LL.M इलाहाबाद विश्वविद्यालय
LL.B काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
स्वीकार नहीं मुझे
जाना, मृत्यु के बाद
तुम्हारे स्वर्ग में
वहा भी तुम
पहचानोगे मुझे
मेरी जाति से!
जनजातीय गौरव दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ!
भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान (महान विद्रोह) का नेतृत्व किया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपनी जल, जंगल, जमीन, पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट किया।
धरती आबा के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान आज भी देश की पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
आइए, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनके महान योगदान को स्मरण करें और भारत की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, विरासत एवं गौरवशाली इतिहास का सम्मान करें।
भगवान बिरसा मुंडा जी को शत-शत नमन!
#JanjatiyaGauravDiwas
#JJGD2026
#Dhartiaababirsamunda
#Gauravsebhavishyatak
सरदार वल्लभभाई पटेल के अटूट संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व ने एक अखंड एवं एकजुट भारत की नींव रखी।
भारत के लौह पुरुष को नमन, जिनकी विरासत हमें याद दिलाती है कि राष्ट्रीय एकता ही हमारी शक्ति है और इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
#SardarVallabhbhaiPatel #NationalUnityDay #IronMan #RashtriyaEktaDiwas #EkBharatShreshthaBharat
@HMOIndia
#SpecialCampaign6 के तहत शिकायतों का त्वरित निपटान और नागरिक-केंद्रित सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में DARPG की AI चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ नागरिकों को #CPGRAMS पर आसानी से शिकायत दर्ज करने और शिकायत निवारण सेवाओं तक पहुँचने में मदद कर रही हैं।
#SamadhanDidi#DARPG@DARPG_GoI
@upesscprayagraj आरक्षण के किन नियमों के आधार पर इस सीट का बंटवारा किया गया है और यदि ऐसे कोई नियम या आदेश है तो उसे जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए अन्यथा इसे पुनः संशोधित करते हुए और आरक्षण के नियमों के आधार पर सीट आवंटित किया जाए #UPTGT
हे मेरे बचे-खुचे लोकतंत्र,
अब आखिर कब तक तुम्हारी नैतिकता से आशा करूं?
तुम्हारी ग्राम पंचायत से लेकर हाई और सुप्रीम अदालतों तक सब जगह,
उनके सिंहासनों पर बैठे अल्पज्ञ व्यक्ति खुद को सर्वज्ञ एवं सर्वोच्च समझ अथवा घोषित कर रहे हैं...!
उनको लगता है कि वे इस ब्रह्मांड की सर्वोच्च सत्ता द्वारा उत्पन्न ऐसे जीव हैं जिनके श्रीमुख से निकली हर बात दुनिया का अंतिम सच होती है,
उसी से न्याय का तराज़ू संतुलित होता है और उनकी वाणी के किसी भी शब्द का उल्लंघन किसी भी साधारण मनुष्य के लिए दंडनीय एवं अक्षम्य अपराध से तनिक भी कम नहीं होता है!
और अपनी इसी अल्पज्ञता अथवा सिंहासन के नशे में चूर ये लोग भूल जाते हैं कि ये स्वयं लोकतंत्र के एक स्तंभ का एक पत्थर मात्र हैं जोकि संविधान के निर्देशों का पालन करने को बाध्य हैं!
'संविधान' एक ऐसा विधान है जिसके अंदर देश के हर व्यक्ति की चिंताओं के प्रति चिंतन करते हुए हमारे महापुरुषों ने लोकतंत्र के 'लोक' को न्याय देने का प्रयास करते हुए गढ़ा था।
संविधान का नाम जोड़ देने से कोई भी संस्था संविधान के दायरों से बाहर अथवा ऊपर नहीं निकल जाती बल्कि वह संविधान के प्रति पूर्णतः आबद्ध, प्रतिबद्ध एवं निष्ठावान हो जाती है और उसके दायित्व संविधान से तय होते हैं।
और अगर 'लोक' के पास उस संविधान तक में संशोधन करने की शक्ति मौजूद है तब ये संस्थाएं 'लोक' के सवालों से इतर नहीं हो सकतीं, इनको सवालों का सामना करना ही पड़ेगा। और अगर इनमें किसी को भी लगता है कि ये सवालों एवं आरोपों से परे हैं तब इनके साथ किसी भी ढंग से 'संविधान' शब्द को जोड़ना ही सबसे बड़ा असंवैधानिक कृत्य होगा।
तो,
हे मेरे बचे-खुचे प्यारे लोकतंत्र!
