UPSI 2025 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी एक अत्यंत अनिश्चित दौर से गुजर रहे हैं। Final Answer Key जारी हो चुकी है, लेकिन व्यक्तिगत Score Card के अभाव में छात्रों के बीच भारी असंतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता इस बात पर निर्भर करती है कि अभ्यर्थी को उसके वास्तविक अंकों (Raw Score) और Normalization के बाद हुए बदलावों की सटीक जानकारी हो। बिना स्कोर कार्ड के यह समझना असंभव है कि चयन प्रक्रिया का आधार क्या है, जिससे छात्रों में भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर संशय बढ़ता हैं ।
अतः प्रदेश सरकार से सादर अनुरोध है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब आधिकारिक पोर्टल पर व्यक्तिगत स्कोर कार्ड अपलोड किया जाए। पारदर्शिता ही लोकतंत्र और निष्पक्ष भर्ती की पहचान है। युवाओं के धैर्य की परीक्षा न लें और उन्हें उनके परिश्रम का स्पष्ट परिणाम देखने का अवसर दें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb@myogiadityanath@dgpup
भर्ती बोर्ड से जब 60244 कांस्टेबल का फिजिकल होते ही Score Card की दिखाने की माँग अभ्यर्थियों ने की तब भर्ती बोर्ड ने ये कहकर बात टाल दी थी.... कि फाइनल रिजल्ट के बाद Score Card दिखाया जायेगा.... लेकिन भर्ती बोर्ड की तरफ से ये आश्वासन सफ़ेद झूठ ही था क्योंकि अभ्यर्थियों की लगातार माँग के बाद भी 60244 कांस्टेबल भर्ती के Marks आज तक नहीं दिखाए गए..... Normalisation में किसके साथ क्या हुआ ये उनको आज तक नहीं पता चल सका.... कई अभ्यर्थी Cut Off से ज्यादा Marks लाकर आज भी बेरोजगार है..... भर्ती बोर्ड का यह दायित्व तो बनता ही है कि वो जिन अभ्यर्थियों का Exam कराता है उनको विश्वास में रखकर उनके marks दिखाकर पूरी भर्ती को और पारदर्शी तरीके से संपन्न करे....... अतः अब UPSI 2025 के अभ्यर्थियों का यह संदेह और माँग बिल्कुल गलत नहीं है कि भर्ती बोर्ड उनकी माँग को अनदेखा ना कर दे.... अगर ऐसा हुआ तो अब Exam देने वाला चाहे वो सफल हो या असफल वो भर्ती बोर्ड से RTI लगाकर अपने Marks जरूर पता करेगा.... जिसका individually जवाब देना भर्ती बोर्ड के लिए भी आसान नहीं होगा... इसलिए आपसे चाहते हैं.... कि अभ्यर्थियों माँग पर जरूर जवाब आये....
#UPSI_SHOW_MARKS
#UPSI_INCREASE_2000_POST
@dgpup@myogiadityanath@myogioffice@upprpb