गोरखपुर: उधार के ₹1 लाख लौटाने से बचने के लिए 19 वर्षीय छात्र ने अपने तीन साथियों के साथ 70 वर्षीय सराफा कारोबारी रामलाल वर्मा की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लिफ्ट देने और मंदिर दर्शन के बहाने कारोबारी को सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से हमला किया। बाद में शव को राप्ती नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने CCTV फुटेज और जांच के आधार पर मुख्य आरोपी प्रिंस, उसके ममेरे भाई अंशू (18) और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है।
@gorakhpurpolice@Uppolice
#लखनऊ
लखनऊ में वाम संगठनों के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और CJP ( कॉकरोच जनता पार्टी) के समर्थन में ये छात्र जुटे हैं।
इनमें #AISA, #SFI, #NSUI और #समाजवादी छात्र सभा समेत #LGBTQ के लोग भी शामिल हैं।
छात्रों ने ढपली बजाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।
वहीं, LGBTQ के युवक-युवतियों ने लिपस्टिक और नेल पॉलिश से पोस्टरों पर नारे लिखे।
पहले सब परिवर्तन चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए करीब 2 किमी दूर शहीद स्मारक की तरफ बढ़े।
#cjp #jantarmantar #जंतर_मंतर_ब्रेकिंग_न्यूज
BREAKING | दिल्ली
सरकार से बैठक के बाद CJP का दावा-
▪️दूसरे दौर की बातचीत के लिए बुलाया गया था।
▪️मांगें: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, मंत्रिमंडल से हटाना, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजा और आंदोलनकारी छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं।
▪️CJP का कहना है कि सरकार ने जवाब के लिए कल दोपहर तक का समय मांगा है।
▪️कल फिर सरकार के साथ अगली बैठक होगी।
सरकार की ओर से इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Breaking #Delhi #CJP #StudentProtest #DharmendraPradhan #NEET
आगरा: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पुल से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची जिंदगी
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह एक पुल पर पहुंचा और फंदा लगाकर नीचे लटक गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। बिना देर किए लोग उसकी ओर दौड़े और करीब एक मिनट के भीतर उसे ऊपर खींच लिया। समय रहते मिली मदद से युवक की जान बच गई।
@agrapolice
#Agra #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #AgraNews #SuicidePrevention #LocalNews #TragicIncident #RisingAlert #HumanityFirst #GoodSamaritans #LifeSaved
#उत्तराखंड — भाजपा के भीतर भी विरोध की चिंगारी भड़क उठी है। मसूरी में ABVP के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूँका, नारेबाजी की और इस्तीफा मांगा है।
ABVP भाजपा का छात्र संगठन है और प्रधान ख़ुद ABVP के राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे है।
@ABVPVoice#cjp #janta #jantarMantarprotes
@myogiadityanath का दो दिवसीय #आगरा दौरा.....!
25 और 26 जुलाई को सीएम आगरा में होंगे।
25 जुलाई को टाटा ग्राउंड में CM की जनसभा।
कई योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
*ब्रज तीर्थ विकास परिषद की लेंगे बैठक।*
26 जुलाई को पहुंचेंगे अंबेडकर विश्विद्यालय।
सीएम योगी करेंगे कैशलेस योजना का शुभारंभ।
@myogioffice@UPGovt
#Delhi
CJI #सूर्यकांत ने कोर्ट में बिना याचिका दाखिल किए कोर्ट आने वाले वकीलों की आलोचना की-
CJI ने सम्पूर्ण जानकारी के बिना खबर चलाने पर मीडिया की भी आलोचना की-
CJI ने छात्रों के प्रदर्शन मामले पर कहा -
हमारे सामने एक पन्ने की भी याचिका नहीं थी , मिश्रा नाम के वकील अचानक खड़े हो गए , हमने मना किया तो मीडिया ने खबर चलाई SC सुनना नहीं चाहता.
#cjp #neet
एक्टर #सलमान खान ने NEET पेपर लीक मामले पर प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे अपने घर वापस चले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि छात्र हमारे देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं—चाहे उनकी शिक्षा हो या उनकी सुरक्षा. इसलिए उन्हें अपनी और अपने माता-पिता की चिंता बढ़ाने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे अपने घर लौट जाएं और अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहें.
#SalmanKhan #CockroachJantaParty #Protest #NEETPaperleak #HindiNews
#अयोध्या की छोटी छावनी स्थित धर्म मंडपम में संतों की अहम बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। देशभर से संत-महंत अयोध्या पहुंच रहे हैं। बैठक में राम मंदिर, संत समाज और हालिया घटनाक्रमों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
#Ayodhya#RamMandir#SantSamaj #DharmaMandapam #ChhotiChhawani #AyodhyaNews #RamJanmabhoomi #SaintsMeeting #SanatanDharma #UPNews #BreakingNews
22 जुलाई, रात करीब 8:30 बजे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हुई। मौके पर हालात तनावपूर्ण रहे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की तथा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के दावे किए जा रहे हैं। कुछ वीडियो में पुलिसकर्मियों के डंडे छीने जाने और सुरक्षाबलों के पीछे हटने के भी दावे हैं।
#DelhiProtest #StudentProtest #DelhiPolice #RAF #Protest #BreakingNews #Delhi #Students #LawAndOrder #IndiaNews #Police #ViralVideo #NewsUpdate #HindiNews #LatestNews
नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ चित्रकूट में गैंगरेप..
पुरुष मित्र के साथ देवांगन घाटी के पास घूमने गई थी छात्रा, पुरुष मित्र को बंधक बनाकर गैंगरेप
@chitrakootpol@Uppolice
1997 में ओडिशा में कथित पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे वर्तमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पुरानी तस्वीरें और संदर्भ एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद परीक्षा में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस फिर तेज हो गई है।
विस्तृत खबरें पढ़ें: https://t.co/n1O3LVF0S2
#AmritUjala #DharmendraPradhan #PaperLeak #Odisha #Education #PoliticalNews
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक संपन्न, धार्मिक समिति का पुनर्गठन....
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मंगलवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया जारी रहेगी और तब तक कृष्ण मोहन अंतरिम व्यवस्था के तहत अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
बैठक में मंदिर परिसर की धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया गया। नई समिति में कुल नौ संतों को शामिल किया गया है, जिनमें पांच संत अयोध्या तथा चार संत अन्य स्थानों से हैं।
अयोध्या से समिति में शामिल संतों में महंत राजकुमार दास (रामवल्लभा कुंज), स्वामी मैथिलीनंदिनी शरण, स्वामी कमलनयन दास (छावनी), रामकथा कुंज के स्वामी रामानंद दास सहित अन्य संतों को स्थान दिया गया है।
ट्रस्ट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में चढ़ावे की राशि के मिलान, बैंकिंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। ट्रस्ट ने कहा कि अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट आने तक कुछ विषयों पर विस्तृत चर्चा नहीं की गई।
ट्रस्ट ने यह भी कहा कि हाल के विवादों के बावजूद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो रामभक्तों की अटूट आस्था का प्रमाण है। साथ ही मीडिया से नियमित संवाद बनाए रखने के लिए ट्रस्ट प्रवक्ता नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया।
#ayodhya #rammandir