तुम अपने 'लोक' से हमारे श्रद्धेय संविधान की रक्षा करो,
उसके लिए चाहे संसद सूनी हों,
या फिर
सड़कें आवारा-मसीहाओं से ओत-प्रोत!
हमें तुम्हारे पहले 'बचे-खुचे' जैसे तमाम विशेषण अच्छे नहीं लगते, क्योंकि ये हमारे मनुष्य होने पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं और ऐसे प्रश्नचिन्ह हमें कतई स्वीकार नहीं।
हमारा अस्तित्व मनुष्यता के होने से ही है, अन्यथा हमारा ना होना ही बेहतर...!!!
वाह...हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं!
"बचे-खुचे लोकतंत्र" कुछ ही देर पहले मैंने ये शब्द प्रयोग किए और अब देश के नेता प्रतिपक्ष भावी प्रधानमंत्री श्री @RahulGandhi जी ने वही शब्द प्रयोग में लिए...
क्या मेरी पोस्ट सच में राहुल जी तक पहुंचने लग गई🤔😎
लग रहा है मेरी लोकतंत्र के प्रति चिंताएं अपने मक़सद की तरफ निरंतर बढ़ रही हैं!
राहुल जी लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रहे🙏✊
ये वही दिल्ली पुलिस है जिसके ACP पर एक महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप है!
उसके खिलाफ कल से ही धरना प्रदर्शन हो रहा है ताकि FIR हो सके लेकिन दिल्ली पुलिस कानून को तक पर रखकर निरंतर अपनी मनमानी कर रही है!
अगर नेहा बोरा को लेकर जाना था तो उस गाड़ी में महिला पुलिस क्यों नहीं थी?
ये नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार की पुलिस है तो इसका मतलब ये कुछ भी करेगी?
शर्म आनी चाहिए!
'शहीद-ए-आजम' भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय को स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
#ShaheedBhagatSingh@HMOIndia@MinOfCultureGoI
तानाशाह system तानाशाह को ही पैदा कर सकता है!
ECI की खबर जानकर यह स्पष्ट हो चुका है!
हमारे देश के पूरे के पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया गया है! जिस लोकतंत्र को अर्जित करने के लिए जीवन की बिना परवाह किए हमारे स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए,
उसको लगभग पूर्णतः बर्बाद कर दिया एक आत्ममुग्ध सरकार ने, एक आत्ममुग्ध PM ने!
EC की नियुक्ति की प्रक्रिया से लेकर CEC के कर्मकांडो तक सबने स्पष्ट कर दिया है कि देश पर फ़ासिज़्म हावी हो चुका है!
ये सबके सब शर्महीन हैं इसीलिए इतने बड़े पदों पर बैठे हैं! इन्हें नहीं फर्क पड़ता शहीदों की शहादत से, इन्हें नहीं फर्क पड़ता लोक से, इन्हें नहीं फर्क पड़ता किसी भी मनुष्यता पोषक तंत्र से, इन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए और कुछ नहीं!
