने सहित 50 से अधिक अभियोग पंजीकृत थे।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा मुठभेड़ में शामिल UP ATS टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹02 लाख के पुरस्कार की घोषणा एवं अन्य कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट।
#UPPolice
#UPATS
https://t.co/aNjgjPBomC
लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत #UPPolice में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 912 अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी लखनऊ स्थित लोक भवन में नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए।
एक शब्द—‘फूलपाड़ा’… और करीब नौ साल की दूरी मिट गई।
वर्ष 2017 से परिवार से बिछड़ीं सूरत की रतन बेन लखनऊ में अकेली मिलीं। हजरतगंज पुलिस ने उनके बार-बार बोले गए ‘फूलपाड़ा’ को सुराग बनाया और Google Maps व गुजरात पुलिस की मदद से बेटे विशाल को खोज निकाला।
माँ-बेटे को मिलाने के बाद लखनऊ पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन पहुँचाकर गुजरात जाने वाली ट्रेन में सकुशल रवाना किया।
एक शब्द को ध्यान से सुना गया… और एक परिवार फिर पूरा हुआ।
#UPPolice #UPPCares #LucknowPolice
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस —
कमिश्नरेट लखनऊ से वांछित ₹50 हजार/- के पुरस्कार घोषित एक अभियुक्त को @uppstf द्वारा ठाणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त द्वारा पहले विभिन्न कंपनियों में एजेंट/ब्रोकर के रूप में कार्य करते हुए लोगों से धोखाधड़ी कर धन अर्जित किया गया। इसके बाद स्वयं की कंपनी स्थापित कर किसानों से जमीन खरीदकर कागजों पर उसका ले-आउट तैयार कराया गया तथा लोगों से धनराशि लेकर जमीन बेच दी गई, लेकिन खरीदारों को जमीन का कब्जा नहीं दिया गया। शिकायतें एवं अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिलने पर अभियुक्त लखनऊ छोड़कर महाराष्ट्र चला गया और वहां पहचान छिपाकर अपने साथी के साथ प्रॉपर्टी का कार्य करने लगा।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#WellDoneSTF