श्री सोनम वांगचुक जी को ‘बल-प्रयोग’ करके, ज़बरदस्ती उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंद��ीय समाचार है। आज सुबह ��टी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में श्री सोनम वांगचुक जी को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से अचानक घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।
ये हमारी पुरज़ोर माँग है कि श्री सोनम वांगचुक जी की चिकित्सा ‘न्यायिक निगरानी’ में हो क्योंकि श्री सोनम वांगच���क जी का जीवन मानवता, पर्यावरण-संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा की प्रेरणा, साइंस और इनोवेशन के लिए अनमोल है।
हमारे देश की जनता व समस्त विश्व इस समय भाजपा सरकार को संदेह और सवाल भरी संदिग्ध नज़र से देख रहा है। दमनकारी राजनीति ��रनेवाली भाजपा सरकार की इस अवांछनीय कार्रवाई ने इंटरनेशनल लेवल पर हमारे देश की मानवीय और डेमोक्रेटिक इमेज को बेहद धूमिल और खंडित करने का काम किया है।
भाजपा ने न कभी गांधी जी में विश्वास किया, न कभी उनके गांधीवादी तौर-तरीक़ों में।
भाजपा की नकारात्मक विचारधारा ही ‘विवाद’ की है; संवाद की नहीं।
भाजपा निराशा का पर्याय बन चुकी है।
भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है!
भाजपा की सोच दरारवादी है, इसीलि�� जहाँ भी एकता, सौहार्द और एकजुटता होती है, भाजपा डरकर प्रतिक्रियावादी बनकर आंदोलनों को तितर-बितर कर देती है लेकिन भाजपा भूल गयी है कि आज की नई पीढ़ी ‘डिजिटल यूनिटी’ के माध्यम से वैचारिक क्रांति लाने में सक्षम है. ऐसा हुआ है, हो रहा है और होगा भी…
@Wangchuk66
भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है। मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार सहित अन्य लोगों पर किया प्रहार और लाठी चार्�� बेहद निंदनीय है।
जब प्रदेश-प्रमुख ही सरेआम एक मृतक की माँ के साथ असंवेदनशील होने का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तो उनकी पुलिस से कोई उम्मीद करना बेमानी है।
घोर निंदनीय!
सार्वजनिक-सार्वभौमिक वैधानिक चेतावनी!
जितना सत्ता पक्ष के सांसद का विशेषाधिकार होता है, उतना ही विशेषाधिकार विपक्ष के सांसद का भी होता है। पुरुषोत्तम प्रभु राम जी क��� मर्यादा एवं सामाजिक शालीनता, सभ्यता और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम भाजपा के सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वो इस झूठे ट्वीट-पोस्ट को डिलीट कर दें अन्यथा उनके ख़िलाफ़ तत्काल नामज़द रिपोर्ट दर्ज़ कराई जाएगी, साथ ही ये चेतावनी उन सबको भी है जिन्होंने ये झूठ फैलाया है, वो भी सोशल मीडिया पर तुंरत डिलीट करें और सार्वजनिक माफी माँगें या क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वो याद रख���ं भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, जब सालों-साल कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे तो कोई संगी-साथी भी बचाने नहीं आयेगा। जो भगवान के नहीं हुए वो इंसान के क्या होंगे।
‘पीडीए समाज’ को कलंकित व अपमानित करने के लिए भाजपाई और उनके संगी-साथी ये कुत्सित झूठ प्रचारित-प्रसारित कर रहे हैं। ’पीडीए समाज’ एकजुट होकर इसका जवाब देगा।
‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरों’ का गिरोह जनाक्रोश के डर से अब अपने घरों में दुबका ���ैठा है और षड्यंत्र कर रहा है। अगर मुख़बिरों के वंशंजों में सत्य का साहस है तो अपने परंपरागत भूमिगत-सुरंगी निवास से बाहर आकर अयोध्यावासियों के सामने सरयू का जल हाथ में उठाकर ये बात कहें।
- संपूर्ण विश्व के रामभक्त संज्ञान लें
- दुनिया भर के सनातनी संज्ञान लें
- अयोध्या के पूज्य साधु-संत संज्ञान लें
- माननीय स��्वोच्च न्यायालय संज्ञान ले
- माननीय लोकसभा अध्यक्ष संज्ञान लें
- उप्र-अयोध्या के नागरिक संज्ञान लें
- समस्त पीडीए समाज संज्ञान ले
@nishikant_dubey
प्रिय अधिवक्तागण,
लखनऊ में वकीलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किये बिना उनके चैंबर तोड़ना और विद्वान अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज करना घोर आपत्तिजनक और घोर निंदनीय है।
अधिवक्ता ही जब अन्याय का शिकार होंगे तो आम नागरिक को न्याय कैसे मिलेगा?