#चुनाव_आयोग
#चुनावआयोग
#ज्ञानेश_कुमार
IIT-Bombay के बीटेक (एनर्जी साइंस) द्वितीय वर्ष के दलित छात्र साहिल वाकोड़े की असामयिक मृत्यु ने देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और संस्थागत जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
साहिल जी की आत्महत्या के अगले दिन कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी बयान में परीक्षा के दौरान उनके पास मोबाइल फोन मिलने की बात कही गई। लेकिन साहिल की मृत्यु के अगले दिन प्रशासन द्वारा यह बयान जारी किया जाना और पूरे मामले को मुख्य रूप से मोबाइल मिलने की घटना से जोड़ना कई गंभीर सवाल खड़े करता है और मामले को लेकर संदेह को और गहरा करता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि परीक्षा कक्ष में साहिल जी के आसपास अन्य परीक्षार्थी मौजूद थे, लेकिन अभी तक उनमें से किसी अन्य परीक्षार्थी द्वारा उनके पास मोबाइल फोन होने की बात कहे जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, कॉलेज प्रशासन के नियमानुसार, यदि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलती है, तो संबंधित सामग्री जब्त कर परीक्षार्थी को नई उत्तरपुस्तिका देकर परीक्षा पूरी कराई जाती है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला कमेटी के सामने रखा जाता है।
साहिल के परिजनों और साथी छात्रों का कहना है कि उन्हें प्रोफेसर द्वारा परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर धमकाया गया और एक वर्ष के लिए निलंबित करने की बात कही गई। परिवार ने उनके साथ पहले भी जातिगत भेदभाव और संस्थागत प्रताड़ना किए जाने की भी बात कही है।
18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे साहिल ने आत्महत्या कर ली। इसके कुछ ही समय बाद @iitbombay के छात्र इस घटना से चिंतित होकर कैंपस में एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद से छात्र धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में IIT के निदेशक और डीन (छात्र मामले) के इस्तीफे, साहिल जी के परिवार को मुआवजा, IIT प्रशासन की सहमति से प्रोफेसर दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज करने, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने और सभी छात्रों के साथ ओपन हाउस बैठक आयोजित करने की मांग रखी है।
हम @EduMinOfIndia से मांग करते हैं कि घटनाक्रम से जुड़े सभी CCTV फुटेज, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित किया जाए। सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएं और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव, अपमान या किसी भी प्रकार की संस्थागत प्रताड़ना की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। छात्रों की शिकायतों और सुरक्षा से जुड़े मामलों में संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ साहिल के शोकाकुल माता-पिता और पूरे परिवार के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।
#JusticeForSahilWakode
हर कोई जानता है कि election commission कितना निष्पक्ष है!
त्रेता युग से सीख लेकर महामानव ने एक "अ-ज्ञानेश कुमार" नामक अश्वमेध का घोड़ा छोड़ा हुआ है! जो जिधर भी जाता है उधर का पूरा साम्राज्य महामानव के अधीन हो जाता है!
और जो इस घोड़े को चुनौती देता है उसका यही हश्र होता है जो TMC, शिवसेना, AAP, राष्ट्रवादी कांग्रेस आदि का हुआ है!
दल में विघटन के बाद दल पर किसका अधिकार होगा और किसका नहीं, ऐसे प्रश्नों पर केंचुआ सदैव ही महामानव की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करता है!
ममता बनर्जी को कमजोर करने के लिए केंचुआ हो या फिर तथाकथित सर्वोच्च धर्मराज और उनकी अदालत, सब पर जॉर्ज ऑरवेल के "बिग ब्रदर (महामानव) देख रहा है" का पहरा बना हुआ है!
खैर...जिसने स्वाधीनता और लोकतंत्र अर्जित होने में सदैव ही गद्दारी की हो उससे लोकतंत्र और स्वाधीनता की रक्षा की उम्मीद करना बेमानी ही है!
धर्म: विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भावना हो!
फिर इसके बाद आता है मोदीजी और उनकी BJP का स्टाइल....जैसे भी हो सत्ता को बचाने के लिए चाहे जनता का कल्याण ही हो जाए, कर डालो लेकिन सत्ता बचा लो!
धर्म कहता है कल्याण हो, BJP कहती है धर्म का ही कल्याण कर डालो लेकिन सत्ता नहीं जानी चाहिए! सत्ता चली गई तो फिर महामानव बेचारा जीने लायक भी नहीं बचेगा!😅
जिसका वैचारिक इतिहास ही कायरता से भरा पड़ा हो! वो मीडिया के सवालों का जवाब देने का साहस कैसे कर पाएंगे?
