जब ज़ाकिर रेडियो में काम करते थे, एक नए नए मैनेजर उनके ऑफिस आए थे। ज़ाकिर ने मीटिंग डिस्कशन में एक दो बार उनकी बात काट दी तो एक दिन मीटिंग ब्रेक में वो ज़ाकिर के पास आए और बोले
"हेलो ज़ाकिर, आप खुश हैं इस जॉब में?"
तो ज़ाकिर ने कहा "हाँ, मैं बहुत खुश हूँ।"
मैनेजर ने कहा आपको होना भी चाहिए, क्योंकि आप बहुत भाग्यशाली हो कि आपको ये जॉब मिली। ये जॉब आपके करियर का पीक है, क्योंकि आपकी लाइफ में आप इससे ज्यादा और कुछ नहीं कर पाओगे। फिर सर ने एक आंकड़ा बताया कि 98% सफल लोग अच्छे दिखते हैं और अच्छे बैकग्राउंड से आते हैं।
ज़ाकिर को बुरा तो लगा लेकिन उन्हें इसका जवाब देना था। और उनकी बड़ी दिली इच्छा रहती है कि क्लोजिंग डायलॉग वही बोले। तो ज़ाकिर ने कहा कि
"और 2% का क्या?"
मैनेजर ने कहा हाँ वो भी करते हैं अच्छा लाइफ में।
"हाँ, तो मैं उन्हीं 2% में से हूँ" ज़ाकिर ने कहा।"
@Zakirism ने कर दिखाया, आप भी कर लोगे।