यह मेडल देश और तिरंगे की शान है हमारा सभी पहलवानों से अनुरोध है कि ऐसा कदम मत उठाओ।
आपने अपने खेल से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है हमारा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी से अनुरोध है कि मामले को संज्ञान में लेकर पहलवानों से जल्द बातचीत करें।
@BajrangPunia@SakshiMalik
इस वर्ष की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले सभी आकांक्षियों को बहुत बधाई।
पहले 4 रैंक महिलाओं ने हासिल किए हैं, ये देख कर बहुत खुशी हुई।
आप सभी पर निष्ठा और समर्पण के साथ देश सेवा करने की ज़िम्मेदारी है। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।
खाद्य सब्सिडी मे कटौती , उर्वरक सब्सिडी मे कटौती, कृषि बजट मे कटौती, मनरेगा मे कटौती, PM फसल बीमा योजना मे कटौती, FCI की सब्सिडी मे 77,000 करोड़ की कटौती किसान-मज़दूर-गरीब के लिए निराशाजनक है।
बढ़ती महंगाई-बेरोज़गारी के साथ देश पर बढ़ता कर्ज व ब्याज का बोझ चिंता का विषय है।
2/2
तप कर ही धरती से बनी ईंटें छू लेती हैं आकाश!
##BharatJodoYatra के तपस्वियों को सलाम! देश के संस्कार के साथ जुड़ कर उत्तर प्रदेश में भी चल रहा ये अभियान सार्थक हो और एक सूत्र में लोगों को जोड़ते रहे!
किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है (चौधरी चरण सिंह जी)
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान कमेरे वर्ग की आवाज को बुलंद करने वाले चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कोटि कोटि प्रणाम।
आपकी देन देश का किसान कभी नहीं भूल सकता🙏
दिग्गज समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, @samajwadiparty के संरक्षक व सांसद मुलायम सिंह यादव जी के निधन की ख़बर सुनकर स्तब्ध हूँ।
पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि एवं परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।@yadavakhilesh