शिक्षा चौपाल: सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद 2, विकास क्षेत्र ऐलिया स्थित कंचनपुर मजरे में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार व प्रधानाध्यापक अनुपम मिश्रा के संयोजन में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।
#UPBasicEducationModel@UPGovt@CMOfficeUP@thisissanjubjp
उपरोक्त चौपाल का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ऐलिया प्रतिनिधि श्री जय प्रकाश सिंह जी ने दीपक प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। महत्वपूर्ण यह रहा कि संकुल के सभी 8 ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक चौपाल में उपस्थित रहे।
उपरोक्त चौपाल खंड शिक्षा अधिकारी ऐलिया श्री रमाकांत मौर्य जी , नोडल ए आर पी श्री अभय मिश्रा जी, शिक्षक संकुल टीम सआदत नगर, एवं श्री अनुपम मिश्र प्रधानाध्यापक ,प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद II के संयोजन से संपन्न हुई।
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी महोदय, सीतापुर के निर्देशानुसार जनपद सीतापुर में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया l इस अवसर पर जनपद स्तरीय व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयवार नामित कर अनुश्रवण किया गया।
@BsaSitapur@basicshiksha_up@DmSitapur प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर विकास क्षेत्र के स्टाफ द्वारा विभागीय कार्यों के प्रति उच्च स्तरीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए चित्र, समस्त स्टाफ को बधाई।
Teachers Federation of India के बैनर तले देश के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लाखों शिक्षकों ने रामलीला मैदान दिल्ली पहुँच कर बता दिया कि शिक्षकों के साथ अन्याय को बर्दास्त नहीं किया जायेगा ।रैली में उपस्थित सभी शिक्षकों ने साफ़ कहा कि भर्ती के समय सरकार द्वारा जो भी नियम और योग्यता निर्धारित की उसे अर्जित करने के बाद ही सभी शिक्षक नियुक्ति पाये है ।सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरटीई से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपा जाना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा ।शिक्षकों ने कहा कि उनकी नियुक्ति सरकार द्वारा की गई इसलिए उसकी सेवा शर्तों की सुरक्षा का दायित्व भी सरकार का है ।फेडरेशन ने माँग की कि भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के retrospective effect को समाप्त करने के लिये क़ानून बनाए ।
रैली के मुख्य अतिथि मा सांसद श्री जगदंबिका पाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा हम देश के शिक्षकों की आबाज को देश यशस्वी प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाएँगे और शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जायेगा ।
हम देश भर से आये सभी साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं ।
#NoTetBeforeRteAct
@narendramodi@jagdambikapalmp@dpradhanbjp@AmitShah@PMOIndia
प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर में शशि भूषण दीक्षित द्वारा विद्यालय के शैक्षिक स्तर, विविध गतिविधियों तथा समग्र कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे सुव्यवस्थित प्रयास, प्रभावी शिक्षण और सक्रिय सहभागिता मिलकर एक अच्छे विद्यालय का निर्माण करते हैं।