Congratulations to Shri Om Prakash Mathur Ji on his appointment as the Governor of Keralam, Shri Rajendra Vishwanath Arlekar Ji as the Governor of Tamil Nadu, Shri Braj Mohan Ram Ji as the Governor of Odisha, Dr. Sudha Yadav Ji as the Governor of Karnataka, Dr. Dhal Singh Bisen Ji as the Governor of Uttarakhand and Shri Dushyant Gautam Ji as the Governor of Sikkim.
Wishing you all a successful tenure marked by dedicated service, wisdom and meaningful contributions towards the progress and prosperity of the nation.
उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 ने प्रयागराज में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के संबंध में आयोजित बैठक में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 ने प्रयागराज में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2026 से भाजपा प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आयोजित ‘प्रयागराज अधिवक्ता समागम’ कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
महिला सम्मान से कोई समझौता नहीं...
कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम द्वारा यौन उत्पीड़न के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के विभिन स्थानों पर प्रदर्शन करते हुए विरोध व्यक्त किया।
#SmashTheHypocrisyRaGa
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥
शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर माँ चन्द्रघण्टा के पावन चरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
माँ भगवती सभी को धर्म, सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
जय माँ चन्द्रघण्टा।
सुरक्षित समाज, सशक्त गांव और अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आज नाथ नगरी बरेली में पुलिस सहयोग एवं अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करूंगा।
ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाले इन प्रहरी बंधुओं का समर्पण अभिनंदनीय है।
नारीशक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस के प्रतीक के रूप में माँ चन्द्रघण्टा का दिव्य स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त और समृद्ध समाज का आधार है।
इसी भावना को आत्मसात कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में फैले अराजकता के तांडव ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर ग्रहण लगा रखा था। माताओं-बहनों के सशक्तीकरण के बजाय सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण ही मुख्य उद्देश्य हुआ करता था।
वहीं, आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से उनके उज्ज्वल भविष्य को संबल, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से विवाह को गरिमापूर्ण आधार और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा, उज्ज्वला से धुएं से मुक्ति, इज्जत घर से गरिमा की रक्षा, घरौनी से संपत्ति के अधिकार, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस यात्रा और वृद्धावस्था पेंशन के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा तक - डबल इंजन सरकार की हर पहल नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है।
जय माता की।
"मोहब्बत के दुकान से कोहनी मारने का पैगाम"
नेता कोहनी मार रहा है,कार्यकर्ता जूते चला रहे है।
समर्थक गाली-गलौज पर उतारू है। प्रदेश अध्यक्ष बेईज्जत हो रहे है।
अराजकतावाद और क्या होता है?
समाजवादी पार्टी में जब अपने ही कार्यकर्ताओं को बड़े नेताओं के सामने धक्के खाकर हटना पड़े, तो आम जनता के सम्मान की उम्मीद कैसे की जाए?
शिवपाल यादव के सामने कार्यकर्ता के साथ हुआ यह कथित व्यवहार सपा के संगठन में कार्यकर्ताओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता के सम्मान की बात कैसे करेंगे?
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है।
2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी एक चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं। प्रदेश के 50% से अधिक स्टार्टअप्स को आज नारी शक्ति लीड कर रही हैं। महिला कार्यबल भागीदारी दर 12% से बढ़कर 36% से अधिक होना प्रदेश में महिलाओं के बढ़ते विश्वास और विस्तृत होते अवसरों का स्पष्ट प्रमाण है।
मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को संबल मिला है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं, वहीं मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें उनकी शिक्षा, सुरक्षा, गतिशिलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं।
‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
अभी राज्य सभा का चुनाव हुआ, लेकिन समाजवादी पार्टी ने एक भी दलित को प्रत्याशी नहीं बनाया।
एक सीट पर अखिलेश यादव के चचा जान गए और दूसरी सीट एक धन्ना सेठ को बेच दी।
यही है PDA- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी...