प्रभु राजीव लोचन की अनन्य भक्त, त्याग, तपस्या की प्रतिमूर्ति राजिम भक्तिन माता की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं, प्रणाम करते हैं। माता का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे।
सभी प्रदेशवासियों को जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री @revanth_anumula जी एवं उनके समस्त मंत्रिमंडल को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.
कांग्रेस पार्टी की नीति एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को आप सफलतापूर्वक लागू करें, ऐसी ईश्वर से कामना है.
असाधारण मौसम के कारण आपके निमंत्रण पर उपस्थित न हो पाने का खेद है.
बधाई छत्तीसगढ़! आप सब अपनी जीत सुनिश्चित कर चुके हैं.
जो लोग बचे हुए हैं, उनको मतदान करने के लिए कहिए.
अब जीत का अंतर बढ़ाना है.
बस थोड़ा सा और दम
2018 से बड़ी जीत ला रहे हैं हम
आज लगातार चुनाव प्रचार और रोड शो के बाद जब घर पहुंचा, तो अभी हाल-हाल स्वयं चलना सीखे पोते विवांश आज मेरे कैप्टन बन गए और स्वयं मेरी उँगली पकड़कर मुझे चलाया।
चहलकदमी ने मेरी पूरी थकान मिटा दी।
मेरी एक-एक साँस छत्तीसगढ़ के लिए समर्पित है.
छत्तीसगढ़ियों के हित के सामने चाहे कितने बड़े षड्यंत्र आ जाएँ, चाहे कितनी भी बड़ी ताकत आ जाए, मैं चट्टान की तरह खड़ा मिलूँगा.
बात हे अभिमान के
छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के
प्रिय प्रदेशवासियों!
वर्ष 2018 में चुनाव में जाते वक़्त हमने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि हम किसानों का कर्ज़ माफ़ कर देंगे. सरकार बनते ही दो घंटे के भीतर माफ़ भी कर दिया. लेकिन हमने किसानों से कभी नहीं कहा कि इसके लिए पहले पंजीयन फॉर्म भरो.
कांग्रेस ने किसानों से कहा कि हम प्रति क्विंटल धान का 2500 रुपए देंगे लेकिन किसानों से फॉर्म नहीं भरवाए. हमने कहा कि हम बिजली बिल हाफ़ कर देंगे और पूरे प्रदेश के लोगों को बिना फॉर्म भरवाए बिजली बिल हाफ़ कर दिया.
इस बार भी हम कर्ज़ माफ़ करेंगे, 200 यूनिट बिजली मुफ़्त देंगे, धान का 3200 रुपए देंगे, केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ़्त देंगे लेकिन हम अपने मतदाताओं से फॉर्म भरने नहीं कह रहे हैं. पंजीयन करवाने को नहीं कहेंगे.
हमने वादा किया तो एक ईमानदार राजनीतिक दल की तरह वादा निभाया है और जो वादा किया है उसे आगे भी निभाएंगे.
लेकिन भारतीय जनता पार्टी को देखिए. उन्होंने विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए प्रति माह या सालाना 12000 रुपए देने का वादा किया है. अब घूम-घूमकर महिलाओं से कह रहे हैं कि अपना पंजीयन करवाइए. अरे भाई, वादा किया है तो चुनाव होने तक इंतज़ार करो, जब परिणाम आएंगे और अगर ग़लती से जीत जाओगे तो वादा पूरा कर देना. उसके लिए फॉर्म भरवाने की क्या ज़रूरत है?
मैं छत्तीसगढ़ की माता-बहनों से निवेदन करना चाहता हूँ कि उनके झांसे में नहीं आना है. भाजपा के लोगों को केवल झूठ बोलना और भ्रम फैलाना आता है. अभी फॉर्म भरवा रहे हैं बाद में बोलेंगे - शर्तें लागू. ठीक वैसा ही जैसा मध्यप्रदेश में ‘लाड़ली बहना योजना’ में भाजपा सरकार ने किया.
