अस सलामुआलैकुम दोस्तों। एक अहम बात करनी है। जैसा की आप सब जानते ही हैं मैं 6 साल 3 महीने जेल में बिता कर आया हूँ। इतना लंबा अरसा समाज और परिवार से दूर रहने का जो मानसिक शारीरिक मनोविज्ञानिक सामाजिक और ���र्थिक असर मुझ पर पड़ा है आपके लिए वो समझना बहुत मुश्किल है। जेल से आए मुझे दो महीने बीत चुके हैं फिर भी एडजस्ट होने में बहुत प्रॉब्लम हो रही है। आप सब इस दौरान जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे हर लिहाज़ से और मैं जेल में होने की वजह से बहुत पीछे रह गया। छोटे बच्चे बड़े होगए जो कुँवारे थे अब बच्चों वाले हो गए जो मुझ पर निर्भर थे मैं उन पर निर्भर हो गया जो मेरी बात सुनते और मानते थे अब मुझे उनकी सुननी और माननी पड़ रही है पहले मैं लोगो की मदद करता था अब मुझे मदद माँगनी पड़ रही है। जेल में रह कर ऐसा लगता था की पहले से ज़्यादा समझदार हो गया हूँ लेकिन बाहर आने के बाद एहसास हो रहा है के मेरे अलावा सब समझदार हैं।
आप सब से एक रिक्वेस��ट है मेरे साथ थोड़ा एडजस्ट करें ज़्यादा सवाल ना करें ज़्यादा ज्ञान ना दें मुझे कुछ और दिन मेरे हिसाब से जीने दें। मैंने जेल में बहुत कुछ सोचा था के बाहर जाने के बाद क्या क्या करना है। हालांकि उसमें से ज़्यादा कुछ अभी नहीं कर पाया हूँ। क्योंकि मेरी हर चीज़ पर नज़र रखी जाती है और भरपूर ज्ञान पेला जा रहा है। कैसे कपड़े पहन रहा हूँ क्या खा रहा हूँ कहाँ किसके साथ जा रहा हूँ यहाँ तक के नमाज़ कैसे पढ़ रहा हूँ घर में क्या काम ��रवा रहा हूँ कौन पैसे दे रहा है दाढ़ी क्यों छोटी करवा दी वगैरह वगैरह।
PLEASE GIVE ME A BREAK!!!!
थोड़ा टॉलरेट कर लो प्लीज़ थोड़ा सा तरस ही खा लो यार थोड़ा टाइम देदो इतने ज़्यादा जजमेंटल ना हों। मैं कोशिश कर रहा हूँ आप लोगो को कैच अप कर ने की। अगर मेरे कहने या लिखने से आप सहमत ना हों तो बेचारा समझ कर इग्नोर कर देना। बहुत सख़्त तारीं हालात थे जेल के जिनको अल्लाह के फ़ज़ल से आप लोगों की दुआओं की बरकत से बड़ी हिम्मत ���र दिलेरी से झेला। आप थोड़े दिन साथ देंगे तो कवर अप करने में हेल्प होगी इंशा अल्लाह।
ख़ालिद सैफ़ी की 🔏 से।
#FeelingEmotional #FeelingLeftout #StandWithMe
@VakilAh60249105 पर ये बंदा तो खुद एजेंट है जिससे इतना पैसा होने के बाद अपनी रक्षा प्रणाली सही नहीं हुई हो और अमेरिका के सहारे हिफाजत में बैठा हो बड़ा ही बेकार ह��� ये
@up_ka_l_adka बेटा कानून के हिसाब से तो मानकों से मान्यता मिल जानी चाहिए लेकिन देनी पड़ती है बहुत तगड़ी रिश्वत कहीं रुक मत जाना वरना होटल वाले फुटबाल बना देंगे
@VakilAh60249105 हम सऊदी अरब से मोहब्बत करते हैं लेकिन वहां के हुक्मरान से नफरत करते हैं क्योंकि ��ाह फैसल के अलावा आज तक कोई इस्लामपरस्त बादशाह पैदा ही नहीं हुआ लेकिन हम सऊदी अरब से आखिरी सांस तक मोहब्बत करते रहेंगे क्योंकि वो हमारे आका का देश है