सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के कोसी पूनर्वासित परिवार के लोगों ने होल्डिंग टैक्स से मुक्त करने के लिए बड़ा आंदोलन किया है, लव यादव की अगुवाई में हुए इस धरना प्रदर्शन में हजारों कोसी पूनर्वासित परिवार के लोग शामिल हुए.
सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले कोसी पूनर्वासित परिवार के लोगों ने होल्डिंग टैक्स से मुक्त करने की मांग की है, लव यादव के अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें हजारों कोसी पूनर्वासित परिवार के लोग शामिल हुए, महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम आवेदन देकर गुहार भी लगाई गई है
प्रखर समाजवादी नेता, दलित शोषित और वंचितों के हक़ की आवाज को बुलंदी से उठाकर उसका हक़ दिलाने वाले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन है, मै उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ देता हूं. आप सदा मुस्कराते रहें यही ईश्वर से कामना है.
इमारते शरिया के अमीर ए शरीयत फैसल वली रहमानी जी चार दिवसीय दौरे के तहत सुपौल आए, इस दौरान मिथिला वर्ल्ड स्कूल में उनसे मुलाक़ात हुई, हमने उनका हार्दिक रूप से स्वागत किया. इस मौके उनसे बहुत सारी बातें भी हुई.
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी के बंगला को खाली करवाने के लिए CM सम्राट चौधरी द्वारा जिस तरह से दमनात्मक कार्रवाई की बात किया जा रहा है, ये कालांतर में लोकतंत्र के लिए खतरनाक है, इतना ही नहीं जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया जा रहा है यह भी अशोभनीय है.
Transferring a few officials from an organisation i.e. #CBSE that has shattered the dreams of thousands of students should not be portrayed by the media as a "decisive action" or a "master stroke." At best, it is a 'cosmetic exercise'; an attempt to 'manage headlines' without addressing the deeper structural failures. The real issue is not a 'handful of officials' but a government that has repeatedly failed its young people.
Jai Hind
देश में पहली वार सिस्टम की लाचारी खुलकर सामने आई है, जिस NEET युजी परीक्षा को सिस्टम द्वारा संचालित किया जाना था, सुनते हैं कि सरकार उस परीक्षा की जिम्मेदारी सेना के हवाले करने जा रही है, सिस्टम में फैली भ्रष्टाचार के कारण सेना की मदद लेना सरकार की पोल खोल रही है.
सभी सुहागन माताओं एवं बहनों को वट सावित्री पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी के दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि, शांति-प्रगति और सौभाग्य का आशीर्वाद सदैव बना रहे!
One hopes that in today’s climate, their dissent is not mistaken for disloyalty to the nation as has been the gobal trend in recent times.
Jai Hind
https://t.co/DF7PkNlgmY
आम लोगों के लिए बड़ा ही विकट स्थिति पैदा हो गया है, सरकार और जिला प्रसाशन कहता है कि गैस कि कोई कमी नहीं है फिर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की यह भीड़ क्यों लग रही है, इसको स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि आम जनता गैस के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.
एलपीजी गैस की किल्लत से आम जन परेशान हैं, एजेंसी पर घंटों लाइन में लगे रहने पर भी गैस नहीं मिल पा रहा है, कहीं कहीं सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार को लोगों की परवाह नहीं है, एक घूमने में व्यस्त है तो एक फेंकने में माहीर है.
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री राजनीति प्रसाद जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार पीड़ादायक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
कुछ मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और NDA से जुड़े कुछ नेतागण अभी से हमारी पार्टी आरजेडी और हमारे महागठबंधन की राजनीतिक “ओबिच्युरी” (Obituary) लिखने में जुट गए हैं। उन्हें मेरी सिर्फ़ यही विनम्र सलाह है कि थोड़ा संयम रखें, थोड़ा सभ्य व्यवहार दिखाएँ।
******
राजनीति किसी एक दिन या किसी एक हफ्ते की हवा से नहीं चलती। यहाँ माहौल बदलते देर नहीं लगती, और हालात किस दिशा में करवट लेंगे, यह भी महीनों तक इंतज़ार नहीं कराता। वक्त कम ही लगता है यह समझने में कि जनता का मूड किस तरफ़ है — और tide कैसे और कब बदलता है।
******
आपने जनता से जो वादे किये हैं उस पर अविलम्ब कार्य शुरू करें अन्यथा ज़िंदा कौम पांच साल इंतज़ार नहीं करती है।रोज़गार सृज़न और उद्योग के सन्दर्भ में अगर आपने कहे पर अगर अमल नहीं किया तो फिर बिहार के युवा अगले चुनाव का इंतज़ार नहीं करेंगे।
जय हिन्द
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।
ये वादा और दावा नहीं बल्कि आपका भरोसा हैं कि रोजगार अब यहीं मिलेगा।बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य तेजस्वी जी के नेतृत्व वाली सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। विश्वास कीजिए कि महिलाओं को सम्मान/सुरक्षा के साथ आर्थिक सबलीकरण होगा।और भी बहुत कुछ आप लोगों के मार्गदर्शन में होगा।
जय हिन्द
इतनी बड़ी संख्या में आपका आना सिर्फ हमारे लिए आपका समर्थन नहीं बल्कि बिहार में क्रांति और बदलाव की शुभ शुरुआत है।
📍डिहरी में राजद प्रत्याशी श्री गुड्डू चंद्रवंशी जी के पक्ष में उमड़े भारी जनसैलाब को संबोधित किया।
मुद्दों की बात छोड़ बिहार में मुर्दों बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी को यह जनसागर जनमत से मात देने जा रहा है।
सरकार बदलने वाली है बिहार बदलने वाला है।
📍नवादा