📢 कम्प्यूटर अनुदेशकों के हित में एक और महत्वपूर्ण पहल 📢
साथियों,
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान द्वारा उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता उपेन यादव जी @TheUpenYadav ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र प्रेषित कर कम्प्यूटर अनुदेशकों की प्रमुख लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
पत्र में विशेष रूप से वेतन विसंगति के निराकरण, कैडर विस्तार, राज्य सेवा तक स्पष्ट कैडर निर्माण तथा कम्प्यूटर विषय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इन विषयों के समाधान हेतु गठित कैडर रिव्यू कमेटी की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कर आवश्यक निर्णय लिए जाएं।
कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान उपेन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने हमारी जायज मांगों को मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की है।
आइए, हम सभी एकजुट रहकर अपने अधिकारों और कम्प्यूटर शिक्षा के सशक्त भविष्य के लिए प्रयासरत रहें।
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ कम्प्यूटर अनुदेशक संघ, राजस्थान ✊ "संघर्ष जारी है, समाधान निश्चित है।"
कांग्रेस सरकार:
📌 कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती = 9862 पद
📌 सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व
बीजेपी सरकार:
📌 कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती = 3415 पद
📌 सामान्य, OBC, EWS और MBC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पद नहीं
आखिर आईटी युवाओं के साथ यह भेदभाव क्यों?
#कंप्यूटर_अनुदेशक_पद_बढ़ाओ
📢 कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी व शिक्षा मंत्री जी से सकारात्मक चर्चा हुई।
✅ पदों में बढ़ोतरी एवं भर्ती प्रक्रिया को लेकर आश्वासन प्राप्त हुआ है।
🤝 अब सभी आईटी युवाओं को एकजुट रहकर धैर्य और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना है।
💻 हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
✊ संगठित रहें, सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।
@BhajanlalBjp@RajCMO@madandilawar@madandilawar@Dev1098919@TheUpenYadav@rajeduofficial@alokrajRSSB
प्रदेशवासियों को सच जानना जरूरी है👇🏾
✅राजस्थान में पहली कंप्यूटर भर्ती -कांग्रेस की देन
✅पहली ACP भर्ती-कांग्रेस
✅पहली IA भर्ती-कांग्रेस
✅पहली Programmer भर्ती-कांग्रेस
✅पहली Pol. व ITI अनुदेशक भर्ती- कांग्रेस
❌ BJP ने IT में क्या दिया?
#BCI_भर्ती_में_न्याय_दो
आईटी युवाओं की आवाज़ बुलंद करने के लिए बहुत धन्यवाद 🙏
पद वृद्धि नहीं होती है तो GEN,OBC,EWS,MBC के पुरुष अभ्यर्थियों के 100% मार्क्स पर भी चयन मुश्किल है क्योंकि EXS की कटऑफ 30% हैं पिछली पहली भर्ती में 300+ EXS चयनित हुए थे IA भर्ती में 600+ पास हुए जो बहुत अच्छी संख्या है !!
RCTA सदस्य @suman_bhagasara ने माननीय उप मुख्यमंत्री महोदया @KumariDiya जी से कंप्यूटर अनुदेशक कैडर एवं वेतन विसंगति की विस्तृत चर्चा की।
हमारा मुद्दा उनके संज्ञान में है और जल्द ही निरंतर मुलाकातों के सुखद परिणाम मिलेंगे।🙏
@RajCMO@rajeduofficial
बहुत ही सराहनीय प्रयास सुमन जी आपकी तरह सभी साथ देंगे तो अपने हर कामों में आसानी रहेगी सभी से इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा है सभी जुड़े और सहयोग करें @RCTA_official
Microsoft का 50 लाख का पैकेज ठुकराने वाला शिक्षक,
जिसने ग्रामीण बच्चों के लिए 200+ पोर्टल और ऐप बनाए,
आज वही शिक्षक समान वेतन और मान सम्मान से वंचित है।
ये कैसा न्याय है?
आखिर योग्यता की कद्र कब होगी!
राजस्थान सरकार @RajCMO से मांग —
कंप्यूटर अनुदेशकों के साथ न्याय करें
माननीय @RajGovOfficial सरकार से आग्रह है कि कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी कर अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा को समाप्त किया जाए 📢
#कंप्यूटर_अनुदेशक_भर्ती_जारी_करो
भारत में कंप्यूटर शिक्षकों की इज्जत नहीं है। राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षकों का कैडर तक नहीं है। कहां AI रोबोटिक्स पर जा रहे हो, यहां बेसिक सिस्टम ही नहीं बन पा रहा।
राजस्थान शिक्षा विभाग में
संस्कृत के I ग्रेड, II ग्रेड, III ग्रेड शिक्षक
उर्दू के I ग्रेड, II ग्रेड, III ग्रेड शिक्षक
शारीरिक शिक्षा के I ग्रेड, II ग्रेड, III ग्रेड शिक्षक
बाकी सभी विषयों के I ग्रेड, II ग्रेड, III ग्रेड शिक्षक
केवल कंप्यूटर के नहीं
ऐसा क्यों @BhajanlalBjp जी