उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एक बार फिर भाजपा के साथ है। ताजा सर्वे में 65% से अधिक लोगों ने प्रदेश के विकास और सुशासन को देखते हुए भाजपा को फिर से मौका देने के पक्ष में अपनी राय दी है।
यह प्रचंड जनसमर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन, माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के सशक्त नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों पर जनता की सीधी मुहर है!
जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के तपोबल से 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ हैट्रिक लगाने जा रही है भाजपा!
@BJP4UP
आज विधानसभा दरियाबाद, विकासखंड पूरेडलई अंतर्गत ग्राम बराइन स्थित श्री बागनाथन मंदिर परिसर में लगभग ₹50.56 लाख की लागत से होने वाली सौंदर्यीकरण परियोजनाओं के भव्य शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होकर विधिवत पूजन किया।
यह परियोजना केवल मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति एवं सनातन विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भगवान भोलेनाथ की पावन भूमि पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, स्वच्छता एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने से मंदिर परिसर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री रत्नेश सिंह मिंटू जी, प्रांतीय परिषद सदस्य श्री भगवंत लाल रावत जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमलाकांत द्विवेदी जी, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक मौर्य जी, श्री हरीश द्विवेदी जी, श्री वीरेंद्र पाण्डेय जी, श्री पुरुषोत्तम तिवारी जी, श्री प्रवेश मौर्य जी, श्री अमित मौर्य जी, श्री राम कुमार शुक्ला जी,श्री नितिन मिश्रा जी, श्री रामदेव यादव जी,श्री वीरेंद्र रावत जी,श्री अशोक सिंह जी, श्री रितेश शर्मा जी,श्री हरिओम शर्मा जी, श्री वेदप्रकाश गुप्ता जी,श्री रघुनाथ गोस्वामी जी ,श्री जनार्दन शुक्ला जी, श्री रमेश मिश्रा जी, श्री शिव प्रकाश जी ,श्री अयोध्या प्रसाद मुनीम जी,श्री शिशुपाल सिंह जी, श्री रवि मौर्य जी श्री ,आशीष मौर्य जी ,श्री राम नरेश मौर्य जी,श्री राजेंद्र शुक्ला जी, श्री जगराम लोधी ,श्री विनोद विश्वकर्मा जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
#हमारा_प्रयास_दरियाबाद_का_संपूर्ण_विकास।
विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यामपुर में अमृत 2.0 योजनांतर्गत मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना हेतु (₹2547.26 लाख) की लागत की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रदेश के यशस्वी मा.मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी का क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
यह महत्वपूर्ण सौगात मा.मुख्यमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अभूतपूर्व विकास एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनके सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
@NitinNabin@narendramodi@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup
विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत तहसील रामसनेहीघाट सभागार में बार एसोसिएशन रामसनेहीघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री परशुराम मिश्रा जी एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री रत्नेश सिंह जी,जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री रमन दुवेदी जी,जिला मंत्री श्री रुपेश प्रताप सिंह जी,श्री इंद्र प्रताप सिंह जी, श्री अमन सिंह जी, श्री रमेश चन्द्र तिवारी जी, श्री अशोक शुक्ला जी, श्री रितेश मिश्रा जी, श्री अशोक द्विवेदी जी, श्री नरेंद्र वर्मा जी, श्री के सी वर्मा जी,श्री राम नरेश शुक्ला जी,श्री केसरी नारायण मिश्र जी,एसडीएम श्री बृजेंद्र उपाध्याय जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
भारत सरकार में मा. केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु तथा प्रसन्न रखें 💐
@SethSanjayMP
विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण एवं नवनिर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर क्षेत्र की देवतुल्य जनता की ओर से प्रदेश के यशस्वी मा. मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
इन महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
जनपद अयोध्या के सराय मनोधर, हैदरगंज में कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण पीजी कॉलेज में संरक्षक मा. एमएलसी श्री हरिओम पाण्डेय जी के संयोजन में स्व. कल्पना पाण्डेय जी की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं क्षेत्र की मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। निश्चित रूप से प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है।
इस अवसर पर पूज्य महराज श्री हनुमान गढ़ी श्री योगी जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमलाशंकर पांडे जी, भाजपा नेता श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय जी, श्री गिरीश पांडेय जी,प्रबंधक श्री अंजनी पाण्डेय जी, ब्लॉक प्रमुख श्री फायाराम वर्मा जी, श्री कप्तान सिंह जी सहित अन्य गणमान्यजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
विश्व महिला समानता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! महिलाओं के सम्मान, साहस, समानता, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित आज के इस दिन पर आइये हम सब महिलाओं की समाज में समानता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
खुशहाली, सौहार्द और समृद्ध परंपराओं के पावन पर्व 'ओणम' की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
फूलों की रंगोली और उत्सव के इस पावन पर्व पर ईश्वर से प्रार्थना है कि यह त्योहार आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, अपार सफलता और खुशहाली लेकर आए।
ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम रहें, रविदास रहे प्रसन्न।।
आज विधानसभा दरियाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की आगामी 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर उनके जन्मस्थल सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से आई कलश वंदन यात्रा का मंडल देवीगंज पहुंचने पर मंडल श्री सुरेन्द्र मिश्रा जी, श्री डॉ सत्यदेव गौतम जी, श्री देवीदीन गौतम जी, प्रधान श्री अजय सिंह जी, आलोक वर्मा मुखिया जी, श्री पंकज तिवारी जी, श्री अर्जुन वर्मा जी, श्री मर्जीराम यादव जी, श्री राम आधार गौतम, श्री शंकर रावत जी, श्री शैलेश रावत जी, श्री उत्तम वर्मा जी सहित ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के साथ सम्मिलित होकर श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं वंदन किया।
