Honoured to join Hon'ble PM @narendramodi in welcoming Prime Minister H.E. @takaichi_sanae on her visit to India.
India and Japan's Special Strategic and Global Partnership continue to grow, anchored in mutual trust, shared values, and a common vision for a free, open and prosperous #IndoPacific.
Building on the outcomes of the 15th India-Japan Annual Summit, we look forward to advancing cooperation in skills, mobility, innovation, technology, and people-to-people exchanges for the benefit of our next generation.
Wishing Prime Minister Takaichi a productive and successful visit. 🇮🇳🇯🇵
@MEAIndia@MSDESkillIndia
Pleased to constitute the RLD Parliamentary Board which will be headed by ex MP, Shri K C Tyagi ji.
I will serve as a member on this committee featuring party organisation functionaries, representatives, old party loyalists and some eminent citizens as well!
काबड़ौत की धरती आज ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी। माननीय केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी ने काबड़ौत, शामली में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का शिलान्यास कर क्षेत्र के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा का एक सशक्त आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। यह केवल एक भवन की नींव नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य और नए भारत के निर्माण की नींव है।
प्रचंड गर्मी के बावजूद उमड़ी अपार भीड़, हर वर्ग की अभूतपूर्व भागीदारी और जन-जन का उत्साह इस बात का स्पष्ट संदेश है कि विकास, शिक्षा और जनविश्वास की राजनीति को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त है। 'नींव से निर्माण संकल्प सभा' में उमड़ी जनशक्ति ने ये संदेश दिया कि जब नेतृत्व की सोच शिक्षा, अवसर और युवाओं के भविष्य को केंद्र में रखती है, तब विकास केवल वादा नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देने वाला संकल्प बन जाता है और जनता इसमें भरोसा करती है।
#Shamli #KendriyaVidyalaya #RLD #ChaudharyJayantSingh
काबड़ौत, शामली में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नवस्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करने और अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
शिक्षा वह आधार है, जिस पर नई पीढ़ी के सपनों और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है। मुझे विश्वास है कि यह केंद्रीय विद्यालय शामली के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।
सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#Shamli #Education #KVS
India has jumped 12 places to rank 13th globally in the QS World Future Skills Index 2027.
We rank overall 1st in South Asia and 5th Globally in Future of Work!
The world is taking note of what India's youth are really capable of; and the strategic thrust on scaled investment in our people and systemic reforms in the skilling ecosystem is showing results.
I assure you. we are just getting started!!!
पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर मथुरा के ग्राम नगला गढ़ (गढ़ बम्बा) में आयोजित भव्य समारोह में उमड़ा जनसैलाब दर्शाता है कि समाज आज भी उनके आदर्शों, सुशासन और लोकसेवा की विरासत से प्रेरणा लेता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर माता अहिल्याबाई जी को नमन करते हुए उनके त्याग, न्यायप्रियता और जनकल्याणकारी दृष्टि को नमन किया तथा उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इतना विशाल जनसमर्थन और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि समाज सकारात्मक राजनीति, विकास और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मजबूती से जुड़ रहा है।
#MataAhilyabaiHolkar #ChaudharyJayantSingh #RLD #Mathura
किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी के प्रयासों और उनके दिखाए मार्ग से ही आज किसान केंद्र बिंदु में है। NDA- 3 का वो कौनसा फैसला था, जो बताता है कि आज किसान सर्वोपरि है? बता रहे हैं हमारे नेता चौधरी जयन्त सिंह जी
#MataAhilyabaiHolkar#ChaudharyCharanSingh#ChaudharyJayantSingh
17 जून 2026...तारीख नोट कर लीजिए साथियों
मथुरा की ऐतिहासिक भूमि पर मांट में माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी और हम सबके नेता केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी सभा को संबोधित करेंगे...
#ChaudharyJayantSingh#MataAhilyabai
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना है।
#YogiAdityanath
ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद में आयोजित जनसभा में अपार उत्साह से भरे जनसमूह को संबोधित करने का अवसर मिला।
जब किसान समृद्ध होगा, कामगार सशक्त होगा और युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा, तभी विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का सपना साकार होगा।
#Moradabad#RLD
India’s youth are playing a vital role in accelerating the journey towards a Viksit Bharat. Rozgar Mela reflects our Government’s commitment to empowering the Yuva Shakti with new opportunities.
https://t.co/u3CQqgrluM
देवरिया के भलुअनी गांव से निकलकर World Skills Asia के अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय कर शिवम् सिंह ने Robot System Integration में मेडल जीता।
किसान पिता और आंगनवाड़ी में कार्यरत माँ के बेटे शिवम सिंह ने अपनी मेहनत और हुनर से जो पहचान बनाई है, वही उन्हें बनाता है असली #SkillKaChampion!
आज बालेनी गाँव, बागपत में कार्यक्रम में शिवम का परिचय दिया तो सभी ने सराहा।
@PMOIndia@WorldSkillsInd@NSDCIndia@MSDESkillIndia
आजीवन किसानों के हक़ में डटे रहने वाले, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर और किसान हितों की बेबाक आवाज़ भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष, उनके आदर्श और किसानों के प्रति उनकी निष्ठा सदा हमें प्रेरित करती रहेगी।
#ChaudharyAjitSingh
आज 25 तुगलक रोड दिल्ली आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी की उपस्थिति में अंकित सिंह बालियान जी (किसानों की मजबूत आवाज़ स्वर्गीय चौधरी चंद्रपाल जी फौजी के भतीजे) ने सर्वसमाज के पूर्व एवं मौजूदा 40 ग्राम प्रधानों, 5 जिला पंचायत सदस्यों के साथ राष्ट्रीय लोक दल परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर अंकित सिंह बालियान जी के साथ जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ एवं बिजनौर के सैकड़ों लोगों ने किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी के विचारों, किसानों के रक्षक चौधरी अजित सिंह जी की नीतियों एवं हर वर्ग की बुलंद आवाज़ चौधरी जयन्त सिंह जी की रीति-नीति-कार्यों में भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी एवं बिजनौर सांसद श्री चंदन चौहान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।