समस्त देशवासियों को गुड़ी पड़वा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करे। सम्पूर्ण सृष्टि सद्भाव व सहयोग की भावना से दीप्त हो, यही कामना है।
भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर, विक्रम संवत- 2080 की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सौभाग्य व नव ऊर्जा के साथ आरोग्यता लाए।
'भारत रत्न', गंगा-जमुनी तहजीब को सदैव अपनी शहनाई के माध्यम से पिरोने वाले विश्व विख्यात शहनाई वादक, महान संगीत साधक, भारतीय शास्त्रीय संगीत में अमिट योगदान देने वाले उस्ताद बिस्मिल्ला खां जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
दुनिया भर में देश का नाम रोशन करने वाली भारत की बेटी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं
'वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा' जैसे शक्तिशाली नारों के साथ मान्यवर साहब कांशीराम जी ने बहुजन समाज में क्रांति का संचार किया।
मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका, समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली कवयित्री सावित्री बाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन।
समस्त देशवासियों को अनेकता में एकता को दर्शाता प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह होली आप सभी के जीवन में खुशियों के रंगों को भर दें।
अन्याय पर न्याय की विजय के पावन पर्व होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म, अहंकार व अनीति के समूल नाश का प्रतीक यह त्यौहार समाज की हर विकृति को अपनी पवित्र अग्नि से नष्ट करें तथा सभी के जीवन में खुशियों व उमंग का नवसंचार हो, ऐसी मेरी कामना है।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली, नारी सशक्तिकरण की प्रखर समर्थक, सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
मातृभूमि पर पैदा होने वाले महान शासकों में से एक, छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने न्याय, कल्याण और सहिष्णुता पर आधारित मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी, जो लगभग 150 वर्षों तक चला।
भारत माता के इस वीर सपूत को उनकी जयंती पर सादर नमन!
"क्या लिखूं उस मां के लिए
जिसने बेटा देश पर कुर्बान किया है।"
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए, देश के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धा���जलि।
देश की सुरक्षा के लिए किया गया आपका बलिदान हम सभी भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है।
एकात्म मानववाद' का समग्र विचार देने वाले महान दार्शनिक व 'अंत्योदय' का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम देने वाले अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन।
समरसता और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानने वाले महान समाज सुधारक और कवि, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।