'Grip on Glory’
The UP Police family proudly welcomed Asmita Dey, India’s first Commonwealth Games Judo Gold Medallist at the airport with the respect, pride and affection she has earned.
Congratulations, Asmita.
Here’s to many more podiums and many more proud moments for the nation.
The perfect grip isn’t just for Judo. It’s for dreams. 🥋✨
#AsmitaDey #JudoGold #TeamIndia #CommonwealthGames #UPPolice
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @raebarelipolice द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 02 घायल अभियुक्त सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो 400 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, 02 अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त एक संगठित अन्तर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं, जो रात्रि में चार पहिया वाहनों से निकलकर ज्वैलर्स की दुकानों की रेकी करते थे तथा सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर तत्काल फरार हो जाते थे।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह (@prachiIPS) द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश, के जनपद आगमन की तैयारियों के दृष्टिगत थाना कटका क्षेत्रान्तर्गत गोविंद साहब स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान हैलीपेड, मंच, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
@Uppolice
#UPPolice #AmbedkarNagarPolice
आज दिनाँक को 31.07.2026 को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में #CO_नगर श्री नितीश कुमार तिवारी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 01 निरीक्षक , 02 उर्दू अनुवादक को सेवानिवृत के पश्चात जीवन के मंगलमय तथा दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देते हुए दी गई भावभीनी विदाई ।
@prachiIPS#UPPolice
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित रूप से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।
'Cheery Reunion'
'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कार्यवाही करते हुए @lkopolice द्वारा 10 माह से गुमशुदा 16 वर्षीय किशोर को हरियाणा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
किशोर पूर्व में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्य करता था। वेतन संबंधी विवाद के चलते वह बिना किसी को बताए घर छोड़कर हरियाणा के जनपद यमुनानगर चला गया, जहां उसने अपनी पहचान छिपाकर एक ढाबे पर कार्य करना शुरू कर दिया।
AHTU टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस, मुखबिर तंत्र एवं अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर लगातार प्रयास किए। लगभग 10 माह की सतत खोजबीन के बाद किशोर की लोकेशन यमुनानगर स्थित एक ढाबे पर चिन्हित कर उसे सकुशल बरामद करते हुए बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया।
#UPPCares #UPPolice
#Balrampurpolice#AddlSP द्वारा पुलिस कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों की सुनवाई की गई तथा राजस्व संबंधी मामलों में त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। #UPPolice
सड़क पर स्टंट नहीं, जिम्मेदारी दिखाइए। 🚦
ऑटो रिक्शा से खतरनाक स्टंट कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालक के विरुद्ध आगरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹5,000/- का चालान किया।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
#UPPolice #SafeDriving
🚗 दरवाज़ा खोलने से पहले एक बार पीछे ज़रूर देखें!
सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का दरवाज़ा अचानक खोलना बाइक या साइकिल सवार के लिए गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
आपकी एक छोटी सी सावधानी, किसी की ज़िंदगी बचा सकती है। 🙏🚦
धोखाधड़ी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ जोड़कर अवैध रूप से बंधक बनाकर नेटवर्क संचालित करने वाले 09 अभियुक्तों को @amrohapolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39,500/- नकद, 07 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप व 20 एप्लीकेशन फार्म मय कूटरचित स्टाम्प पेपर बरामद किये गए हैं।
अभियुक्त "BHARAT ASSOCIATE" नाम से कंपनी संचालित कर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर कार्यालय बुलाते थे। रजिस्ट्रेशन व ट्रेनिंग के नाम पर ₹15,000/- से ₹30,000/- तक वसूले जाते थे तथा ₹100/- के स्टाम्प पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराए जाते थे। इसके बाद नौकरी देने के बजाय उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग/मनी सर्कुलेशन स्कीम से जोड़कर अन्य लोगों से धनराशि जमा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता था। विरोध करने या पैसे वापस मांगने पर उनके साथ मारपीट, धमकी एवं मानसिक दबाव बनाकर उन्हें जबरन वहीं रोका जाता था।
अभियुक्तों के कब्जे से कुल 14 पीड़ितों को सकुशल मुक्त कराया गया, जो दिल्ली, उत्तराखण्ड, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहाँपुर सहित विभिन्न राज्यों एवं जनपदों के निवासी थे।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
#BalrampurPolice#SPBalrampur के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों, चौराहों आदि पर प्रभावी पैदल गश्त एवं प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत सतर्क निगरानी रखते हुए चेकिंग की जा रही है एवं जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
#SP_ABN सुश्री प्राची सिंह ( @prachiIPS ) द्वारा जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया। #UPPolice
#SP_अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशानुसार जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना अहिरौली पुलिस द्वारा क्षेत्रअंतर्गत यादव नगर में पैदल गस्त किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।
@prachiIPS#Footpatrolling
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के प्रभारियों को उनके कार्य के निष्पादन में निष्ठा एवं कार्यकुशलता हेतु अपर पुलिस महानिदेशक महोदय गोरखपुर जोन द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया व उनके कार्यों की सराहना की गई।
#UPPolice
“Your Dream Job. Their Dream Victim”
@GhaziabadPolice busted a fake call centre involved in job scams, arresting 20 cyber criminals.
Cyber criminals work in networks. So does policing. Every complaint adds another lead, helping police trace fraudsters and dismantle scam networks.
If you come across a job scam or any cyber fraud, call 1930 immediately or report it at your nearest police station.
#UPPolice #CyberSafety #JobScam #StayAlert
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए @noidapolice द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 10 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण मॉल, अस्पताल, मेट्रो स्टेशन, बाजार एवं आवासीय क्षेत्रों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी करते थे। अवसर मिलते ही वे वाहनों की चोरी कर उन्हें सुनसान स्थानों पर छिपाकर रख देते थे। पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर घिसकर मिटा देते थे। इसके बाद चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
#DM_ABN व #SP_ABN प्राची सिंह @prachiIPS द्वारा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के समस्त संबंधित अधि0/कर्म0 व कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा, यातायात, कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई,आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए