क्या प्रधानमंत्री से सवाल पूछने क��� लिए मुझे प्रधानमंत्री बनना पड़ेगा?
सरकार इतनी मनबढ़ कैसे हो गई है कि वो जनता से नहीं डर रही है?
अरे धिक्कार है उस जनता पर जो अपनी बनाई सरकार से डरने लगे!
अपने ज़िंदा होने का सुबूत दीजिये! सवाल पूछिये! अपना हक़ लीजिये!
आज बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के ऐतिहासिक दिन बाबा साहब की आत्मकथा “वीज़ा के लिए इंतज़ार” क़िताब मौजूदा वक़्त में वंचित शोषित बहुजन समाज की सामाजिक राजनीतिक चेतना को PDA की आधुनिक जनक्रांति के साथ जोड़कर अगुआई देने वाले जननायक श्री @yadavakhilesh जी को भेंट की.
मंडल आंदोलन का पहला व्यवस्थित दौर पार्ट 1 आया नब्बे के दशक में, जिसकी ऐतिहासिक परिणति 1990 में एक सिफारिश लागू कर��े में हुई. मंडल पार्ट 2 का दौर शुरू हुआ, परिणति साल 2006 में हुई. अब मौजूदा वक़्त मंडल पार्ट 3 का है. पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित, अति दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी की एकजुटता का नाम है PDA.
बाबा साहब की न्याय, समता, संविधान पर आधारित सामाजिक न्याय की लड़ाई ही हमारी लड़ाई है. सबको सबके हिस्से का हक़, अधिकार और सम्मान दिलाने की लड़ाई हमारी लड़ाई है. लोहिया आंबेडकर के एकजुट स्व��्नों को सहेजते हुए मोहब्बत, इंसाफ़ और इंसानियत पर आधारित एक बेहतर दुनिया के ख़्वाब के साथ आगे बढ़ते चलेंगे.
जोहार
जय भीम
जय मंडल
जय संविधान
जय समाजवाद
इंकलाब ज़िंदाबाद