आस्था, विश्वास और लोकपरंपरा के पावन पर्व तेजा दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही मंगलकामना है।
आज तेजा दशमी के पावन अवसर पर खेड़ली फाटक तेजाजी महाराज के मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। उसके बाद बरडा बस्ती अनंतपुरा, इंदिरा गांधी नगर पावर हाउस तथा रंगबाड़ी में तेजाजी महाराज के मेलों में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। तेजाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात...
#लाड़नूँ
यह जीत भय के खिलाफ खड़े हुए मेरी मातृशक्ति और समस्त पार्षदों के संगठित संघर्ष की जीत है।
सरकार और प्रशासन द्वारा रची गई हर साज़िश के सामने एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष ने मजबूती से अपनी आवाज़ बुलंद रखी।
1/1
टिब्बी के समस्त सम्मानित शहरवासियों की आवाज, कांग्रेस प्रत्याशी श्री देवीलाल मेघवाल जी को टिब्बी नगरपालिका के चेयरमैन पद पर विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
सामाजिक समरसता एवं समानता के प्रतीक, परम आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की दशमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा रामदेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
#NirmalChoudhary
लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस ‘तेजा दशमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वीर तेजाजी महाराज का जीवन सत्य, साहस, वचनबद्धता और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
वीर तेजाजी महाराज की जय!
अलवर के मालाखेड़ा में नगर पालिका चुनाव के दौरान राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी के साथ पुलिस का व्यवहार बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।
नेता प्रतिपक्ष लोकतंत्र में जनता की आवाज़ और विपक्ष की संवैधानिक भूमिका का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा सरकार के इशारे पर उनके साथ ऐसा अमर्यादित व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनप्रतिनिधि के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@TikaRamJullyINC
#NirmalChoudhary
टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल जी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि जिस विश्वास के साथ जनता ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है, उस विश्वास को पूरा करने के लिए आप एवं सभी पार्षदगण पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे।
मैं क्षेत्र की जनता का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर पार्टी को सेवा का अवसर प्रदान किया है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके लिए मंगलमय हो और आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं सफलता लेकर आए।
@LambaAlka@MahilaCongress
राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विवेक तनखा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@VTankha
खेजड़ली बलिदान दिवस पर वृक्षों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले 363 वीर-वीरांगनाओं की शहादत को मैं नमन करता हूँ।
प्रकृति के प्रति उनका समर्पण और बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
पूर्व मंत्री श्रीमती जकिया इनाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करता हूँ।
उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। टोंक का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने क्षेत्र की आवाज़ को सदैव बुलंद किया। जनसेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि।
पंजाब में नशे के ख़िलाफ आवाज उठाने वालों के साथ किस तरह का दबाव और दुर्व्यवहार किया जा रहा है - संगरूर की यह घटना साफ़ दिखा रही है।
नामोल गांव के निवासी जग्गा सिंह ने DC कार्यालय के बाहर ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। नशे के खिलाफ वीडियो डालने के बाद से उन्हें धमकियाँ मिल रही थी और प्रताड़ित किया जा रहा था। नशामुक्त पंजाब को लेकर बड़े-बड़े दावों के बीच ऐसी घटनाओं ने AAP सरकार और प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है - अगर नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं हैं, तो किस बदलाव की बात हो रही है?
Saddened to learn about the untimely demise of journalist Payal Mehta ji.
My condolences to the bereaved family during this difficult time. May the departed soul find eternal peace.
लाखों छात्र @RahulGandhi जी के #ChhatronKiGoonj कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं। राहुल जी जहाँ भी गए, वहाँ पर छात्रों ने अपनी समस्याएं साझा की।
इनमें प्रमुख मुद्दे हैं -
- शिक्षा के प्रति सरकार की उदासीनता
- भर्ती घोटाले और पेपरलीक
- पढ़ाई पूरी होने के बाद युवाओं को रोजगार न मिलना
- सरकार द्वारा भर्तियां जारी नहीं करना
- दलित, आदिवासी और वंचित वर्गों के प्रति सिस्टम की असंवेदनशीलता
आख़िर युवाओं का भविष्य कब तक दांव पर लगता रहेगा?
सिस्टम और व्यवस्था में बदलाव और सुधार की आवश्यकता है। भाजपा की उदासीनता से अनगिनत परिवार प्रभावित हुए हैं।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia