गांव सुल्तानपुर में जनसंपर्क करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारी जनपद सहारनपुर के पदाधिकारी और देवबंद विधानसभा के विधायक श्रीमान कुंवर बृजेश सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी। गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया। 'नाम फाउंडेशन' के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया। ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांति शांति शांति
जब नीयत साफ हो, नेतृत्व में दम हो और मकसद जनसेवा, तो हर कदम इतिहास बनता है। आदरणीय मोदी जी के 25 वर्षों के नेतृत्व ने सिद्ध किया है कि जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। #25YearsOfSeva
सुप्रसिद्ध सिनेमा व रंगमंच कलाकार श्री नाना पाटेकर के निधन पर सारे देश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी गहरा शोक अनुभव करता है। शोकाकुल परिवार जन एवं असंख्य प्रशंसकों के प्रति भी हम संवेदना व्यक्त करते हैं। अभिनेता के नाते एक विशिष्ट छवि को स्थापित करने वाले नाना ने अपने प्रदीर्घ कला जीवन में अभिनय की उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक महत्व के कई विषयों पर लोगों को सकारात्मक चर्चा हेतु प्रेरित किया ।
उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें । ॐ शान्तिः॥ ।
- डॉ. मोहन भागवत
सरसंघचालक
- दत्तात्रेय होसबाले
सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की 25 वर्षों की जनसेवा की यशस्वी यात्रा पर आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में आदरणीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री जी ने देश के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण को नई गति दी है।
हम संकल्पित हैं, हम सक्षम हैं—मिलकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेंगे।
We Will Do It!
#25YearsOfSeva
"सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज प्रभार जनपद गौतमबुद्ध नगर में आयोजित "सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा" में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री आदरणीय श्री @JPNadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin जी के संबोधन को सुनकर बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। माननीय प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, राष्ट्रनिर्माण और जनकल्याण के प्रति निरंतर समर्पण की यात्रा के 25 वर्ष हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक की इस यात्रा में "गाँव से ग्लोबल" तक भारत की विकास यात्रा को नई गति देने और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प निरंतर दिखाई देता है।
इस अवसर पर जिले के माननीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता बंधु एवं सम्माननीय जनमानस की उपस्थिति रही।
#25YearsOfSeva
मन की बात, जन-जन की बात।
आज के #MannKiBaat कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य और आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक नीति का उल्लेख के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
https://t.co/FpNkCbwxka
हरियाणा की पुण्य धरा को प्रणाम। 🙏
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा के सह-प्रभारी के रूप में मिला यह दायित्व मेरे लिए संगठन के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का अवसर है।
दायित्व को पूरी निष्ठा, परिश्रम और अनुशासन के साथ निर्वहन करूँगा।
@BJP4Haryana
जनकल्याण से सुशासन तक, निर्णायक नेतृत्व से राष्ट्रनिर्माण तक
गुजरात से शुरू हुआ जनसेवा का सफर आज ‘विकसित भारत @2047’ के विराट संकल्प तक पहुंच चुका है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन करोड़ों भारतीयों के सपनों को नई दिशा देने वाली यात्रा रहा है।
#SevaSankalpAbhiyan #HappyBdayPMModi
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक, श्रद्धेय श्री के. एस. सुदर्शन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक चेतना के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
#KSSudarshanJi#RSS
आज प्रभार जनपद गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के सेवा, संकल्प और सुशासन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले "सेवा संकल्प अभियान" के निमित्त बैठक किया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में माननीय सांसद श्री @dr_maheshsharma जी, माननीय विधायक श्री @tejpalnagarMLA जी, माननीय विधायक श्री @DhirendraGBN जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री @bhati_narendra1 , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री @AmitChaudhryGBN जी, जिला अध्यक्ष श्री @iabhishek4bjp जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री @maheshbjpup जी एवं जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से जनप्रिय मा. लोकसभा सांसद डॉ. भोला सिंह जी आपको जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं जी!
@MpDrBholaSingh@MpDrBholaSingh
समाज सेवी व बजरंग दल नेता विकास त्यागी जी की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।
हालिया प्रकरण के बाद संभावित खतरों को देखते हुए शासन-प्रशासन से मांग है कि उन्हें तुरंत पुलिस सुरक्षा दी जाए। किसी भी
@CMOfficeUP@UPPolice@dgpup@digsaharanpur@saharanpur
सेवा में,
आदरणीय श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी मा.मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
पूर्व प्रांत संयोजक श्री विकास त्यागी जी को सुरक्षा प्रदान किए जाने के संबंध में।वर्तमान में सहारनपुर के मस्जिद प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए
आज आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्माननीय नागरिकों एवं कार्यकर्ता बंधुओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
जनपद कौशाम्बी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
स्थानीय अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹02-02 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु भी निर्देशित किया है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
आज जनपद शामली में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @myogiadityanath जी के कर कमलों द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की माता बहनों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली "लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा" योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने के कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर माननीय मुख्यमंत्री जी का बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर ऐतिहासिक एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण, पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता बंधु एवं सम्माननीय जनता जनार्दन की गरिमामयी उपस्थिति रही।