ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते|
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते||
ॐ वह(परब्रह्म) पूर्ण है,
यह(कार्यब्रह्म) भी पूर्ण है,
क्योंकि पूर्ण से पूर्ण ही निकलता है|
(प्रलयकाल में) पूर्ण (कार्यब्रह्म) का पूर्णत्व लेकर पूर्ण (परब्रह्म) शेष रहता है||
-यजुर्वेद
🚩 ॐ 🚩
गजाननाय पूर्णाय सांख्यरूपमयाय ते।
विदेहेन च सर्वत्र संस्थिताय नमो नमः।।
विदिशा में विराजे श्री चिंतामणि गणेश जी महाराज की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना करता हूं।
जम्मू के महेशपुरा इलाके में एक पेड़ का तना इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले एक ऑटो चालक ने पेड़ को पानी देते समय उसकी छाल में हनुमान जी के चेहरे और गदा जैसी आकृति देखी। इसके बाद तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। लोग यहां पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा और कीर्तन कर रहे हैं। दावा है कि आकृति सबसे पहले देखने वाले ऑटो चालक को बाद में सरकारी नौकरी भी मिल गई, जिसे कुछ लोग हनुमान जी की कृपा मान रहे हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विशेषज्ञ इसे ‘पेरिडोलिया’ यानी प्राकृतिक आकृतियों में परिचित चेहरा या आकार देखने की मानवीय प्रवृत्ति से जोड़ सकते हैं। फिलहाल इस मामले की कोई वैज्ञानिक जांच नहीं हुई है और प्रशासन की ओर से भी आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
#HanumanAnsh #Jammu #Sprituality #JammuKashmir | #ZeeNews
राम बचन सुनि बिहँसा मोहि सिखावत ग्यान।
बयरु करत नहिं तब डरे अब लागे प्रिय प्रान॥
देखिए, अयोध्या धाम से प्रभु श्री राम की दिव्य श्रृंगार आरती का सीधा प्रसारण, प्रतिदिन, प्रातः 6:00 बजे, सिर्फ #DDNational पर।
यहाँ देखें: https://t.co/kbaxeSIh6R
#Ayodhya#RamMandir #ShriRamJanmbhoomi #DeshkaPehlaChannelDeshkaApnaChannel