माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के केडर निर्माण और इनकी बहुत सी मांगों के लिए मैंने पिछली गहलोत सरकार में बहुत आंदोलन किए और इनकी बहुत सी मांगों को पूरा करवाया था इनके नियमितीकरण के लिए कांट्रेक्शन हायरिंग टू सिविल पोस्ट 2022 नियम बनाएं,
लेकिन गहलोत सरकार एक भी संविदा कर्मी को नियमित नहीं कर पाई और अब हमारी सरकार संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए कार्य कर रही है और अभी CHO सहित सभी संविदा कर्मियों की पुरानी सेवा में 2 वर्ष की शिथिलता की फाइल वित्त विभाग में है,
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हर गांव और ढाणी तक चिकित्सा सुविधाओं को पहुंचाने के लक्ष्य के साथ NHM में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर 9500 CHOs पिछले 4 वर्षो से ग्रामीण चिकित्सक के रूप में आमजन को स्वास्थ्य सेवाए दे रहे है,
निवेदन है की इनका पे मैट्रिक्स L–12 (4800 ग्रेड पे) का केडर निर्माण कर नियमित करे वित्त विभाग से 2 वर्ष शिथिलता की फाइल में तीव्रता लाकर कैबिनेट मंजूरी हो और उसका नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी हो जिससे इनके नियमितीकरण का रास्ता आगामी दो-तीन माह में खुल सके l
@GajendraKhimsar@BJP4Rajasthan
#MLHP_CHO_4800_ग्रेड_पे_नियमितीकरण
माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी @JPNadda के अनुसार #CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) देश में स्वास्थ्य प्रणाली का रीढ़ है l परंतु दुर्भाग्य है कि आज भी #RAJASTHAN में CHO अपनी मूलभूत अधिकार एवं सुविधाओं से वंचित है वे सिर्फ प्रताड़नाओं और नौकरशाही का शिकार बने हुए है l
कल और आज दिल्ली निर्माण भवन में केंद्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी (MOS) व प्रताप राव जाधव जी (MOS) से मुलाकात हुई, उन्हीं के निर्देशानुसार केंद्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सेक्रेटरी,NHM के सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, फाइनेंस व कार्मिक विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जिसमें पूर्व में हुई कमेटी की बैठक के बाद नियमों संबंधी सुझावों से संबंधित दस्तावेजों को उपलब्ध कराए जल्द ही इस विषय पर सभी राज्य सरकारों को 4800 ग्रेड पे के समकक्ष मानते हुए नियमितीकरण संबंधी मार्गदर्शन पत्र जल्द जारी करने का आग्रह किया।
साथ ही राजस्थान में नई CHO भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के ब्रिज कोर्स का फंड जल्द ही राजस्थान NHM को भेजने का आग्रह किया।
साथ ही उच्च अधिकारियों से NHM राजस्थान के नवचयनित नर्सिंग ऑफिसर (GNM) की नियुक्ति के लिए राजस्थान के NHM विभाग को निर्देशित करने का आश्वासन दिया ।
#bharatbeniwal