होटल मालिक अभिजीत के साथ 3 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में थी दिव्या
मॉडल दिव्या पाहुजा 25 जुलाई 2023 को जमानत पर जेल से रिहा हुई थी. वह जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के कहने पर होटल मालिक अभिजीत सिंह से मिली थी. इसके बाद वह लिव इन में रहने लगी. गुरुग्राम डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह ने पूछताछ में कई बातों का खुलासा किया है.
दिव्या पाहुजा और अभिजीत सिंह 3 महीने से टच में थे और लिव इन पार्टनर के तौर पर रहने लगे थे. इसी दौरान दिव्या ने अभिजीत की अश्लील वीडियो-तस्वीरें मोबाइल में कैद कर ली थीं. उसी को लेकर दिव्या अभिजीत सिंह को ब्लैकमेल कर रही थी.
#DivyaPahuja
पूरी खबर: https://t.co/25pQNwFk6L