#CAA_NRC_#NoViolencePLEASE#अहिंसा
रूह घायल है बदन घायल है
अपने फूल���ं से चमन घायल है
तीर क्यों चल रहे हैं हर जानिब
हो रहा देखो वतन घायल है
जिस्म के ज़ख़्म तो भर जायेंगे
क्या सुकूँ पाये जो मन घायल है
क्या करेगा ऐ 'सिफ़र' चारागर
मरहमों की ही छुअन घायल है
अंजलि 'सिफ़र'
#चंद्रयान2#चन्द्रयान_2#Chandryaan2
99.9999.....percent कामयाबी पर चाँद से मुख़ातिब
"बढ़ी है दुनिया में तुझ तक पहुँचकर आन बान अपनी
उतर भी जायेंगे तुझ पर भरेंगे फिर उड़ान अपनी
हम इतनी दूर से जब तेरे दर तक आ ही पहुँचे हैं
लिखेंगे चाँद तेरी मिट्टी पर हम दास्तान अपनी"
अंजलि सिफ़र
#Chandrayaan2#चंद्रयान2#इसरो#ISRO
एक दोहा इसरो और समस्त भारतवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए
चन्द्रयान 2 छोड़कर, 'इसरो' बोला आज।
पहनेगी अब चाँद का , भारत माता ताज।।
अंजलि सिफ़र
#VandeMataram#वंदे_मातरम्
जो वंदन जननी का करने से भी इनकार करते हैं
ये कैसे मान लें हम देश से वो प्यार करते हैं....
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
...अंजलि 'सिफ़र'
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और समस्त भारतीयों को बधाई देते हुए एक दोहा देश के वैज्ञानिकों को समर्पित
शक्ति मिशन पूरा हुआ , बढ़ा देश का मान ।
अंतरिक्ष में शक्ति बन , उभरा हिन्दुस्तान ।।
#अंजलि_सिफ़र#देश