जन्मदिन की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री जी,ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए ताकि उत्तर प्रदेश और गोरखपुर को ऐसे ही विकसित करने का कार्य करते रहे आगामी 15 वर्षों तक।थोड़ा ध्यान हम जैसे अभियंता पर भी दे दिजीये ,कब तक निजी कंपनी के धक्के खाते रहूंगा मैं 🙏 @myogiadityanath@myogioffice
सब अच्छा चल रहा है प्रधानमंत्री जी , लेकिन शिक्षा विभाग और वहां की अव्यवस्था देश को सही दिशा नहीं दे पा रही है।तमाम पेपर लीक और बेकार पाठ्यक्रम बच्चों का भविष्य अंधकार से भर रहे हैं।शिक्षामंत्री किसी तगड़े व्यक्ति को होना चाहिए जो इन पर नकेल कस सके। @narendramodi@PMOIndia
@abhishereporter इसमें खास क्या है भाई, क्यों चर्चा होगी।बिना कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले किसी को नेतृत्व दे दे।ये तो वही हो गया आप यूट्यूब के बड़े वक्ता हो तो आपको सीधे कोई प्रतिष्ठित न्यूज चैनल प्राइम टाइम दे दे ।
@iSinghApurva जनता तभी कांग्रेस को वोट नहीं करती ,सबको पता है कुछ महंगा और कुछ सस्ता होगा लेकिन देश की संप्रभुता पर कोई आंच आए तो मुखिया उसका सामना दमदार तरीके से कर सके।
हमको एक बात से बहुत तकलीफ़ है, आम जनता से तो प्रार्थना की गई कि डीजल पेट्रोल बचाएँ, काश नेताओं के चार्टरों पर भी रोल लगाया जाता:- कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री
बात तो खरी है!
Prayagraj में छात्रों का बड़ा आंदोलन 🔥🔥
प्रयागराज के प्रतियोगी छात्र विभिन्न परीक्षाओं में हुई तथाकथित गड़बड़ी के खिलाफ रोड पर निकल चुके हैं।
हजारों छात्रों का हुजूम मनमोहन पार्क कटरा से आगे बढ़ रहा है।
इस भीड़ को सिर्फ़ भीड़ मत समझिए।
यह उन युवाओं का आक्रोश है जो भर्ती घोटालों, पेपर लीक और बेरोज़गारी से त्रस्त हैं। मेहनत और योग्यता पर भरोसा रखने वाले छात्रों का विश्वास लगातार टूट रहा है। जब व्यवस्था जवाब नहीं देती, तो युवाओं की आवाज़ सड़कों पर गूंजने लगती है।
बड़ी खबर-
लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रयागराज में अभ्यर्थियों का जबरदस्त प्रदर्शन।
अभ्यर्थियों ने परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं, पेपर लीक, सेंटर बेहद दूर फेंके जाने, मार्कशीट न दिए जाने जैसी गहन समस्याओं का आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला।
आप अभ्यर्थियों की संख्या देखिए। उनके तर्क सुनिए।
उनका आक्रोश देखिए और फिर सोचिए कि कुछ तो हुआ है जो उनका अपने विरोध के संकल्प पर इतना विश्वास है!!
आखिर क्यों न किसी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले एक ऐसी टाइम बाउंड इन्क्वायरी ऑर्डर की जाए जिसमें इन छात्रों की भी सुनवाई हो!!
@CMOfficeUP@PMOIndia@HMOIndia
लेखपाल जैसी अनेक प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक का आरोप लगाकर इलाहाबाद में प्रतियोगी छात्रों का हुजूम सड़कों पर है।
भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार में हर परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं। दूसरों सरकारों पर सीटें बेचने का आरोप लगाने वाले पीएम मोदी के शासन में, जीरो टॉलरेंस वाले मुख्यमंत्री के राज में पेपर ही बिक जाते हैं।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के समय के बाद भी पेपर लीक और सॉल्वर गैंग, पेपर लीक स्ट्रीट के दलाल एक्टिव रहते हैं। हाल में ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं। अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए सब कुछ करती है यह निकम्मी सरकार लेकिन जवाबदेही तय नहीं करती।
युवाओं ! इन निकम्मों और तानाशाहों के रहते यह हालात नहीं बदलने वाले।
इसमें दोषी सिर्फ सरकार और संस्था नही बल्कि हमारे समाज का नेता और विपक्ष भी है जो इस मुद्दे पर तटस्थ है
👉 लेखपाल एग्जाम में अनियमितता पर आखिर क्यू चुप है
@yadavakhilesh भैया अगर प्रयागराज जाकर छात्रों का साथ दे दे तो आयोग बैकफुट पर आ जायेगा और निष्पक्ष भर्ती की उम्मीद बनेगी
प्रयागराज के युवाओं, अब वक्त आ गया है! 📢
किताबों में सिर झुकाकर सालों मेहनत करने वाले हाथ,
आज अपने हक के लिए मुट्ठी बनाकर उठेंगे।
जो सपने माँ-बाप की उम्मीदों से जुड़े हैं,
उन्हें धांधली और भ्रष्ट व्यवस्था के हवाले नहीं होने देंगे।
आज शाम 6 बजे, मनमोहन पार्क, कटरा में अशुतोष भैया के नेतृत्व में Candle March आयोजित है।
यह केवल मोमबत्तियों का मार्च नहीं,
यह प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों के भीतर जल रहे आक्रोश की लौ है।
जिस धरती ने आज़ादी की लड़ाई में क्रांति की आवाज़ दी थी,
आज वही प्रयाग फिर अन्याय के खिलाफ खड़ा होने जा रहा है।
हर साथी अपने साथ मोमबत्ती, तिरंगा, महापुरुषों की तस्वीरें, पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे।
ध्यान रहे — हमारा आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक रहेगा।
हम अपनी आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से आयोग तक पहुँचाना चाहते हैं।
✊ “जब प्रयाग का छात्र सड़कों पर उतरता है,
तो इतिहास सिर्फ लिखा नहीं जाता — बदला जाता है।”
#SSC_GD_SCAM
#lekhpalधांधली
#LekhpalReExam
#SSC_GD_RE_EXAM
लेखपाल के अभ्यर्थियों की #lekhpalधांधली के खिलाफ हुंकार..
प्रयागराज में आज हुए मीटिंग में लामबंद होकर हम सबने निर्णय लिया है कि परसों दिनांक 29 मई 2026 को प्रयागराज में मनमोहन पार्क चौराहा , कटरा से कैण्डल मार्च निकाला जाएगा।
सभी साथी 29 मई को शाम 6 बजे मनमोहन पार्क पहुँचना सुनिश्चित करें..
अगर UPSSSC और सरकार हमारे शांतिपूर्ण आग्रह को अनदेखा करेगी या दमन करने की कोशिश करेगी तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
#Lekhapl_Exam_Investigation
#lekhpal_reexam
#LEKHPAL_PAPER_LEAK
#लेखपाल_पेपर_लीक