आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, चंडीगढ़ में भारत के जनप्रिय राजनेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर मनाये जाने वाले सद्भावना दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मैंने 21वीं सदी के आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले राजीव जी के बेहद करीब रहकर काम किया है। उनकी दूरदृष्टि, कार्यशैली और यादें हमारे दिल-दिमाग पर सदा अंकित रहेंगी।
भारतीयों के बीच सद्भावना, हर दिल में करुणा और, हर नागरिक को न्याय और लोकतंत्र में समान अधिकार..
पापा, आपकी ये सीख मेरी शक्ति है और आपकी यादें मेरी हिम्मत। आपके सपनों का भारत बनाने का संकल्प हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
सूचना-प्रौद्योगिकी क्रांति, युवाओं को मतदान का अधिकार, महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज की मजबूती में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#RajivGandhi@RahulGandhi@priyankagandhi
केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे आदिवासी भाई-बहनों की समस्याएं, मांगें, संघर्ष और आपबीती - उनकी जुबानी।
सालों से सिर्फ़ अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार सह रहे ये बुंदेलखंड निवासी सम्मान और समर्थन के हक़दार हैं।
आदिवासी भाई-बहनों की इस लड़ाई में, मैं और कांग्रेस उनके साथ हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। 🇮🇳🙏
उनका अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा।”
#सुभाषचंद्रबोस#नेताजी#पुण्यतिथि#शतशतनमन#देशभक्ति
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई डॉ @SunilPanwarINC जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
🎂🎂
@RGPRSinc@INCIndia
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोहतक में स्वतंत्रता दिवस की सुबह पारंपरिक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी भिवानी स्टैंड से प्रारंभ होकर कांग्रेस भवन पहुँची, यहाँ विधिवत ध्वजारोहण किया गया और सभी साथियों व नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया।
इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जय हिंद!
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज, गूंजते देशभक्ति के तराने और भारत माता की जय के नारों के बीच 📍झज्जर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ।
आजादी के सभी नायकों और देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
साथ विधायक गीता भुक्कल जी, विधायक @MLAKuldeepVats जी, झज्जर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव जी, राजबीर जाखड़ जी, सुभाष गुर्जर जी, नरेश हसनपुर जी, ब्लॉक अध्यक्षगण - शमशेर जाखड़ जी, चेतनानंद जी, अजब सिंह जी, कमल अरोड़ा जी, संदीप सीटू जी, रामप्रकाश जी, विजय अहलावत जी और पवन दलाल जी; नीटू भदानी जी, दीपक धनखड़ जी, पार्षद अंकुर गुबाना जी, पार्षद फोर्ड माजरा जी, कर्मबीर महराना जी, नाहर सिंह जी, विजय सिंह जी, विक्रम कादयान जी, वीरेंद्र दरोगा जी, सुनील जाखड़ जी, चांद पहलवान जी, धर्म सिंह वाल्मीकि जी समेत आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@SanjaySDutt@INCIndia@INCHaryana@raonarenderinc
अंकिता भंडारी के परिवार से 2 दिन पहले मिला। चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं - अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं।
सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक "VIP" मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि भी की।
मगर, रिज़ॉर्ट में अंकिता के रूम को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त कर दिया गया जो खुद में संदेहपूर्ण है।
इस दुखद मामले में सबसे शर्मनाक बात है कि राज्य सरकार खुद आज तक उस "VIP" को संरक्षण दे रही है। क्यों? क्योंकि वह BJP-RSS का बड़ा नेता है।
यही BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना। दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और BJP में ऐसे लोगों की भरमार है।
भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली यह अमानवीय मानसिकता खत्म नहीं होती। भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ।
एक सामान्य परिवार से आने वाले हम जैसे कार्यकर्ताओं के मददगार AICC सचिव एवं हरियाणा कांग्रेस सह-प्रभारी बड़े भाई जितेंद्र बघेल जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@JitendraBaghel_
🎂
📍हरियाणा, लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह
आज पानीपत में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद की।
@INCIndia अध्यक्ष श्री @kharge जी के साथ “शुद्धीकरण” की घटना घोर निंदनीय है। यह सामाजिक समानता और संविधान की भावना का अपमान है।
ऐसी विभाजनकारी सोच के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा ।
आज पानीपत में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित सत्याग्रह में @INCHaryana अध्यक्ष श्री @raonarenderinc जी के साथ शामिल होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी जनसभा के बाद भाजपा द्वारा हवन करने और गंगाजल छिड़काव कर शुद्धिकरण कराने की शर्मनाक घटना के खिलाफ विरोध किया।
हमारी मांग है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जी देश से माफी मांगें।
साथ राजीव गांधी पंचायती राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष @SunilPanwarINC जी, AICC सचिव @JitendraBaghel_ जी, हरियाणा RGPRS के प्रदेश अध्यक्ष फॉमलाल जी, करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे @DivyanshuB_raja जी, पानीपत शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बुल्ले शाह जी, पानीपत ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे @SachinKunduINC जी, पूर्व विधायक @Balbir_MLA जी, पूर्व मंत्री बिल्लू कादयान जी, पानीपत शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह जी, पानीपत ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मलिक जी, कंवर सिंह छोक्कर जी, खुशीराम जागलान जी, मिथुन वर्मा जी, धर्मेन्द्र अहलावत जी, शौर्यवीर जी, निर्मल चौहान जी, सतपाल रोड़ जी, रीना बाल्मीकि जी, सुरेन्द्र गौर जी, बलवान वाल्मीकि जी, सुमित घनघस जी, नीरजा जी, बिजेन्द्र नरवाल जी, अनिल मलिक जी, पुनीत जी, जसबीर पन्नू जी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCIndia@SanjaySDutt@INCHaryana
देश को BJP और RSS की सांप्रदायिक और जातिवादी मानसिकता से शुद्धिकरण की जरूरत है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के बाद BJP-RSS से जुड़े लोगों द्वारा सभा स्थल का हवन करके गंगाजल से शुद्धिकरण करवाना बेहद शर्मनाक व निंदनीय है।
देश को पीछे धकेलने वाली ऐसी संकीर्ण मानसिकता वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जी को देश से माफी माँगनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
आज पानीपत में...
हरियाणा की भाजपा सरकार वादों से मुकरने की विशेषज्ञ बन चुकी है। हम नगर पालिका और अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ की जायज मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। संवेदनहीन भाजपा सरकार न तो सुरक्षा उपकरण दे रही है और न ही कर्मचारियों को उनके अधिकार।
2014 के घोषणापत्र में पक्की नौकरी का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने 12 सालों में सफाई कर्मियों को सिर्फ छल और ठेका प्रथा दी है। बीती 13 मई को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मचारियों की 17 मांगों पर सहमति बनने के बाद भी लागू नहीं किया गया।
हुड्डा जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय 10,000 ग्रामीण और 11,000 शहरी सफाई कर्मियों की भर्ती की गई थी। सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक मासिक वेतनमान दिया गया था और ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने ठेका प्रथा को दोबारा शुरू कर दिया।
भाजपा सरकार अविलंब कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण करे, ठेका प्रथा खत्म करे और उन्हें जोखिम भत्ता दे।
https://t.co/WDRn1ZFWlQ