छत्तीसगढ़ की माता-बहनों को याद होगा कि इन्होंने राशन कार्ड के लिये भी लाइन लगवाई थी फिर 10 लाख राशन कार्ड निरस्त कर दिए थे. पहले 35 किलो चावल देने के लिये लाइन लगवाई फिर 7 किलो चावल देना शुरू कर दिया.
2013 के भाजपा के घोषणा पत्र में उन्होंने कहा था -
• धान का एक-एक दाना खरीदेंगे, लेकिन 2014 में घोषणा कर दी कि सिर्फ 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान लेंगे.
• 2100 रु प्रति क्विंटल धान खरीदेंगे, पर किसानों को दाम कभी नहीं मिला.
• 300 रू प्रति क्विंटल बोनस हर साल देंगे, पर मोदी सरकार ने 2014 में ही बोनस पर प्रतिबंध लगा दिया था, अभी भी प्रतिबंध लगा हुआ है।
ये तो हुई छत्तीसगढ़ की बात. अब थोड़ी बात राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के कारनामों की कर लें -
• 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की गारंटी मोदी जी ने दी थी. हो गई क्या आय दोगुनी?
• कहा था कि कालाधन वापस आएगा, नोटबंदी भी कर लिया पर कालाधन आया नहीं.
• दो करोड़ रोज़गार हर साल मिलना था लेकिन मिला नहीं.
• 2022 में इन्होंने यूपी में गारंटी दी थी की होली और दीवाली पर सबको मुफ्त में सिलेंडर दिया जाएगा किन्तु 2022 की होली बीत गई, 2022 की दीवाली बीत गयी, 2023 की भी होली बीत गयी. मुफ्त सिलेंडर न मिलना था न मिला.
हमारी सरकार की किसी भी स्कीम में लाइन लगानी नहीं पड़ती, अलग से पंजीयन नहीं करवाना पड़ता. सब लाभ ऐसे ही मिल जाएंगे.
जनता सब जानती है "कांग्रेस सरकार आयेगी और बिना फॉर्म भरे ही सब कुछ मिलेगा"
जो वादा निभाते हैं वो प्रलोभन नहीं देते. न वादा भूलते हैं.
कांग्रेस को पिछली बार की तरह ही वोट दीजिए. मेरा भरोसा रखिए. मैं आपके भरोसे पर फिर खरा उतरुंगा.
नरक चतुर्दशी, रुप चौदस व छोटी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए, आपके जीवन के सभी कष्टों का निवारण हो।
बिलासपुर के पास कानन पेंडारी में नसबंदी ऑपरेशन से हमारी एक दर्जन बेटियों की मौत हुई थी, भाजपा ने दवाई में कमीशन खाया और हमारी बेटियों की मौत हो गई, आँख में डालने की दवाई में कमीशन खाया और आँखफोड़वा कांड हो गया, पैसे के लिए भाजपा निचले स्तर तक उतर गई थी - श्री @bhupeshbaghel
#कांग्रेसमय_छत्तीसगढ़
मेरे पास आज शब्द नहीं हैं, आपका धन्यवाद कहने के लिए.
प्रदेश भर से पहले चरण के मतदान के बाद जो सूचनाएँ आ रही हैं, जनता का जो उत्साह दिख रहा है, वो अद्भुत है.
आपने इस बार वो कसर भी पूरी कर दी है जो 2018 में थोड़ी सी रह गयी थी.
आप सब मतदाताओं को प्रणाम करता हूँ.
षड्यंत्र धरे रह गए, भरोसा फिर जीत गया.✌️
केंद्र की भाजपा सरकार का असली चरित्र यही है।
चुनाव में कांग्रेस के सामने टिक नहीं पा रहे हैं तो सीआरपीएफ़ के जवानों को आगे कर दिया।
मतदाताओं को रोकने की यह अकेली शिकायत नहीं है। बस्तर में जगह जगह से ऐसी शिकायतें मिली हैं।
लेकिन जनता जब साथ हो तो भाजपा चाहे जिसे आगे कर ले। जीतेंगे हम ही।
जय कांग्रेस।