56 इंची सीने का दावा करने वालों में इतनी हिम्मत नहीं कि अपनी ही गोद में अठखेलियां कर रही तथाकथित मीडिया तक के सवालों का जवाब दे सकें!
बहुत ही हास्यास्पद भी है और देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण भी!
बहुजन समाज के स्वाभिमान की तस्वीर है! हालांकि ये अतीत की तस्वीर हैं।
ऐसी तस्वीरों से हमें सदैव ही संबल मिला है। लेकिन वर्तमान राजनीति में जिस तरह से बहुजन समाज पार्टी और उसकी मुखिया आदरणीया बहन जी ने अपने आप को ही परास्त किया है वह पूरे बहुजन समाज के लिए बहुत ही चिंताजनक है।
बाबासाहब के सपनों के भारत और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन को बहन जी आगे नहीं बढ़ा सकीं जबकि एक समय अधिकतर बहुजन समाज बहनजी की तरफ ही उम्मीद लगाए बैठा था। मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष और खून-पसीने से सींची गई बहुजन समाज पार्टी आज बहन जी की निष्क्रियता अथवा नकारात्मक क्रियाओं के कारण निरंतर बर्बाद हो रही है।
आज पूरे उत्तर प्रदेश का जनमानस यह नहीं समझ पा रहा है कि आखिरकार बहनजी की क्या मजबूरी है जिस कारण से उन्होंने आकाश आनंद जैसे सक्रिय व्यक्ति को पार्टी से मुक्त कर दिया है। इससे पहले कई बार जब भी आकाश आनंद ने BJP सरकार एवं सामंतवादी ताकतों को चुनौती देकर ललकारा उसके कुछ ही क्षणों के बाद बहन जी ने आकाश आनंद पर तमाम तरीके की नकारात्मक कार्रवाई की, उन्हें अपरिपक्व तक कह डाला।
इससे कई बार यह संदेह होता है कि कहीं बहन जी BJP और उसके शीर्ष नेतृत्व के दबाव में तो काम नहीं कर रही हैं? बहनजी के कई क्रियाकलाप ऐसे अनेक सवाल खड़े करते हैं कि कहीं BSP अपने मिशन से भटक तो नहीं गई है!
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तरह ही आजकल बहन जी भी मीडिया के सवालों से बचती नजर आती हैं!
बहनजी की निष्क्रियता एवं नकारात्मक निर्णयों की वजह से बहुजन समाज का एक बड़ा हिस्सा चिंताओं के घेरे में बना हुआ है। उसे यह समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर बहनजी किस मिशन के लिए कार्य कर रही हैं! और ऐसे तमाम सवालों के जवाब न खोज पाने के कारण अथवा बहनजी की राजनीति पर सामंती पहरे/कब्जे के कारण मजबूरीबस बहुजन समाज अपने को PDA मानने को विवश है!
बहुजन आंदोलन आज लगभग पूर्णतः PDA आंदोलन में तब्दील हो चुका है क्योंकि PDA आंदोलन में आज उसे बाबासाहब के स्वप्न दिखाई दे रहे हैं, मान्यवर साहब का मिशन दिखाई दे रहा हैं, अपने भविष्य का हित दिखाई दे रहा है।
अंत में इस बात को फिर दोहरा रहा हूं कि हम बहुजन/PDA वाले चाहते हैं कि आदरणीया बहनजी इस तस्वीर वाले रुतबे में नजर आएं। हमें सामंतवादी सत्ता स्वीकार नहीं है हमें मनुष्यता के पोषक चाहिए। हमें वे लोग चाहिए जो हमें मनुष्य समझें। इसलिए हमें PDA भी चलेगा, बहुजन भी चलेगा, समाजवाद भी चलेगा और समाजवाद ही चलेगा।
जय भीम✊
जय संविधान✊