भाजपा में शामिल हो रहे भ्रष्टाचारियों को छोड़कर सब कुछ अवैध ही है क्या? अब उप्र के वकील मिलकर भाजपाइयों और उनके अन-रजिस्टर्ड संगी-साथियों के घर, दुकानों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों के नक्शे निकलवाकर उनके वैध-अवैध होने का प्रमाण ढूँढेंगे और अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के लिए याचिका दाख़िल करेंगे।
जिन अधिवक्ताओं ने आज़ादी की लड़ाई में दुनिया की सबसे बड़ी औपनिवेशिक ताक़त क��� हराकर भगा दिया था, वो उस औपनिवेशिक ताक़त के मुख़बिरों से क्या डरेंगे। अधिवक्ताओं की एकता और एकजुटता इन भ्रष्ट भाजपाइयों को भी हराएगी और हमेशा के लिए हटाएगी।
हम अपील करते हैं कि लाठीचार्ज में घायल हुए वकीलों का निशुल्क उपचार कराया जाए एवं उनके काम की क्षति के लिए मुआवज़ा भी दिया जाए।
अधिवक्ता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
आपका
अखिलेश
‘श्रीरामचरितमानस’ हमारी सौहार्दपूर्ण संस्कृति का संविधान है और मानवीय-व्यावहारिक मर्यादा का आचार संहिता कोश।
उप्र भाजपा सरकार ने जिस तरह लखनऊ में ‘श्रीरामचरितमानस’ का अपमान-तिरस्कार किया है, वो किसी भी तरह क्षमा करने योग्य नहीं है।
भाज��ाइयों का सिर्फ़ एक धर्म है और वो है पैसा।
देश ‘अधर्मी भाजपा’ को अब हमेशा के लिए हटा देगा।
भाजपाई और उनके संगी-साथी प्रभु राम के भी सगे नहीं हैं।
धर्म कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#रामपुर_फ्लैश
सुरेंद्र सिंह सागर बने @samajwadiparty के प्रदेश सचिव। बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे थ�� सुरेंद्र सागर। बीते वर्ष @bspindia से निष्कासन के बाद सपा में हुए थे शामिल। चार दिन पूर्व @yadavakhilesh से लखनऊ में हुई थी मुलाकात। प्रदेश सचिव बनाए जाने से समर्थकों में खुशी
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 26.02.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए दिवस’ एक नयी शुरुआ�� है जो सांकेतिक रूप से पीडीए समाज के उन सभी महान व्यक्तियों को समर्पित है, जिन्होंने समाज के हर पीड़ित, दुखी, अपमानित के मान-सम्मान, उत्थान और बराबरी के लिए कभी भी, किसी भी वर्चस्ववादी का साथ नहीं दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज समस्त ‘पीडीए समाज’ इस निर्णय से हर्षित और प्रसन्न है कि मान्यवर कांशीराम जैसे अनेक पीडीए महापुरुषों के मिशन को सच में आगे बढ़ाने का सं��ल्प पुनर्जीवित किया जा रहा है और सच तो ये है कि वो सब भी अंदर-ही-अंदर बेहद खुश हैं, जो किसी मजबूरीवश अपना पक्ष स्पष्ट रूप से नहीं रख पा रहे हैं या वो कहने पर मजबूर हैं जो वो कभी भी कहना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ज़रूरी नहीं क़लम जिसकी हो लफ़्ज़ भी उसी के हों।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये सदैव नहीं होता कि जो लिख रहा है, शब्द उसी के हों, न ही हमेशा ये होता है कि बात से जो अर्थ निकले, वही उसका भा�� भी हो। कभी-कभी लिखनेवाले और लिखवानेवाले अलग भी होते हैं। अक्सर समाज को बाँटकर, अपनी सत्ता बरक़रार रखने के लिए नकारात्मक-विभाजनकारी सियासी ताक़तें, इस तरह की साज़िश करती हैं और लोगों को मजबूर भी करती हैं। हम जिन बड़ों का सम्मान करते हैं, उनसे सहानुभूति भी रखते हैं। हम अपने बड़ों और मुँहबोले संबंधों को सदैव मन से निभाते हैं। ऐतिहासिक तिरस्कार के कारण पीड़ा के एक सूत्र में बँधे ‘हम सब एक ही हैं’, हम सब पीडीए हैं क्योंकि हम सदैव कहते हैं, आज फिर कह रहे हैं, जो पीड़ित, वो पीडीए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/��्रसारण हेतु-
दिनांकः 26.02.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराना जरूरी है। भाजपा को हराना मतलब यूपी को बचाना। बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार, अपराध, कमीशनखोरी चरम पर है। यह सरकार हर वर्ग को अपमानित कर रही है। भाजपा सामाजिक अन्याय और नफरत फैलाने की प्रतीक बन गयी है।
बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट कर सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की चालाकी से सावधान रहना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बहुत समझदारी से काम लेना है। भाजपा की साजिशों से सजग और सतर्क रहना होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कह�� कि भाजपा सरकार एसआईआर में बड़े पैमाने पर घपला कराना चाहती है। भाजपा एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने पर तुली है। भाजपा की नीयत खराब है। पीडीए मतदाताओं का वोट कटवाने के लिए नोटिसें भेजवा रही है। हर जिले में लाखों मतदाताओं को नोटिस भेजी जा रही है। भाजपा लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए मद��� करें। मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखें।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों को धोखा दे रही है। सभी के साथ छल कर रही है। अमेरिका के साथ डील से किसानों को बड़ा नुकसान होगा। खेती और किसान बर्बाद हो जाएंगे। अमेरिका पर निर्भरता भारत के हित में नहीं है। इस समझौते से भारतीय दालों, बाजरे से लेकर अन्य फसलों का क्या होगा, अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण भारत की आर्थिक पराजय है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियां जनविरोधी हैं। इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और अमीर हो रहे है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आटा और डा��ा दोनों खतरे में है। इस सरकार ने मंहगाई बेरोजगारी बढ़ाकर लोगों को संकट में डाला है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार के दौरान प्रदेश में विकास के बहुत कार्य किये। छात्र-नौजवानों को लैपटाप देकर तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उनके लिए नए अवसर पैदा हुए। समाजवादी पार्टी चाहती है कि किसान को उसकी फसल की सही कीमत मिले। बेरोजगारी खत्म हो। मुनाफाखोरी समाप्त हो। दाम बांधो नीति लागू हो। समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनने पर इस दिशा में काम होगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, विधायक त्रिभुवन दत्त समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
माना इंडिया में बुलेट ट्रेन आने की स्पीड कछुए की चाल जैसी है, लेकिन दिल्ली-लखनऊ की आपसी खींचातानी का मतलब ये नहीं कि कोई विदेश की धरती पर जाकर, इस बात पर उँगली उठाए। भाजपाई आपस के झगड़े को विश्व मंच पर न ले जाएं। द��� अलग दिशा में ��ये हुए लोग वास्तव में भी अलग-अलग दिशा में ही जाते हैं।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐💐💐💐
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एव�� दीर्घायु की कामना करता हूं🙏🙏 जय भीम
@bspindia @Mayawati