यह कलश वंदन यात्रा केवल आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समानता, मानवता, प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का पावन माध्यम है।
आइए, संत रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।
जय गुरु रविदास जी! 🙏
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
मातृशक्ति का सम्मान, सशक्तिकरण का संकल्प। 🙏
आज लोक सभागार कलेक्ट्रेट बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के सम्मान और सुविधा को समर्पित यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी साथ ही रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष /प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत जी, मा. विधायक श्री दिनेश रावत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिलीप मिश्रा जी,जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा ‘भुल्लन’ जी, महिला मोर्चा जि.अ. रामेश्वरी त्रिवेदी जी, अर्चना मिश्रा जी,सरिता सिंह जी सहित CDO, ARTO, ARM, DC एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
🔱 हर हर महादेव! 🚩
विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत माँ जालपा देवी मंदिर परिसर, दरियाबाद में भगवान श्री आदि देव महादेव मंदिर के भव्य निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन समारोह में पूज्य महाराज श्री चंद्र प्रकाश पांडेय विद्यार्थी जी के साथ सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना किया।
यह पावन अवसर हमारी आस्था, सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत को और अधिक समृद्ध करने वाला है। महादेव की कृपा से यह दिव्य मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बने और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे—यही प्रार्थना है।
इस अवसर पर श्री दीपचंद्र तिवारी जी,श्री विजय शुक्ला जी,श्री संदीप त्रिपाठी जी, श्री उमेश जैन जी ,श्री अनुज बाबा योगी जी, श्री रितेश अग्रवाल जी, श्री संजय जैसवाल जी ,श्री राजेश वर्मा जी ,श्री अमूल वर्मा जी ,श्री अनूप श्रीवास्तव जी,श्री सुरेश लोधी जी ,श्री राजेश यादव जी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
ॐ नमः शिवाय! 🙏🔱
नगर पंचायत रामसनेहीघाट स्थित अटल मार्ग, भाजपा कार्यालय भिटरिया में DC-NRLM श्री सुनील कौशल जी, खंड विकास अधिकारी एवं ADO-ISB बनीकोडर, दरियाबाद, सिरौली गौसपुर तथा पूरेडलई के साथ प्रधानमंत्री आवास ,मुख्यमंत्री आवास, स्वयं सहायता समूह सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक की।
बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने, स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सशक्त करने तथा महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु संचालित योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
महिलाओं की आर्थिक उन्नति ही सशक्त समाज की मजबूत नींव है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत महमूदाबाद–सिरौलीगौसपुर मार्ग पर स्थित ग्राम प्रधान औलिया लालपुर श्री धर्मेन्द्र वर्मा जी के नवीन प्रतिष्ठान “महावीर फार्मेसी” के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन कर प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए यह नवीन प्रतिष्ठान निश्चित रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री पवन वर्मा जी, श्री राहुल वर्मा जी, श्री संजय पाल जी, श्री सुरेन्द्र वर्मा जी, श्री नन्हू वर्मा जी, श्री विकेश वर्मा जी, श्री पप्पू वर्मा जी, श्री राजेश वर्मा जी, श्री बबलू वर्मा जी, श्री अवधेश रावत जी, श्री संजय वर्मा जी, श्री चन्द्रभान रावत जी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बाराबंकी में डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण विकास अधिकारी विकास , एलडीएम बाराबंकी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के हित में संचालित विभिन्न योजना मा.मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना,राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए योजनाओं की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, बाराबंकी में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंता रामसनेहीघाट,रामनगर एसडीओ रामसनेहीघाट, एसडीओ मसौली, एसडीओ रामनगर एवं सहायक अभियंता (स्टोर) के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जनपद की विद्युत व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की।
बैठक में निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता एवं स्थिति, विद्युत लाइनों के रखरखाव, लंबित कार्यों तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
@narendramodi@AmitShah@JPNadda@NitinNabin@myogiadityanath@kpmaurya1@brajeshpathakup@blsanthosh@sunilbansalbjp@mppchaudhary@CMOfficeUP@UPGovt@BJP4UP@BJP4India
कल कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देशविरोधी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के Resolution को फॉलो करते हुए महान वंदे मातरम् गीत के दो ही छंद गाने का फैसला लिया है।
मैं पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं, 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर देश के विभाजन की नींव डाली थी और वहीं से द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली थी। अंततोगत्वा देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ।
आज जब उस ऐतिहासिक गलती को वंदे मातरम् गीत के प्राकट्य के 150वें साल में सुधार कर बंकिम बाबू की इस अमर कृति को पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है, और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूर्ण रूप से गाने का निर्णय किया गया है और इस निर्णय को कानूनी जामा भी पहनाया गया है।
इसी की अवहेलना करने का निर्णय कांग्रेस ने कल किया है। कांग्रेस का यह निर्णय केवल और केवल इनकी घोर तुष्टिकरण की नीति की पुष्टि करता है। वोट बैंक के लिए इन्होंने न सिर्फ बंकिम बाबू की इस अमर कृति का अपमान किया, बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जो वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए।
आज कांग्रेस पार्टी 1937 के अपनी पार्टी के Resolution को मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ा रही है।
- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी