नवप्रकाशं नवचैतन्यं नवहर्षं नवसामर्थ्यम्।
आयातु नववर्षः एषः गृहीत्वा नवमाङ्गल्यम्॥
भावार्थ: नव वर्ष नया प्रकाश, नई चेतना, नई खुशियां, नई शक्ति तथा मंगल लेकर आए.
नव वर्ष - 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं💐
शिशु क्रीड़ा क्षेत्र है विश्व मेरे समक्ष,
होता है अहर्निश स्वांग मेरे समक्ष!!
(बाज़ीचा-ए-अतफ़ाल है दुनिया मेरे आगे,
होता है शब-ओ-रोज़ तमाशा मेरे आगे)
@Saa_thi
शिराओं में आवागमन हेतु हम नहीं अभिभूत,
जब नेत्र से ही न टपके तो फिर रूधिर क्या है...
(रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ायल,
जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है)...
~ मिर्ज़ा ग़ालिब